Responsive Scrollable Menu

गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की EX गर्लफ्रेंड, सुनीता आहूजा के लांछन पर सोमी अली ने दिया करारा जवाब

Somy Ali Supports Govinda: 90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में है. बीते कुछ समय से सुनीता पब्लिक्ली अपने पति गोविंदा की निजी जिंदगी और उनके काम को लेकर कई तरह की टिप्पणियां करती नजर आई हैं. खास तौर पर गोविंदा की कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करने को लेकर सुनीता के बयान चर्चा में रहे हैं. वहीं गोविंदा ने भी पत्नी के बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्हें अपनी सीमाओं में रहने की सलाह दी थी. वहीं अब इस पूरे मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस सोमी अली ने गोविंदा का खुलकर सपोर्ट किया है. सोमी ने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ अपनी कई पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए एक लंबा पोस्ट लिखा और एक्टर के टैलेंट के साथ-साथ उनके काम करने के जज्बे की तारीफ की.

गोविंदा के सपोर्ट में क्या बोलीं सोमी अली?

सोमी अली ने गोविंदा के साथ अपनी थ्रोबैक तस्वीरों का एक कोलाज इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा कि वो इस मुद्दे पर अपनी बात इसलिए रख रही हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि जरूरत के समय लोग एक-दूसरे का साथ नहीं देते. सोमी ने कहा कि वो गोविंदा को निजी और प्रोफेशनल दोनों स्तरों पर जानती हैं इसलिए उनके बारे में अपनी राय रखने का अधिकार रखती हैं. सोमी ने गोविंदा की तारीफ करते हुए उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन और दमदार सितारों में से एक बताया. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में अपने समय के दौरान वो जितने कलाकारों से मिलीं उनमें गोविंदा सबसे विनम्र एक्टर्स में से एक हैं. सोमी ने ये भी कहा कि वो गोविंदा और सुनीता दोनों का सम्मान करती हैं.

कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करने के सवाल पर सोमी ने उम्र को लेकर होने वाली आलोचना पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि किसी एक्टर के लिए कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम करना अपने आप में गलत नहीं है. उनके मुताबिक, टैलेंट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती और किसी कलाकार की क्षमता उसकी उम्र से तय नहीं की जानी चाहिए.

'काम करने का मौका मिलना सम्मान की बात'

सोमी अली ने आगे कहा कि आज के समय में जब कलाकारों के लिए काम मिलना आसान नहीं है तब लगातार काम करते रहने का फैसला सम्मान की बात है. उन्होंने कहा कि किसी एक्टर की काबिलियत उसकी उम्र या उसके को-स्टार की उम्र से नहीं, बल्कि उसके टैलेंट, प्रोफेशनलिज्म और काम के प्रति जुनून से तय होनी चाहिए. सोमी के मुताबिक, जब किसी कलाकार के लिए इंडस्ट्री में दोबारा दरवाजे खुलते हैं तो उस मौके का स्वागत किया जाना चाहिए. हर कलाकार को यह साबित करने का मौका मिलना चाहिए कि उसके अंदर अभी भी बहुत कुछ करने की क्षमता है. उन्होंने ये भी कहा कि सिर्फ उम्र को आधार बनाकर किसी कलाकार को जज नहीं किया जाना चाहिए, खासकर तब जब वो व्यक्ति अपने पसंदीदा काम को जारी रखने की कोशिश कर रहा हो.

गोविंदा के लिए सोमी की पोस्ट हुई वायरल

सोमी ने अपनी पोस्ट में गोविंदा के जज्बे की भी तारीफ की. उन्होंने कहा कि किसी एक्टर के बारे में सबसे अच्छी बात ये हो सकती है कि वो उस समय भी हार न माने, जब इंडस्ट्री या दूसरे लोग उसे ये महसूस कराने लगें कि उसका समय खत्म हो चुका है. सोमी अली का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई यूजर्स ने गोविंदा के प्रति उनके समर्थन की तारीफ की और कहा कि उम्र किसी कलाकार के टैलेंट को खत्म नहीं करती.

ये भी पढ़ें: 76वां जन्मदिन मनाने वाले शरत सक्सेना को फिल्म इंडस्ट्री थी ये शिकायत! खूब रहा अफसोस

Continue reading on the app

बिहार के अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसे पर CM सम्राट का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये मुआवजा

Ashokdham Temple Stampede: बिहार के लखीसराय में स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरी सोमवारी के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी थी. लेकिन इस दौरा अचनाक भगदड़ मच गई, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई. जल्द ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. कई घायल श्रद्धालुओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. 

मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 4-4 लाख रुपये

वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया. इस हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने को ऐलान किया है. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट किया कि लखीसराई के अशोकधाम में हुई घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है. इस हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मेरा हृदय अत्यंत क्षुब्ध है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. घायलों के उचित और शीघ्र उपचार के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें."

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि अशोक धाम में अचानक भीड़ बढ़ गई थी और बिजली के तार या खंभे के गिरने की अफवाह ने श्रद्धालुओं में दहशत पैदा कर दी. ललन सिंह ने बताया कि सावन के तीसरे सोमवार को लखीसराय के अशोकधाम में अचानक भीड़ उमड़ पड़ी. अफवाह फैली कि बिजली का तार या खंभा गिर गया है और बिजली का करंट फैल रहा है. इससे भगदड़ मच गई और कई लोगों की मौत हो गई." उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.ये

ये भी पढ़ें: अशोक धाम में हादसे से पहले क्या हुआ था? प्रत्यक्षदर्शियों की बातों से सामने आएं बड़े सवाल

अचानक बढ़ी भीड़ के चलते हुए हादसा

खबरों के मुताबिक, यह घटना अशोक धाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच घटी. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब दो ट्रेनें पास में रुकीं तो मंदिर के बाहर लगी कतार रेलवे स्टेशन तक पहुंच गई थी. बिजली के खंभे से बिजली का झटका लगने की अफवाह फैल गई, जिससे दहशत फैल गई और लोग अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि महिलाओं की कतार में भी धक्का-मुक्की होने लगी, जिससे कई महिलाएं एक-दूसरे पर गिर पड़ीं. बताया जाता है कि यह अफरा-तफरी कुछ ही मिनटों तक चली, लेकिन इसके परिणामस्वरूप कई लोग घायल हो गए.

घायलों का सदर अस्पताल में इलाज जारी

एम्बुलेंस और पुलिस कर्मियों सहित आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर मौजूद थीं और पीड़ितों की सहायता के लिए तुरंत पहुंचीं. घायलों को इलाज के लिए लखीसराय के सदर अस्पताल ले जाया गया , जबकि अधिकारियों ने स्थिति और भीड़ के भड़कने के कारणों का आकलन करना शुरू कर दिया. अशोक धाम, जिसे इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, लखीसराय का एक प्रमुख शिव तीर्थ है और सावन माह के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है. पवित्र माह के सोमवार विशेष रूप से शुभ माने जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप बिहार भर के मंदिरों में भारी भीड़ देखी जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Live Score: दूसरी पारी खेलने उतरी टीम इंडिया, चौथे दिन का खेल शुरू

India vs Sri Lanka, 1st Test Live Score: टीम इंडिया को पहली पारी में 178 रन की बढ़त मिली है. अब चौथे दिन वो अपनी दूसरी पारी खेलने उतरेगी. कितने रन का टारगेट गॉल टेस्ट जीतने के लिए काफी होगा? Tue, 18 Aug 2026 09:41:07 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy पर क्या बोले CM Omar Abdullah? #soniagandhi #bjp #congress #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:07:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers