Anshula Kapoor Wedding: अंशुला कपूर आज बनेंगी दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, जानिए शादी की पूरी डिटेल!
Anshula Kapoor Wedding: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज यानी 6 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी करने जा रही हैं।
मुंबई के ताज लैंड्स एंड में शादी
जानकारी के मुताबिक, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में होगी। दोनों परिवारों के करीबी लोग ही इस समारोह में शामिल होंगे।
एक ही दिन में पूरी होंगी रस्में
शादी की सभी रस्में एक ही दिन में पूरी की जाएंगी। इसके बाद परिवार की ओर से एक कॉकटेल पार्टी भी रखी जाएगी। यह शादी दो परिवारों और दो संस्कृतियों को जोड़ने वाली मानी जा रही है।
मेहमानों के लिए होगा ड्रेस कोड
शादी में फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हो सकते हैं। मेहमानों के लिए मॉडर्न इंडियन ड्रेस कोड रखा गया है ताकि समारोह में एक खास थीम बनी रहे।
प्री-वेडिंग फंक्शन रहे खास
पिछले कुछ दिनों से मुंबई में प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन चल रहा है। अंशुला ने सोशल मीडिया पर मेहंदी, चूड़ा और माता की चौकी की झलकें भी शेयर की थी।
सगाई न्यूयॉर्क में हुई थी
अंशुला और रोहन की सगाई जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हुई थी। रोहन ने उन्हें एक किले के सामने प्रपोज किया था, जिसकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थी।
कौन हैं रोहन ठक्कर?
जानकारी के लिए बता दें कि कपूर खानदान के होने वाले दामाद रोहन ठक्कर एक राइटर हैं और उन्होंने लॉस एंजिल्स से फिल्म और स्क्रीनराइटिंग की पढ़ाई की है। दोनों की मुलाकात 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।
यह भी पढ़े- 'इतनी खूबसूरत मेहंदी कभी नहीं सोची थी...', अंशुला कपूर ने जाह्नवी-खुशी पर लुटाया प्यार, लिखा खास नोट
Aamir Khan Wedding: आमिर-गौरी की शादी की फोटो वायरल, घर पर हुए फंक्शन; एक्स वाइफ रीना-किरण रही दूर!
Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी कर ली है। यह शादी 5 जुलाई को बेहद निजी अंदाज में उनके घर पर हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए। अब इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं।
घर पर हुई प्राइवेट सेरेमनी
आमिर और गौरी की शादी एक सादे समारोह में उनके घर पर हुई। इसमें केवल करीबी लोग ही मौजूद थे। शादी के बाद से कपल की कई इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
बच्चों ने निभाई खास रस्म
Amir Khan signed a marriage contract with Gauri Spratt in front of his 1st wife, 2nd wife, his son, his daughter, Gauri Spratt's kids ????
— Chota Don (@choga_don) July 5, 2026
Imagine the kind of message he is giving to the coming generations.
Shame that leaders like Raj Thackeray also attended the function. pic.twitter.com/G238Z2xnh2
शादी में आमिर खान के बेटे जुनैद, ईरा और आज़ाद मौजूद रहे। एक तस्वीर में आमिर के बेटे और गौरी के बेटे क्विन कपल को अंगूठियां पकड़ाते नजर आए। शादी की रस्मों के दौरान बच्चों की मौजूदगी ने माहौल को और खास बना दिया।
गौरी का पहला पोस्ट वायरल
गौरी स्प्रैट ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आमिर खान और परिवार के लोग नजर आ रहे हैं। गौरी ने कैप्शन में सिर्फ लिखा, “Finally...” जिससे यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गया।
करीबी दोस्त भी पहुंचे शादी में
इस शादी में फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। इसके अलावा कई करीबी दोस्त भी इस खास मौके पर नजर आए।
एक्स वाइफ नहीं हुईं शामिल
शादी में आमिर खान की पूर्व पत्नियां रीना दत्ता और किरण राव नजर नहीं आई। हालांकि उनके बच्चे इस शादी में मौजूद रहे और सभी रस्मों में हिस्सा लिया।
सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें
शादी की इनसाइड तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं। फैंस कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी सादगी भरी शादी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े- आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, घर में हुई प्राइवेट सेरेमनी; परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi