Responsive Scrollable Menu

Bhopal Metro New Timetable: आज से लागू, अब हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन, रविवार को एक घंटा ज्यादा चलेगी

भोपाल मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सोमवार,  17 अगस्त से भोपाल मेट्रो  की नई समय-सारणी लागू कर दी गई है, जिसके तहत यात्रियों को अब हर 15 मिनट में मेट्रो ट्रेन मिलेगी। इसके अलावा पीक-नॉन पीक के लिए अलग अंतराल नहीं रहेगा।

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) की नई समय सारणी के अनुसार, सोमवार से शनिवार तक दोनों दिशाओं में 62 फेरे होंगे, जबकि रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन मेट्रो सेवा एक घंटे ज्यादा चलेगी। सुबह के समय यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए शुरुआत का समय सुबह 11:30 बजे किया गया है और ट्रेनों के बीच का वेटिंग टाइम घटाकर पूरे दिन 15 मिनट कर दिया गया है।

Bhopal Metro Train New Timetable:

  • सोमवार से शनिवार (कुल 62 फेरे)
  • ​समय: सुबह 11:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक
  • ​पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, ​एम्स (AIIMS) से दोपहर 12:00 बजे
  • ​अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से शाम 7:00 बजे और एम्स (AIIMS) से शाम 7:30 बजे

​रविवार और सार्वजनिक अवकाश (कुल 70 फेरे)

  • समय: सुबह 11:30 बजे से रात 8:30 बजे तक
  • पहली मेट्रो: सुभाष नगर से सुबह 11:30 बजे, ​एम्स (AIIMS) से दोपहर 12:00 बजे
  • ​अंतिम मेट्रो: सुभाष नगर से रात 8:00 बजे, ​एम्स (AIIMS) से रात 8:30 बजे

Continue reading on the app

वंदे मातरम विवाद ने तूल पकड़ा, सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली में शिकायत, ओडिशा में भी कार्रवाई की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी रूप ले चुका है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं, ओडिशा में भी भाजपा युवा मोर्चा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित तीनों नेताओं के खिलाफ शिकायत दी है। दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। पार्टी की ओर से कहा गया कि सोनिया गांधी का ‘वंदे मातरम्’ को रोकने या उसके गायन पर आपत्ति जताने का कोई सवाल ही नहीं है। कांग्रेस के मुताबिक, सोनिया गांधी उस समय लंबे समय से खड़े मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी लाने का संकेत कर रही थीं।

क्या है मामला

15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाया जा रहा था। वायरल वीडियो में सोनिया गांधी कुछ इशारे करती और आसपास के लोगों से बात करती दिखीं। भाजपा का आरोप है कि वे गीत को आगे बढ़ाने पर आपत्ति जता रही थीं और गायन में बाधा डालने का प्रयास कर रही थीं। शिकायत में राहुल गांधी के कथित बयान का भी जिक्र है जिसमें वे कहते सुनाई देते हैं ‘‘हम वंदे मातरम नहीं गा रहे हैं।’’ हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

दिल्ली में शिकायत 

16 अगस्त को अधिवक्ता कुणाल विनायक और शुभ शर्मा ने दिल्ली के आईपी एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में सोनिया गांधी के इशारों और राहुल गांधी के कथित बयान की जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ताओं ने हाल ही में पारित ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) अधिनियम 2026’ का हवाला दिया है। इस कानून के तहत जानबूझकर राष्ट्रगीत या राष्ट्रगान के गायन में बाधा डालना या सभा में व्यवधान पैदा करना दंडनीय अपराध है, जिसमें तीन साल तक की कैद या जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। दिल्ली पुलिस कथित घटना से संबंधित शिकायत की जांच की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की है।

ओडिशा में भी शिकायत

ओडिशा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडा ने भुवनेश्वर के खारवेल नगर थाने में मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना कि राष्ट्रगीत का अपमान और गायन में बाधा डालना दंडनीय अपराध है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर में मौन जुलूस भी निकाला।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

हापुड़ में शादी के 24 घंटे बाद दुल्हन फरार, जेवर-कैश लेकर भागने का आरोप | #Hapur #Bride #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:08:37+00:00

पड़ोसियों ने बचाई 6 साल की मासूम, मां पर बेरहमी से पीटने का आरोप #viral #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:08:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers