Responsive Scrollable Menu

Share Market News: चौथे कारोबारी दिन भी बाजार में पैसों की बारिश, निवेशकों ने एक झटके में कमाए ₹8 लाख करोड़

Share Market News: चौथे कारोबारी दिन भी बाजार में पैसों की बारिश, निवेशकों ने एक झटके में कमाए ₹8 लाख करोड़

Continue reading on the app

संभल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक से 55 हजार रुपये की मांग का मामला दर्ज

संभल में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक से 55 हजार रुपये की मांग का मामला दर्ज

Continue reading on the app

  Sports

ind vs eng: रवि बिश्नोई का तीसरे टी20 में कट सकता का पत्ता, अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकता भारत

ind vs eng: इंग्लैंड दौरे पर अब तक जीत का इंतजार कर रही भारतीय टीम तीसरे टी20 मुकाबले में बड़ा बदलाव कर सकती। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम 4 में से तीन मैच हार चुकी। इसमें आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से टी20 सीरीज गंवाना भी शामिल है। ऐसे में मंगलवार, को ट्रेंट ब्रिज में होने वाले तीसरे टी20 में भारत अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ उतर सकता।

सबसे ज्यादा चर्चा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को लेकर है। मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 में बिश्नोई पूरी तरह लय से बाहर दिखे। उन्होंने 4 ओवर में 60 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले सके। इतना ही नहीं, उन्होंने तीन बैक-फुट नो-बॉल फेंकी और एक ओवर में 29 रन खर्च कर दिए, जिससे भारत की हार की नींव पड़ गई।

बिश्नोई को तीसरे टी20 में नहीं मिलेगा मौका
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि ओल्ड ट्रैफर्ड जैसी परिस्थितियों में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के रहते तीसरे स्पेशलिस्ट स्पिनर की जरूरत नहीं थी। अब ट्रेंट ब्रिज की पिच पर भी बिश्नोई के खेलने की संभावना बेहद कम मानी जा रही।

प्रिंस यादव को मिल सकती जगह
उनकी जगह तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को मौका मिल सकता। प्रिंस नई गेंद से स्विंग कराने और पिच से मूवमेंट निकालने की क्षमता रखते, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में काफी कारगर साबित हो सकती। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा भी विकल्प हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनकी बैक-ऑफ-लेंथ गेंदों पर बल्लेबाज आसानी से रन बना लेते हैं।

हालांकि अर्शदीप सिंह ने पिछले मैच में 3 विकेट लिए थे और पहले ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को आउट किया था, लेकिन उनके एक ओवर में हैरी ब्रूक ने 27 रन बटोर लिए। यही ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य एक ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया।

भारत की बल्लेबाजी अबतक फीकी रही
बल्लेबाजी में भी भारत उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया। पिछले दोनों मैचों में टीम ने 189 और 190 रन बनाए, लेकिन दोनों बार यह स्कोर 25-30 रन कम साबित हुआ। कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने कुछ रन जरूर बनाए, लेकिन वे इंग्लैंड के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी नहीं हो सके।

तिलक वर्मा ने दूसरे टी20 में उपयोगी पारी खेली, लेकिन मिडिल ओवरों में धीमी गेंदों के खिलाफ संघर्ष करते दिखे। वहीं अभिषेक शर्मा लगातार शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने दोनों मैचों में 24-24 गेंदों पर 59 और 43 रन बनाए और आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी की।

युवा वैभव सूर्यवंशी ने भी अपना डेब्यू कर लिया और अब उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ट्रेंट ब्रिज की बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर भारत को उनसे तेज शुरुआत की दरकार रहेगी।

इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद, लियाम डॉसन और विल जैक्स अपनी गति में बदलाव कर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं। दूसरी ओर, वरुण चक्रवर्ती हाल के समय में अपनी लय से भटके नजर आए हैं और उनकी गेंदों में पहले जैसी धार नहीं दिख रही। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर टीम को सीरीज में वापसी करनी है तो गेंदबाजी में सही संतुलन बनाना और बल्लेबाजों को बड़ी साझेदारियां करनी होंगी। 

Mon, 06 Jul 2026 12:51:58 +0530

  Videos
See all

ketan agarwal | Grandfather's death | केतन के दादा नहीं रहे | #viralnews #viralvideo #shorts #short #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T07:41:54+00:00

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बारिशसे आई 'महातबाही'! | IMD Alert | Rain | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T07:45:30+00:00

Heavy Rain Flooded Mumbai LIVE: बारिश में डूब गई मुंबई! | Kashmir To Kanyakumari Flood | Heavy Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T07:44:36+00:00

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, किन मुद्दों पर मचेगा घमासान? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-06T07:44:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers