Responsive Scrollable Menu

India Squad: संजू सैमसन- हर्षित राणा टी20 टीम से बाहर, प्रभसिमरन सिंह को मिला मौका

India Squad for Zimbabwe Tour: जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन-रवि बिश्नोई, अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी टीम से बाहर हो गए हैं.

Continue reading on the app

संजू सैमसन जिम्बाब्वे टी-20 दौरे से बाहर:वैभव सूर्यवंशी को फिर मौका, मयंक यादव की वापसी; 4 खिलाड़ियों का पहली बार चयन

BCCI ने जुलाई में होने वाले जिम्बाब्वे दौरे के लिए 15 सदस्यीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन को टीम में जगह नहीं मिली है। बोर्ड ने उनको बाहर करने की कोई वजह नहीं बताई है। वहीं, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरी सीरीज के लिए टीम में रखा गया है। इंग्लैंड दौरे की टी-20 टीम की तुलना में भारत ने 6 बदलाव किए हैं। रिंकू सिंह और मयंक यादव की वापसी हुई है, जबकि प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और हर्ष दुबे को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में चुना गया है। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चोटिल नीतीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। संजू सैमसन बाहर, वजह नहीं बताई BCCI ने संजू सैमसन को जिम्बाब्वे दौरे की टी-20 टीम से बाहर रखा है, लेकिन यह नहीं बताया कि उन्हें आराम दिया गया है या खराब फॉर्म के कारण बाहर किया गया है। सैमसन ने हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार तीन पारियों में 5, 0 और 1 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में भी उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका दिया गया था। हालांकि, IPL 2026 से पहले सैमसन ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन अर्धशतक लगाए थे और भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरा मौका भारत के सबसे युवा इंटरनेशनल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी टीम में बरकरार रखा गया है। 15 साल 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले वैभव ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में 10 गेंदों पर 14 रन बनाए थे। रिंकू और मयंक यादव की वापसी फिनिशर रिंकू सिंह और तेज गेंदबाज मयंक यादव की टीम में वापसी हुई है। मयंक 2024 में भारत के लिए तीन टी-20 मैच खेल चुके हैं, लेकिन लगातार चोटों के कारण लंबे समय तक टीम से बाहर रहे। IPL 2026 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए सिर्फ 4 मैच खेले और कोई विकेट नहीं ले सके। उनका इकॉनमी रेट 11.37 रहा। 4 खिलाड़ियों को पहली बार मौका भारत ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए चार नए खिलाड़ियों को पहली बार टी-20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया है। इनमें प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर-बल्लेबाज), यश ठाकुर (तेज गेंदबाज), अशोक शर्मा (तेज गेंदबाज), हर्ष दुबे (लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर) इंग्लैंड वनडे सीरीज में शिवम दुबे की एंट्री इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। वनडे सीरीज 19 जुलाई को समाप्त होगी, जबकि भारत 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी-20 मैच खेलेगा। जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)। इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए अपडेटेड भारतीय टीम शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और शिवम दुबे।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs END: टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, नितीश रेड्डी बाहर, 2 साल बाद इस खिलाड़ी की सरप्राइज एंट्री

IND vs END ODI Series: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. Mon, 06 Jul 2026 19:24:34 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Trust: राम के नाम पर छल की दुकान? | Champat Rai | Ram Mandir Trust Meeting | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T14:38:53+00:00

Mahabharat : राम भक्तों को मिल गया इंसाफ! | Ram Mandir Trust Meeting | Champat Rai | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T14:41:37+00:00

Ram Mandir Trust: आस्था के साथ ये कैसा खिलवाड़? | Champat Rai | Ram Mandir Trust Meeting | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T14:39:33+00:00

Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी को लेकर अहम बैठक हुई खत्म, बैठक के बाद हुआ खुलासा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T14:37:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers