Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज

दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज

Continue reading on the app

कैच हो तो ऐसा! शुभमन गिल ने लपका 'कैच ऑफ द ईयर', आधा सेंकेड भी लेट होते, तो बिगड़ जाती बात

Shubman Gill Catch Video Viral: श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने एक ऐसा कैच लपका है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. शुभमन ने कुलदीप यादव की गेंद पर हवा में डाइव लगाकर कमाल का कैच पकड़ा, जिसे सोशल मीडिया पर यूजर्स कैच ऑफ द ईयर भी बता रहे हैं. उनके इस कैच को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. कप्तान के कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

शुभमन गिल ने लपका कमाल का कैच

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कमाल का कैच लपका है, जिसे देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होगा, खुद श्रीलंकाई कामिंदु मेंडिस भी हैरान रह गए थे. कामिंदु मेंडिस पिच पर आगे बढ़कर आते हैं, गेंद को फुल लेंथ लेग-ब्रेक में बदलते हैं और पुश-ड्राइव करते हैं. गेंद थोड़ी हवा में रहती है और शायद उन्हें उम्मीद नहीं थी कि यह सीधे फील्डर के हाथ में जाएगी. लेकिन भारतीय कप्तान के मन में कुछ और ही था.

गिल एक्स्ट्रा कवर पर अपनी बाईं ओर पूरी लंबाई में छलांग लगाते हैं और एक हाथ से शानदार कैच पकड़ते हैं. गेंद नीचे की ओर आ रही थी, जिससे यह कैच और भी खास हो जाता है. वे इसे अपने बाएं हाथ से पकड़ते हैं और जमीन पर गिरते समय भी गेंद को हाथ से छूटने नहीं देते. इस तरह कुलदीप की गेंद पर गिल के कमाल के कैच से भारत को चौथी सफलता मिली.

भारत की ओर से हो रही सधी हुई गेंदबाजी

गॉल टेस्ट में भारत की ओर से कमाल की गेंदबाजी देखन के मिल रही है. पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई और निसान फर्नांडो को शून्य पर ही पवेलियन भेजा. फिर मानव सुथार ने 2 विकेट झटके. पहले उन्होंने दिनेश चंडीमल को चलता किया और फिर लहिरु उडाना का विकेट लिए. चौथा विकेट कमिंदु मेंडिस के रूप में गिरा, जिसे कगुलदीप यादव ने चलता किया.

इस तरह टीम इंडिया ने 59 रन देकर श्रीलंका के 4 विकेट झटक लिए हैं. आपको बता दें, भारत-श्रीलंका के बीच खेले जा रहे गाले टेस्ट में अब तक स्पिन के जो 87 ओवर फेंके गए हैं, उनमें मानव सुथार के पहले ओवर में औसतन सबसे ज्यादा टर्न देखने को मिला.

भारत ने पहली पारी में बनाए 462 रन

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहली पारी में अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली. टीम इंडिया के लिए स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 167 रनों की पारी खेली. वहीं, भारत के महज 2 बल्लेबाज ही अर्धशतक तक पहुंच सके. 

केएल राहुल ने 82, ध्रुव जुरेल ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, यशस्वी जायसवाल 32, कप्तान शुभमन गिल 16, ऋषभ पंत 39, रवींद्र जडेजा 13, मानव सुथार 24, मोहम्मद सिराज 11 रन बनाकर आउट हुए. क्रीज पर कुलदीप यादव 12 और प्रसिद्ध कृष्णा एक रन बनाकर नाबाद डटे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: 'कुछ तो गड़बड़ है...', सुनील गावस्कर का बयान हुआ वायरल, बताया आखिर क्यों बार-बार चोटिल हो रहे भारतीय खिलाड़ी

Continue reading on the app

  Sports

WCL Season 3 में David Warner और Yuvraj Singh का जलवा, दिग्गजों की वापसी से बढ़ेगा रोमांच का तड़का

 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी तीन अक्टूबर से शुरू होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) के तीसरे सत्र में खेलेंगे। यह टूर्नामेंट तीन से 18 अक्टूबर तक खेला जाएगा, हालांकि अभी तक आयोजन स्थल की घोषणा नहीं की गई है।

डब्ल्यूसीएल के पहले सत्र में इंडियन चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को हराया था। दूसरे सत्र में साउथ अफ्रीका चैंपियन ने पाकिस्तान चैंपियन को हराकर खिताब जीता था।

आयोजकों ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘डब्ल्यूसीएल के तीसरे सत्र में कुछ बड़े खिलाड़ियों के शामिल होने की उम्मीद है। इन खिलाड़ियों में युवराज सिंह, एबी डिविलियर्स, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी, मोईन अली, डेविड वार्नर और महमदुल्लाह रियाद भी शामिल हैं।

Mon, 17 Aug 2026 14:04:13 +0530

  Videos
See all

Nag Panchami Viral Video : नागपंचमी पर दिखा विशालकाय सांप | Shorts | Viral Video | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T08:45:44+00:00

Ujjain-Lakhisarai Stampede: उज्जैन-लखीसराय में भगदड़, नागपंचमी पर मचा हाहाकार! | Sawan Somwar | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T08:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers