CM विजय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, करूर भगदड़ में कई मंत्रियों पर गिर सकती है गाज, जानें क्या लगे आरोप
CM Vijay and Supreme Court: तमिलनाडु के नए नवेले मुख्यमंत्री विजय को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। चुनाव प्रचार के दौरान करुर भगदड़ का मामला उठने लगा है। सीएम विजय के मंत्रियों पर गवाहों को प्रभावित करने के आरोप लगे हैं। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने के लिए सहमति दे दी है।
सुप्रीम कोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करने के लिए सहमति दे दी है। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि करूर भगदड़ मामले के कुछ आरोपी, जो अब तमिलनाडु की नई सरकार में मंत्री हैं, मामले के गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में गिरने वाली है विजय की सरकार? इस दिग्गज नेता ने कर दिया बड़ा दावा
Karur stampede | Supreme Court has agreed to hear a plea alleging that some of the accused persons in the Karur stampede case, who are now ministers in the new Tamil Nadu government are attempting to influence witnesses in the case.
— ANI (@ANI) July 6, 2026
A bench of Justices Ahsanuddin Amanullah and… pic.twitter.com/NexzQIB7OF
जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस शील नागू की बेंच कल इस मामले पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गई है।
कब हुई थी करूर भगदड़?
27 सितंबर 2025 को तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) की एक जनसभा के दौरान भारी भगदड़ मच गई। इस हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि 140 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
कैसे गई थी 41 लोगों की जान?
रैली में उम्मीद से कहीं ज्यादा भीड़ पहुंच गई। आयोजकों ने 25 हजार से अधिक लोगों के आने का अनुमान नहीं लगाया था, जबकि संकरी सड़कों पर पर्याप्त सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम भी नहीं थे। वहीं, विजय के तय समय से काफी देर से पहुंचने के कारण लोग गर्मी और भीड़ में परेशान होकर बेचैन हो गए। इसी बीच मंच के पास जनरेटर खराब होने से बिजली चली गई और माइक बंद हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंच की ओर बढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
यह भी पढ़ें: BJP छोड़ नई पार्टी बनाएंगे अन्नामलाई? पोस्टरों और बयान ने तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ाई हलचल
उत्तराखंड में लगातार बारिश से भूस्खलन, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई प्रमुख मार्ग ठप
उत्तराखंड में लगातार बारिश से भूस्खलन, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई प्रमुख मार्ग ठप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama
















