ind vs zim: सूर्यकुमार के बाद संजू सैमसन की टी20 टीम से छुट्टी! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का ऐलान
India’s squad for the Tour of Zimbabwe: जिम्बाब्वे के खिलाफ इसी महीने के आखिर में खेली जाने वाली 3 टी20 की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया। श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान होंगे जबकि तिलक वर्मा उपकप्तानी की जिम्मेदारी संभालेंगे। सबसे बड़ी बात ये है कि संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। संजू इस साल खेले गए टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।
संजू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में 89 रन की पारी खेली थी। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 321 रन ठोके थे। लेकिन, उन्हें अब टीम से बाहर कर दिया गया है। इससे पहले, भारत को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की भी टीम से छुट्टी कर दी गई थी। इससे यही सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या संजू का भी भविष्य सूर्या जैसा होगा?
सैमसन को रेस्ट दिया गया है या टीम से ड्रॉप किया गया है, इसे लेकर बीसीसीआई ने आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इंग्लैंड के खिलाफ जो टीम टी20 सीरीज खेल रही है, उसमें शामिल 6 प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई को जिम्बाब्वे दौरे के स्क्वॉड के लिए नहीं चुना गया है।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू करने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में डेब्यू किया था। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की थी। वैभव बड़ी पारी नहीं तो खेल पाए थे लेकिन उन्होंने अपने तेवर जरूर दिखाए थे। टीम में रिंकू सिंह की भी वापसी हुई है। रिंकू को आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं शामिल किया गया था।
राजस्थान के तेज गेंदबाज अशोक यादव को टीम में जगह मिली है। वहीं, तेज गेंदबाज मयंक यादव की भी भारतीय टीम में वापसी हुई है। विकेटकीपर के रूप में प्रभसिमरन सिंह को चुना गया है।
???? News ????#TeamIndia squad announced for the 3️⃣-match T20I series against Zimbabwe.
— BCCI (@BCCI) July 6, 2026
More Details ▶️ https://t.co/sC19D5eW8y#ZIMvIND pic.twitter.com/ctbM5gFMtY
ज़िम्बाब्वे के लिए भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर)।
इसके अलावा बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी स्क्वॉड में एक बदलाव किया है। चोटिल नीतीश रेड्डी के स्थान पर ऑलराउंडर शिवम दुबे को टीम से जोड़ा गया है। शिवम फिलहाल, इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।
भारत की अपडेटेड वनडे टीम (इंग्लैंड सीरीज): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, शिवम दुबे
India's Tour of Zimbabwe, 2026
पहला टी20- हरारे- 23 जुलाई
दूसरा टी20- हरारे- 25 जुलाई
तीसरा टी20- हरारे- 26 जुलाई
ind vs eng playing 11: इंग्लैंड ने 1 दिन पहले ही तीसरे टी20 के लिए टीम घोषित की, भारतीय प्लेइंग-11 में क्या होगा बदलाव?
ind vs eng playing 11: इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में भारत के खिलाफ तीसरे टी20 के लिए 11 खिलाड़ियों का ऐलान किया है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया, और उसी कॉम्बिनेशन को बनाए रखा है जिसने मैनचेस्टर में वर्ल्ड चैंपियन भारत को 6 गेंद बाकी रहते चार विकेट से हराया था।
फिल सॉल्ट और जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। लेकिन उनके पास इंप्रेस करने का एक और मौका होगा। हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल और टॉम बैंटन के मिडिल ऑर्डर के प्रदर्शन से उन्हें और ज़्यादा कॉन्फिडेंस मिलेगा।
गेंदबाजी यूनिट ने भी एक ग्रुप के तौर पर काफी अच्छा किया। डेब्यू करने वाले पेसर जोश टंग (चार ओवर में 0/46) और लेग-स्पिनर आदिल राशिद (दो ओवर में 0/21) ने संघर्ष किया लेकिन उन्होंने भी अपनी जगह बनाए रखी है।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग
इंग्लैंड ने भारत को कैसे हराया?
भारत ने दूसरे टी20 में पहले बैटिंग करने का फैसला किया था और अभिषेक शर्मा (43), ईशान किशन (49) और श्रेयस अय्यर (37) के योगदान से मुश्किल शुरुआत से उबरा। डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी ने 14 रन बनाकर उम्मीद जगाई, फिर तिलक वर्मा के नाबाद 24 रन, जिसमें आखिरी ओवर में 17 रन शामिल थे, ने भारत को 190/7 के स्कोर तक पहुंचाया।
इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही थी। अर्शदीप सिंह ने सॉल्ट और बटलर को जल्दी आउट कर दिया। अक्षर पटेल के आउट करने से पहले, ब्रूक के धमाकेदार 39 रन ने इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई थी। बेथेल (76*) और बैंटन (39) ने फिर 67 रन की अहम साझेदारी की। अर्शदीप ने बैंटन को आउट करके भारत की उम्मीदें थोड़ी देर के लिए जगाईं, लेकिन रवि बिश्नोई के महंगे 17वें ओवर में, जिसमें 29 रन बने, बेथेल ने इंग्लैंड की जीत पक्की कर दी।
भारत क्या बदलाव करेगा?
इंग्लैंड से दूसरा टी20 हारने के बाद भारत शायद तीसरे मुकाबले के लिए कई बदलावों पर विचार करेगा। सबसे ज़्यादा बदलाव बॉलिंग अटैक में हो सकता है। लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई चार ओवर में 60 रन देकर दबाव में हैं।
वाशिंगटन सुंदर लेग स्पिनर बिश्नोई की जगह ले सकते हैं। हालांकि ऑफ-स्पिनर हाल ही में स्ट्रगल कर रहे हैं, या भारत प्रिंस यादव को भी मौका दे सकता है। बल्लेबाजी में भी बदलाव हो सकते। वैभव सूर्यवंशी के शामिल होने के बाद भारत का टॉप ऑर्डर काफी हद तक लेफ्ट-हैंडेड हो गया है, जिससे टॉप 7 में श्रेयस अय्यर ही अकेले राइट-हैंडर रह गए।
बैलेंस वापस लाने के लिए, संजू सैमसन की प्लेइंग-11 में वापी हो सकती है, शायद सूर्यवंशी के साथ इनिंग्स की शुरुआत कर सकते हैं या ईशान किशन या तिलक वर्मा में से किसी एक की जगह ले सकते। अगर भारत को ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और ज़्यादा बैलेंस्ड बैटिंग लाइनअप चाहिए तो ऑल-राउंडर सूर्यांश शेडगे एक और विकल्प हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
















.jpg)




