Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज यानी 6 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी करने जा रही हैं।
मुंबई के ताज लैंड्स एंड में शादी
Anshula Kapoor Wedding
जानकारी के मुताबिक, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में होगी। दोनों परिवारों के करीबी लोग ही इस समारोह में शामिल होंगे।
एक ही दिन में पूरी होंगी रस्में
Anshula Kapoor Wedding
शादी की सभी रस्में एक ही दिन में पूरी की जाएंगी। इसके बाद परिवार की ओर से एक कॉकटेल पार्टी भी रखी जाएगी। यह शादी दो परिवारों और दो संस्कृतियों को जोड़ने वाली मानी जा रही है।
मेहमानों के लिए होगा ड्रेस कोड
Anshula Kapoor Wedding Theme
शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हो सकते हैं। मेहमानों के लिए मॉडर्न इंडियन ड्रेस कोड रखा गया है ताकि समारोह में एक खास थीम बनी रहे।
प्री-वेडिंग फंक्शन रहे खास
Anshula Kapoor Wedding Details
पिछले कुछ दिनों से मुंबई में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा है। अंशुला ने सोशल मीडिया पर मेहंदी, चूड़ा और माता की चौकी की झलकें भी शेयर की थी।
सगाई न्यूयॉर्क में हुई थी
Anshula Kapoor Wedding
अंशुला और रोहन की सगाई जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हुई थी। रोहन ने उन्हें एक किले के सामने प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।
कौन हैं रोहन ठक्कर? जानकारी के लिए बता दें कि कपूर खानदान के होने वाले दामाद रोहन ठक्कर एक राइटर हैं और उन्होंने लॉस एंजिल्स से फिल्म और स्क्रीनराइटिंग की पढ़ाई की है। दोनों की मुलाकात 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।
पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन को बाहर करने का भारत का फैसला एक "अजीब" कदम था, भले ही युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का आखिरकार डेब्यू देखना "शानदार" था. Mon, 6 Jul 2026 15:11:10 +0530