Responsive Scrollable Menu

'इस शो में आकर गलती कर दी...', राम कपूर ने रितेश देशमुख से लगाई खुद को शो से बाहर निकालने की गुहार

Ram Kapoor Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में हर रोज कोई न कोई ऐसी बात हो जाती है. जिसके वजह से सोशल मीडिया पर उसको लेकर चर्चा होनी शुरू हो जाती है. इस बार का लॉक अप रियलिटी शो पहले से बहुत ज्यादा अलग है. इसके होस्ट और रूल्स तो अलग हैं ही बल्कि इसमें कटेंस्टेंट को मिलने वाले टास्क भी बहुत मुश्किल और  चैलेंजिंग हैं. अभी हाल ही सोशल मीडिया पर लॉक अप 2 से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था. जिसमें सुनीता आहूजा खाने को लेकर मेकर्स के खिलाफ बोलती नजर आई थीं. उन्होंने कहा था कि इस शो में दिया जाना वाला खाना बिल्कुल भी सही नहीं है. इतना ही उन्होंने यहां कह दिया था कि वह इस शो में आकर पाछता रही है. अब ऐसा ही कुछ टीवी के मशहूर एक्टर राम कूपर (Ram Kapoor) ने कहा है कि उन्होंने इस शो में आकर गलती कर दी है, वो इस शो के लिए नहीं बने हैं और यहां से बाहर निकलना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा. 

सभी को रहना पड़ा भूखा

दरअसल, लॉक अप 2 सर्वाइवल शो है. यहां पर जो कंटेस्टेंट ज्यादा से ज्यादा दिनों तक रुकता है, वही शो में आगे तक जाता है. हालांकि, इस दौरान कंटेस्टेंट को शो में आने वाले टास्क और चैलेंज का भी सामना करना पड़ता है. शो में कई तरह की कठिनाइयां आती हैं. इसमें सबसे ज्यादा जिस की शिकायत की जा रही है वो खाना. कई कंटेस्टेंट ने खाने को लेकर कई बार लॉक अप की टीम से शिकायत की है. हाल के एसिपोड में देखने को मिला था कि लॉक अप 2 के कैदियों के पास खाना लेने के लिए सिर्फ 34,00 रुपये बचे थे, कम पैसे होने की वजह से किसी ने भी खाना नहीं खरीदा और सभी भूखे रहे. सबने सोचा कि लॉक अप की टीम उन्हें खाने दे देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सबको भूखा रहना पड़ा. इतना ही नहीं उनके पैसे भी खत्म हो गए थे.

ये भी पढ़ें: 'गाय के पेशाब जैसा सूप है...', सुनीता आहूजा को Lock Upp 2 में नहीं मिल रहा अच्छा खाना, रो-रोकर बताया अपना दर्द

 

राम ने टास्क में हिस्सा लेने से किया मना

जब कंटेस्टेंट्स को लॉक अप की टीम ने खाना नहीं दिया तो उन्होंने इसका विरोध किया. वही, राम कपूर ने टास्क में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'यह शो मेरे लिए गलत है, मैं शायद इस शो के लिए गलत हूं. मुझे ऐसे शो के लिए हां नहीं कहनी चाहिए थी. इसलिए मुझे जल्द से जल्द इस शो से बाहर निकलना होगा. मैं अब इस शो में हिस्सा नहीं ले रहा हूं.' वहीं, रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने राम से शो में बने रहने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि उनकी पॉजिटिविटी और खुशमिजाज नेचर ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने एक्टर से गेम की छोटी-मोटी बाधाओं से पार पाने और सालों में बनाई गई अपनी इमेज और रेपुटेशन पर फोकस करने के लिए कहा. 

खाने के सिस्टम को लेकर सुनीता आहूजा का भी फूटा था गुस्सा

इससे पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए एक एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी सवाल उठाए. उन्होंने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्हें सफिशिएंट और अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा है. उनका कहना है कि बिना खान खाए लगातार काम करने की वजह से सभी लोग परेशान हो गए हैं और इसका असर उनकी तबीयत पर पड़ रहा है. इतना ही नहीं शो को छोड़ने की धमकी देते हुए कहा कि मेकर्स के साथ सम्मान से रही है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके टॉलरेंस का टेस्ट लिया जाए. इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह लॉक अप 2 का हिस्सा नहीं रहना चाहती हैं. 

ये भी पढ़ें: 'सिगरेट से जलाता था बॉयफ्रेंड', इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'उसने थप्पड़ मारा...'

 

Continue reading on the app

प्रशांत कुमार फिर लड़ेंगे चुनाव, इस सीट से मैदान में उतरने का किया ऐलान

Bankipur Bypolls: पार्टियों को चुनाव जिताने वाले प्रशांत किशोर को पिछले बिहार विधान सभा चुनाव में बुरी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। प्रशांत जन सुराज पार्टी बनाकर बिहार चुनाव के जरिए राजनीति में सीधे रूप से एंट्री की थी। हालांकि उन्हें किसी भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। अब बिहार में बांकीपुर सीट पर उप चुनाव होने की घोषणा हुई है। इससे प्रशांत किशोर की उम्मीदों को फिर संजीवनी मिली है। 30 जुलाई को यहां मतदान होने हैं। इसके लिए प्रशांत किशोर ने मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। 

 इस बारे में बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोगों का गढ़ है। किसी दल का गढ़ नहीं है। बिहार के लोगों का गढ़ है। हम लोग हम लोग विधानसभा की चुनाव के चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। कहा कि बिहार में एक नई राजनीति की शुरुआत की चुनाव लड़ रहे हैं तो बिहार के बाकीपुर के मतदाताओं के कंधों पर बिहार में एक नई राजनीति की शुरुआत करने की जिम्मेदारी है। मदद चाहेंगे कांग्रेस आरजेडी से हम लोग अकेले लड़ रहे हैं। बाकी जिनको भी ऐसा लगता है उनको मदद करनी चाहिए। मैं उनका सबका हम लोग स्वागत कर रहे हैं। ये उन पर है कि वो क्या निर्णय लेते हैं।  

 

Continue reading on the app

  Sports

60 गेंदों में 6 शिकार, नाहिद राणा ने जिम्बाब्वे में मचाई तबाही, बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Nahid Rana, BAN vs ZIM 1st ODI: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने कहर बरपा दिया. उन्होंने इस मैच में कुल 6 सफलताएं हासिल कीं. Mon, 06 Jul 2026 16:48:49 +0530

  Videos
See all

Bengal News | CM Suvendu Adhikari : Baruipur incident पर CM Suvendu Adhikari ने दिया बड़ा अपडेट! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T11:46:41+00:00

Breaking News | PM Modi Indonesia Visit News | जब इंडोनेशिया पहुंचे PM मोदी #pmmodi #indonesia #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T11:43:03+00:00

Uttar Pradesh में बड़ा बदलाव.. जलालाबाद अब परशुरामपुरी, Yogi Cabinet का फैसला | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T11:46:14+00:00

Jammu Kashmir में बारिश से हाहाकार...डोडा हाईवे पूरी तरह बंद | Land Slide | Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T11:42:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers