LPG e-KYC Deadline Extend: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, e-KYC की अंतिम तिथि बढ़कर 23 अगस्त हुई, जानें प्रक्रिया
घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। एलपीजी गैस ई-केवाईसी (LPG e-KYC) कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। पहले इसके लिए 16 अगस्त की समय-सीमा तय की गई थी लेकिन सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कतों, छुट्टियों और एजेंसियों पर ग्राहकों की भारी भीड़ को देखते हुए कंपनियों ने ग्राहकों को 1 हफ्ते की अतिरिक्त राहत दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे एक हफ्ते में करा लें। यदि आप 23 अगस्त तक e-KYC नहीं करा पाते हैं, तो आपका गैस कनेक्शन तुरंत रद्द नहीं होगा लेकिन बिना केवाईसी के आप घरेलू सब्सिडी दरों पर सिलेंडर बुक नहीं कर पाएंगे और सप्लाई में भी परेशानी हो सकती है।
उपभोक्ता ऑयल कंपनी (IndianOil, HP, BPCL) के मोबाइल ऐप और आधार फेसआरडी ऐप को डाउनलोड करके अपना स्वयं के चेहरे पर आधारित बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (ई-केवाईसी) पूरा कर सकते हैं।
जिन ग्राहकों को ऑनलाइन प्रक्रिया में समस्या आ रही है, वे अपनी निकटतम गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) या डिलीवरी मैन की मदद से e-KYC पूरी करा सकते हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश में अब तक 1.39 करोड़ यानि 83 फीसदी उपभोक्ता ई-केवायसी करा चुके है लेकिन 17 फीसदी की अब भी बाकी है।
मोबाइल से कैसे करें LPG e-KYC?
- Indane ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए ।
- Bharat Gas ग्राहक Hello BPCL ऐप के जरिए ।
- HP Gas ग्राहक HP Pay ऐप के जरिए e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इस दौरान Aadhaar Card से जुड़े मोबाइल नंबर और Face Authentication की जरूरत पड़ सकती है। ऐप में दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए अपना चेहरा स्कैन करें और प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC का successful/completed status जरूर चेक करें।
BJP New Team: संजय भाटिया बन सकते हैं बीजेपी के नए महामंत्री | BJP Reshuffle | Sanjay Bhatia
BJP New Team: संजय भाटिया बन सकते हैं बीजेपी के नए महामंत्री | BJP Reshuffle | Sanjay Bhatia हरियाणा से राज्यसभा सांसद और करनाल के पूर्व सांसद संजय भाटिया को बीजेपी में एक बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। चर्चा है कि उन्हें पार्टी का नया महामंत्री बनाया जा सकता है। #SanjayBhatia #BJP #HaryanaPolitics #BJPNewTeam #PoliticalNews #ManoharLalKhattar #BreakingNews #LatestNews #IndianPolitics #PoliticalUpdate ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Republic Bharat









