Responsive Scrollable Menu

गुटखा और पान मसाला का एड क्यों नहीं करते सनी देओल? एक्टर बोलें- 'पैसे के लिए कुछ करने...'

Sunny Deol Rejects Pan Masala Ad: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सनी देओल  इन दिनों अपनी फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. विभाजन के दौर पर बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कमाई कर रही है. इस बीच फिल्म से हटकर सनी देओल ने कुछ ऐसा बयान दिया है कि  फैन उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. सनी ने बताया है कि वो क्यों पान मसाला का एड नहीं करते हैं.

पान मसाला के एड नहीं करते सनी

सनी देओल हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान सनी बताया कि उन्हें गुटखा और पान मसाला के एड के कई ऑफर मिले , लेकिन उन्होंने इन्हें करने से मना कर दिया. पॉडकास्ट में सनी देओल से पूछा गया कि वो पान मसाला ब्रांड्स का एड क्यों नहीं करते. इस पर सनी ने कहा- 'मैं पान मसाला के एड नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. ऐसे ऑफर आते हैं, लेकिन मैं उन्हें नहीं करूंगा. मैं ऐसा कोई काम नहीं करना चाहता, जिस पर मेरा खुद विश्वास नहीं है.'

क्यों एड करने से पीछे हटते हैं सनी?

सनी देओल ने अपनी बातचीत में आगे कहा- 'मुझे नहीं लगता कि इनका प्रचार करना अच्छी बात है. कितनी चीजें नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता इसलिए, और जो करनी होती है वो कर लेता हूं.' वहीं, जब सनी देओल पैसों के लिए काम करने की बात कही तो उन्होंने कहा- 'अगर मैं पैसे के लिए कुछ करने की कोशिश भी करूं, तो मेरा दिल उसे पीछे धकेल देता है. मैं यह क्यों कर रहा हूं? मैं ये किसके लिए कर रहा हूं? क्या मैं ये सिर्फ पैसे के लिए करना चाहता हूं?' जब अंदर से ऐसे सवाल उठते हैं, तो मैं एक कदम पीछे हट जाता हूं.'

ये भी पढ़ें- Awarapan 2 vs Batwara 1947: संडे को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने गाड़े झंडे, 'बंटवारा 1947' का ऐसा रहा हाल

एड को लेकर विवादों में रहे कई एक्टर्स

बता दें, सनी देओल से अलग बॉलीवुड में कई बड़े सितारे पान मसाला और उससे जुड़े एड में नजर आ चुके हैं. अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ एक एड का हिस्सा रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार ने भी इलाइची का एड किया था. अक्षय को इस ऐड के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए ब्रांड से पीछे हटने का फैसला किया था और अपनी एंडोर्समेंट फीस एक अच्छे काम के लिए देने की बात कही थी.

इन एक्टर्स पर हो चुका है नोटिस

वहीं, पान मसाला विज्ञापनों को लेकर कई स्टार्स कानूनी विवादों में भी फंस चुके हैं. मार्च 2025 में जयपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को  एक कथित भ्रामक एड को लेकर नोटिस जारी किया था. शिकायत में विज्ञापन के उस दावे पर सवाल उठाया गए थे, जिसमें प्रोडक्ट में केसर होने की बात कही गई थी.

FDA ने तीन स्टार्स को नोटिस जारी किया

वहीं, अगस्त 2026 में ये मामला एक बार फिर चर्चा में है. महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को पान मसाला के विज्ञापन को लेकर शो-कॉज नोटिस जारी किया है. FDA का आरोप है कि ये विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला प्रोडक्ट के सरोगेट प्रमोशन से जुड़ा हो सकता है. एजेंसी ने इनसे जवाब मांगा है और प्रमोशनल कंटेंट हटाने को लेकर भी निर्देश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- कौन थी एक्ट्रेस अनन्या राज? जिनका एक महीने पहले हुआ था निधन, परिवार ने अब किया बड़ा खुलासा

Continue reading on the app

यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की स्टील प्लांट पर रूसी मिसाइल हमला, 2 की मौत; उत्पादन आंशिक रूप से ठप

भारतीय उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की कंपनी आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह पर रूस द्वारा किए गए मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 कर्मचारी घायल हो गए. हमले में संयंत्र की कई महत्वपूर्ण उत्पादन इकाइयों को नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते प्लांट में उत्पादन गतिविधियों को आंशिक रूप से रोकना पड़ा है. 

रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर में स्थित देश के सबसे बड़े स्टील संयंत्र पर हुआ, जो यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का गृह नगर भी है. रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान यह क्षेत्र बार-बार हमलों का निशाना बनता रहा है, लेकिन ताजा हमला औद्योगिक गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है.

संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से रोकना पड़ा

आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह ने एक बयान में कहा कि मिसाइल हमले के कारण बिजली उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस संचालन से जुड़ी प्रमुख सुविधाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं. कंपनी के अनुसार, इन महत्वपूर्ण इकाइयों को हुए नुकसान की वजह से उत्पादन प्रक्रियाएं बाधित हुई हैं और संयंत्र का संचालन आंशिक रूप से रोकना पड़ा है.

 सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे 

कंपनी ने कहा, "हमले के परिणामस्वरूप ऊर्जा उत्पादन और ब्लास्ट फर्नेस क्षेत्र की प्रमुख उत्पादन सुविधाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिसके कारण संयंत्र की उत्पादन प्रक्रियाएं आंशिक रूप से ठप हो गई हैं." यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच लंबी दूरी के हमले और तेज हो गए हैं. दोनों पक्ष हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले कर रहे हैं और ऊर्जा, औद्योगिक तथा सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहे हैं.

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सेना लगातार नागरिक और औद्योगिक ढांचे को निशाना बना रही है. उन्होंने दावा किया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान रूस ने यूक्रेन के विभिन्न शहरों पर 1,550 से अधिक अटैक ड्रोन, लगभग 1,560 गाइडेड बम और 62 मिसाइलें दागी हैं.

ब्लास्ट फर्नेस से जुड़ी सुविधाओं को नुकसान

दूसरी ओर, रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि क्रिवी रिह स्थित धातुकर्म संयंत्र और कीव के कुछ सैन्य-औद्योगिक प्रतिष्ठान उसके निशानों में शामिल थे. रूस ने यह भी दावा किया है कि उसने यूक्रेन द्वारा दागे गए 822 ड्रोन को मार गिराया है. आर्सेलरमित्तल क्रिवी रिह यूक्रेन की सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक परिसंपत्तियों में से एक है और वैश्विक इस्पात कंपनी आर्सेलरमित्तल का हिस्सा है, जो यूक्रेन के इस्पात उत्पादन और निर्यात में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. ऐसे में बिजली और ब्लास्ट फर्नेस से जुड़ी सुविधाओं को हुआ नुकसान उत्पादन क्षमता पर गंभीर असर डाल सकता है.

इस बीच, यूक्रेन ने भी रूस के भीतर ड्रोन हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है. दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष अब ऊर्जा प्रतिष्ठानों, उद्योगों और रणनीतिक ढांचों को अधिक व्यापक रूप से प्रभावित कर रहा है, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है.

 

Continue reading on the app

  Sports

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे:श्रीलंका पहली पारी में 284 पर सिमटा; 70% बारिश के चांस

टीम इंडिया गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। टीम ने पहली पारी में 178 रन की बढ़त हासिल की है। मंगलवार को मैच का चौथा दिन है। भारत अपनी दूसरी पारी शुरू करेगा। इस पर बारिश खलल डाल सकती है। मौसम वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार आज 70% बारिश के आसार हैं। पंत 100 छक्के, राहुल 500 चौके, गिल 3000 रन के करीब सोनल दिनूषा का शतक सोमवार को बारिश के कारण जल्दी स्टंप्स कर दिया गया। इससे पहले श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 284 रन पर ऑलआउट हो गई। उसकी ओर से सोनल दिनूषा ने 100 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। रोशन डिकवेला ने 80 रन बनाए। दोनों ने छठे विकेट के लिए 146 रन की साझेदारी की। भारत से मानव सुथार ने 4 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को 3 विकेट मिले। कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया। भारत ने पहली पारी में 462 रन बनाए मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। टीम ने अपनी पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल (167 रन) के शतक के सहारे 462 रन बनाए। केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। ------------------------------------------ गॉल टेस्ट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… जडेजा के टेस्ट में 350 विकेट पूरे, सुथार को पहली गेंद पर विकेट, गॉल टेस्ट के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स भारत ने गॉल टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका को 284 रन पर ऑलआउट कर पहली पारी में 178 रन की बढ़त बनाई। भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा टेस्ट में 4 हजार रन और 350 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने। वे ऐसा करने वाले कपिल देव के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय हैं। वहीं मानव सुथार ने मैच की अपनी पहली ही गेंद पर दिनेश चांडीमल को आउट किया। पढ़ें पूरी खबर Mon, 17 Aug 2026 23:08:00

  Videos
See all

Jharkhand Protest | Hemant Soren ने रद्द की JSSC-CGL परीक्षा तो प्रदर्शनकारी छात्र के छलक पड़े आंसू ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T23:45:59+00:00

Jharkhand Protest | CM Hemant Soren ने JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने की घोषणा करने हुए क्या-कुछ कहा ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T23:25:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers