A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
Ram Kapoor Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में हर रोज कोई न कोई ऐसी बात हो जाती है. जिसके वजह से सोशल मीडिया पर उसको लेकर चर्चा होनी शुरू हो जाती है. इस बार का लॉक अप रियलिटी शो पहले से बहुत ज्यादा अलग है. इसके होस्ट और रूल्स तो अलग हैं ही बल्कि इसमें कटेंस्टेंट को मिलने वाले टास्क भी बहुत मुश्किल और चैलेंजिंग हैं. अभी हाल ही सोशल मीडिया पर लॉक अप 2 से जुड़ा एक वीडियो सामने आया था. जिसमें सुनीता आहूजा खाने को लेकर मेकर्स के खिलाफ बोलती नजर आई थीं. उन्होंने कहा था कि इस शो में दिया जाना वाला खाना बिल्कुल भी सही नहीं है. इतना ही उन्होंने यहां कह दिया था कि वह इस शो में आकर पाछता रही है. अब ऐसा ही कुछ टीवी के मशहूर एक्टर राम कूपर (Ram Kapoor) ने कहा है कि उन्होंने इस शो में आकर गलती कर दी है, वो इस शो के लिए नहीं बने हैं और यहां से बाहर निकलना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.
सभी को रहना पड़ा भूखा
दरअसल, लॉक अप 2 सर्वाइवल शो है. यहां पर जो कंटेस्टेंट ज्यादा से ज्यादा दिनों तक रुकता है, वही शो में आगे तक जाता है. हालांकि, इस दौरान कंटेस्टेंट को शो में आने वाले टास्क और चैलेंज का भी सामना करना पड़ता है. शो में कई तरह की कठिनाइयां आती हैं. इसमें सबसे ज्यादा जिस की शिकायत की जा रही है वो खाना. कई कंटेस्टेंट ने खाने को लेकर कई बार लॉक अप की टीम से शिकायत की है. हाल के एसिपोड में देखने को मिला था कि लॉक अप 2 के कैदियों के पास खाना लेने के लिए सिर्फ 34,00 रुपये बचे थे, कम पैसे होने की वजह से किसी ने भी खाना नहीं खरीदा और सभी भूखे रहे. सबने सोचा कि लॉक अप की टीम उन्हें खाने दे देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और सबको भूखा रहना पड़ा. इतना ही नहीं उनके पैसे भी खत्म हो गए थे.
ये भी पढ़ें: 'गाय के पेशाब जैसा सूप है...', सुनीता आहूजा को Lock Upp 2 में नहीं मिल रहा अच्छा खाना, रो-रोकर बताया अपना दर्द
राम ने टास्क में हिस्सा लेने से किया मना
जब कंटेस्टेंट्स को लॉक अप की टीम ने खाना नहीं दिया तो उन्होंने इसका विरोध किया. वही, राम कपूर ने टास्क में हिस्सा लेने से इंकार कर दिया. उन्होंने कहा, 'यह शो मेरे लिए गलत है, मैं शायद इस शो के लिए गलत हूं. मुझे ऐसे शो के लिए हां नहीं कहनी चाहिए थी. इसलिए मुझे जल्द से जल्द इस शो से बाहर निकलना होगा. मैं अब इस शो में हिस्सा नहीं ले रहा हूं.' वहीं, रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ने राम से शो में बने रहने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि उनकी पॉजिटिविटी और खुशमिजाज नेचर ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने एक्टर से गेम की छोटी-मोटी बाधाओं से पार पाने और सालों में बनाई गई अपनी इमेज और रेपुटेशन पर फोकस करने के लिए कहा.
खाने के सिस्टम को लेकर सुनीता आहूजा का भी फूटा था गुस्सा
इससे पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए एक एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी सवाल उठाए. उन्होंने शो के मेकर्स पर आरोप लगाया कि उन्हें सफिशिएंट और अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा है. उनका कहना है कि बिना खान खाए लगातार काम करने की वजह से सभी लोग परेशान हो गए हैं और इसका असर उनकी तबीयत पर पड़ रहा है. इतना ही नहीं शो को छोड़ने की धमकी देते हुए कहा कि मेकर्स के साथ सम्मान से रही है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनके टॉलरेंस का टेस्ट लिया जाए. इसके बाद उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह लॉक अप 2 का हिस्सा नहीं रहना चाहती हैं.
ये भी पढ़ें: 'सिगरेट से जलाता था बॉयफ्रेंड', इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'उसने थप्पड़ मारा...'
Continue reading on the app