शो द अलायंस में पिछले हफ्ते ही बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एंट्री हुई थी, जिन्होंने कहा था कि वह यहां खुद को साबित करने आए हैं। अब इस शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जो पूरे खेल का रुख बदल सकती है। चर्चा है कि टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी भी जल्द ही इस शो में कदम रख सकते हैं।
खबरों के मुताबिक, अली गोनी इसी हफ्ते शो का हिस्सा बन सकते हैं। डिजिटल न्यूज हब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी साझा की है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
भाई अरसलान गोनी को मिलेगा साथ?
आपको बता दें कि अली गोनी के कजन अरसलान गोनी पहले से ही इस शो का हिस्सा हैं और अपने खेल की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि अली गोनी इस शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होंगे या फिर सिर्फ अपने भाई अरसलान को सपोर्ट करने के लिए शो में आएंगे।
अली गोनी का छठा रियलिटी शो
अली गोनी इन दिनों कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस शो का फिनाले शूट हो चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बतौर कंटेस्टेंट द अलायंस में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि, इस खबर पर अभी तक खुद अली गोनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अगर वह इस शो में आते हैं, तो यह उनका छठा रियलिटी शो होगा। इससे पहले वह स्प्लिट्जविला 5, खतरों के खिलाड़ी 9, नच बलिए 9, बिग बॉस 14 और लाफ्टर शेफ्स जैसे बड़े रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।
Continue reading on the app
इन दिनों टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर रियलिटी शो द अलायंस (The Alliance) में नजर आ रही हैं। शो में रहते हुए वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। लेकिन हाल ही में नीति ने इस शो में अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। नीति ने बताया कि कैसे उनके एक एक्स-बॉयफ्रेंड ने उन पर काफी जुल्म ढाए थे, उनके साथ मारपीट की थी और उन्हें जलाने की कोशिश भी की थी।
सनकी था नीति का एक्स-बॉयफ्रेंड
द अलायंस में अपने बीते दिनों को याद करते हुए नीति टेलर ने बताया कि उनका वह बॉयफ्रेंड बहुत ही हिंसक और सनकी स्वभाव का था। नीति ने दर्दनाक वाकये को साझा करते हुए कहा, "एक बार मेरे एक्स-बॉयफ्रेंड ने मुझे सिगरेट से जला दिया था। वह बेहद गुस्से वाला इंसान था। एक रात उसका जन्मदिन था और उसी रात उसने अपना आपा खो दिया। बात इतनी बढ़ गई कि उसने मुझे एक जोरदार थप्पड़ मार दिया। बस उसी पल मैंने तय कर लिया और उसे अलविदा कहकर वहां से हमेशा के लिए निकल गई।"
नासमझी पर क्या बोलीं नीति?
नीति ने आगे बताया कि उस समय उनकी उम्र बहुत कम थी और वह इतनी समझदार नहीं थीं कि सामने वाले के बर्ताव को सही से समझ पाएं। उन्होंने कहा, "जब आप उम्र में छोटे और नासमझ होते हैं, तो लोगों के असली चरित्र और उनके बर्ताव की पहचान नहीं कर पाते। वह सच में एक सनकी इंसान था, लेकिन जब पानी सिर से ऊपर चला गया और सारी हदें पार हो गईं, तो मैंने उससे रिश्ता तोड़ लिया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।"
Continue reading on the app