रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फुटबॉल वर्ल्डकप से बाहर:स्पेन ने 1-0 से हराया, गोलकीपर सिमोन ने लगातार छठे मैच में नहीं खाया गोल
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानों रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल फुटबॉल वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। उसे मंगलवार को राउंड ऑफ 16 मुकाबले में स्पेन ने 1-0 से हराया। इस हार के बाद 41 साल के रोनाल्डो ने अपने करियर का आखिरी वर्ल्ड कप खेल लिया। डलास स्टेडियम से बाहर जाते समय फैंस ने खड़े होकर रोनाल्डो का सम्मान किया। उन्होंने गंभीर चेहरे के साथ फैंस का अभिवादन किया, इससे यह साफ था कि वे अपने वर्ल्ड कप करियर का अंत जीत के साथ करना चाहते थे। लगातार छह मैचों में गोल नहीं खाने का विश्व रिकॉर्ड स्पेन वर्ल्ड कप इतिहास में लगातार सबसे अधिक मैचों तक गोल नहीं खाने वाली टीम बन गई। स्पेन ने लगातार छठे मैच में गोल नहीं खाया है। स्पेन ने इटली (1990) और स्विट्जरलैंड (2006-10) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दोनों टीमों ने लगातार 5-5 वर्ल्ड कप मैचों में कोई गोल नहीं खाया था। स्पेन की क्लीन शीट का सिलसिला 2022 वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ 0-0 ड्रॉ से शुरू हुआ था। हालांकि, उस मैच में मोरक्को पेनल्टी शूटआउट में आगे बढ़ गया था। मौजूदा वर्ल्ड कप में स्पेन ने ग्रुप चरण में केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला, जिसके बाद लगातार चार मैचों में क्लीन शीट रखते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। गोलकीपर सिमोन ने तोड़ा 35 साल पुराना रिकॉर्ड 29 साल के गोलकीपर उनाई सिमोन ने लगातार 609 मिनट तक गोल नहीं खाकर वर्ल्ड कप का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ऑस्ट्रिया के खिलाफ नॉकआउट मुकाबले में इटली के दिग्गज गोलकीपर वाल्टर जेंगा का 517 मिनट का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा था। सिमोन ने 2022 वर्ल्ड कप में जापान के खिलाफ 2-1 गोल खाया था। रोनाल्डो के खिलाफ दो बचाव किए सिमोन ने पुर्तगाल के खिलाफ पहले हाफ में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के दो प्रयास विफल किए। इनमें एक शानदार डाइविंग सेव भी शामिल रही, जब उन्होंने हवा में रहते हुए दोनों हाथों से गेंद को पकड़ लिया। इस वर्ल्ड कप में सिमोन को अब तक बेहद कम चुनौती मिली है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ विपक्षी टीम का कोई भी शॉट लक्ष्य पर नहीं था, जबकि पूरे टूर्नामेंट में पुर्तगाल मैच से पहले उन्हें केवल चार सेव ही करनी पड़ी थीं। स्पेन अब इसी मजबूत डिफेंस के दम पर वर्ल्ड कप खिताब की दौड़ में सबसे मजबूत दावेदारों में शामिल हो गया है। रोनाल्डो 2006 में खेला था पहला विश्व कप रोनाल्डो ने 2006 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था। उसी टूर्नामेंट में पुर्तगाल को सेमीफाइनल तक पहुंचाया, जो उनके वर्ल्ड कप करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। 2018 विश्व कप में स्पेन के खिलाफ ग्रुप मुकाबले में उन्होंने यादगार हैट्रिक लगाई थी। 3-3 से समाप्त हुआ वह मैच विश्व कप इतिहास के सबसे रोमांचक मुकाबलों में गिना जाता है।
श्रेयस की कप्तानी में भारत अब तक नहीं जीता:इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा टी-20 आज, हारे तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समय के हिसाब से रात 10 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 191 रन का टारगेट 4 विकेट से हासिल कर बढ़त बनाई थी। भारत अगर यह मैच हारती है तो सीरीज जीतने की उम्मीद खत्म हो जाएगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक एक भी मैच नहीं जीत सका है। वे लगातार 4 मैच गंवा चुके हैं। IPL समेत पिछले 10 टी-20 में श्रेयस 9 मैच हार चुके हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 32 टी-20 खेले गए हैं। इनमें भारत ने 18 और इंग्लैंड ने 13 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। वैभव से नेचुरल गेम खेलने को कहा- कोटक 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहेंगी। दूसरे टी-20 में डेब्यू करने वाले वैभव ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे। वे 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बने। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने वैभव से सिर्फ अपना नेचुरल गेम खेलने को कहा है। ईशान टॉप स्कोरर, अर्शदीप टॉप विकेट टेकर बेथेल शानदार फॉर्म में, बटलर रन के लिए जूझ रहे पिच रिपोर्ट और मौसम ट्रेंट ब्रिज को हाई-स्कोरिंग मैदान माना जाता है। 2025 से यहां खेले गए पिछले 15 टी-20 मैचों में 11 बार चेज करने वाली टीम जीती है। यहां पहली पारी में जीत दिलाने वाला औसत स्कोर 191 रन रहा है। हालांकि इस सीजन इंग्लैंड के डोमेस्टिक टी-20 ब्लास्ट में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन रहा है। मंगलवार को नॉटिंघम में मौसम साफ रहने और तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आंकड़ों में मुकाबला इंग्लैंड बिना बदलाव उतरेगा, भारत चेंज कर सकता है इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 के लिए अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत की टीम में बदलाव संभव है। पिछले मैच में तीन स्पिनर खिलाने की रणनीति सफल नहीं रही थी। रवि बिश्नोई के महंगे साबित होने के बाद उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है, हालांकि प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे भी विकल्प हैं। प्लेइंग-11 इंग्लैंड- फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग। भारत- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर/प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others