Responsive Scrollable Menu

प्रधानमंत्री ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जो एक परीक्षा तक नहीं करा सकती: राहुल

प्रधानमंत्री ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जो एक परीक्षा तक नहीं करा सकती: राहुल

Continue reading on the app

Gold Silver Price 17 August : फिर बढ़े सोने-चांदी के भाव, ये है सोमवार का भोपाल-इंदौर का 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है, जिससे सोने-चांदी की कीमतों पर भी असर देखने को मिल रहा है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार सुबह सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 17 अगस्त 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,55,111 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2,37,347 रुपये प्रति किलोग्राम पर दर्ज की गई है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,52,360 और 1 किलो चांदी की कीमत 2,34,228 रुपए चल रही है। गुडरिटर्न्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 2,50,000 रुपये प्रति किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजर में स्पॉट गोल्ड $ 4,450.70 प्रति औंस और चांदी $ 65.81 प्रति औंस रही।

अमेरिकी डॉलर में नरमी और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण सोने-चांदी की कीमतों को मजबूती मिली है, साथ ही निवेशकों का रुझान भी सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने और चांदी की तरफ बढ़ा है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक (Fed) द्वारा ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों के कारण अमेरिकी डॉलर पर दबाव बना हुआ है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) टूटकर 99.50 के स्तर के पास आ गया है।

अमेरिका-ईरान तनाव के कारण सप्लाई बाधित होने की आशंका से कच्चे तेल के दाम फिर चढ़ गए हैं। ब्रेंट क्रूड 88.80 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी डब्लूटीआई (WTI) क्रूड 82.50 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल के महंगे होने से भारतीय रुपये पर  भी असर देखने को मिला है। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.60 के आसपास कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सोलर पैनल, ग्रीन टेक्नोलॉजी सेक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक क्षेत्रों में मांग बढ़ने से चांदी की कीमतें प्रभावित हुई हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक अमेरिका-ईरान तनाव शांत नहीं होता और केंद्रीय बैंक ब्याज दरों पर सख्त रुख ढीला नहीं करते, तब तक सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। साथ ही कच्चे तेल में तेजी भारत जैसी आयात-निर्भर अर्थव्यवस्थाओं के लिए महंगाई बढ़ा सकती है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे मौजूदा उच्च स्तरों पर एकमुश्त बड़ा निवेश करने के बजाय, हर गिरावट (Dips) पर थोड़ा-थोड़ा निवेश (SIP मोड) करना समझदारी होगी।

इंदौर-भोपाल का ताजा भाव

  • आज इंदौर और भोपाल में 24 कैरेट का 10 ग्राम का भाव 1,55,710 रुपये दर्ज किया गया है।
  • आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42, 750 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है।
  • 18 कैरेट सोने का दाम 1,16,810 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • भोपाल व इंदौर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 2,50,000 प्रति किग्रा के आसपास बना हुआ है।

प्रमुख शहरों का लेटेस्ट रेट

  • बड़े शहरों की बात करें तो मेरठ, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,810 , 22 कैरेट का भाव 1,42,850 और 18 कैरेट का भाव 1,16, 810 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ चांदी का भाव 2,50,000 प्रति किग्रा के आसपास चल रहा है। चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में 1 किलो चांदी की कीमत भी 2,55,000 रुपये बनी हुई है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

निरोशन डिकवेला का 'अनोखा' वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'बदकिस्मती की बुक' में लिखा गया पहला नाम, अंजाने में कांड हो गया

ind vs sl cricket record: श्रीलंका के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के नाम टेस्ट क्रिकेट का एक ऐसा अनोखा और अविश्वसनीय विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जो उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और बदकिस्मती दोनों की कहानी एक साथ बयां करता है. डिकवेला टेस्ट इतिहास में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन (अर्धशतक) बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं. Mon, 17 Aug 2026 18:46:31 +0530

  Videos
See all

भारत से भी रोहिंग्या वापस लो, म्यांमार ! भारत कब तक ढोएगा बोझ ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T13:13:50+00:00

Bhaiyaji Kahin: BJP ने नक्सलवाद का हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर बता दिया?Dimagi Naxal | PM Modi |Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T13:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers