Responsive Scrollable Menu

Health Tips: दूध पीने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, इन हालातों में सेहत को हो सकता है नुकसान

Health Tips: दूध पौष्टिक आहार है, लेकिन हर परिस्थिति में इसका सेवन सुरक्षित नहीं होता. सतना जिला पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. बृहस्पति भारती के अनुसार कच्चा दूध पीने से संक्रमण का खतरा रहता है, इसलिए इसे अच्छी तरह उबालकर ही पीना चाहिए. बीमार पशु, खासकर थनैला, ब्रुसेलोसिस या टीबी से पीड़ित पशु का दूध बिना पशु चिकित्सक की सलाह के नहीं पीना चाहिए. ऑक्सीटोसिन जैसे प्रतिबंधित इंजेक्शन के इस्तेमाल के बाद निकले दूध से भी बचना चाहिए. इसी तरह एंटीबायोटिक या हार्मोनल दवाओं से इलाज चल रहे पशु का दूध डॉक्टर द्वारा बताए गए विदड्रॉल पीरियड तक नहीं पीना चाहिए. बच्चा देने के बाद शुरुआती 5-7 दिनों का खीस यानी कोलोस्ट्रम नवजात बछड़े के लिए बेहद जरूरी होता है, इसलिए इसे बछड़े के लिए छोड़ना बेहतर है. यदि पशु को रेबीज का संदेह हो, तो उसका कच्चा दूध बिल्कुल न पिएं. सुरक्षित रहने के लिए दूध की स्वच्छता और पशु के स्वास्थ्य की जानकारी जरूरी है.

Continue reading on the app

राहुल गांधी के 11 बजे वर्कआउट से लेकर पीएम मोदी के योग तक, राजनीति की भागदौड़ के बीच ऐसे फिट रहते हैं ये नेता

Politician Workout Routine : राजनीति की दुनिया में नेताओं की जिंदगी काफी व्यस्त होती है. सुबह से देर रात तक मीटिंग, यात्राएं, चुनावी कार्यक्रम और लोगों से मुलाकात का सिलसिला चलता रहता है. ऐसे में फिटनेस के लिए समय निकालना आसान नहीं होता. लेकिन देश के कई नेता ऐसे हैं, जो अपनी बिजी लाइफ के बीच भी एक्सरसाइज और फिटनेस को खास जगह देते हैं. कोई योग करता है, कोई दौड़ता है तो किसी को साइकिलिंग और वेट ट्रेनिंग पसंद है.

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Amit Shah | BJP Vs Opposition:अंदरखाने ऐसा क्या..? 'धैर्य' क्यों जवाब देने लगा ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:45:27+00:00

Doma Village Horror Rumor:अमरावती के आदिवासी आश्रमशाला में भूत-प्रेत का साया? बच्चों ने छोड़ा हॉस्टल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers