सीजेपी के बाद अब 'दिमागी नक्सल जनता पार्टी' नाम से सोशल मीडिया पर नया अकाउंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान के बाद सोशल मीडिया पर 'दिमागी नक्सल जनता पार्टी' नाम से हैंडल्स बनाए गए हैं.
गुटखा और पान मसाला का एड क्यों नहीं करते सनी देओल? एक्टर बोलें- 'पैसे के लिए कुछ करने...'
Sunny Deol Rejects Pan Masala Ad: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. विभाजन के दौर पर बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में ठीक-ठाक कमाई कर रही है. इस बीच फिल्म से हटकर सनी देओल ने कुछ ऐसा बयान दिया है कि फैन उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. सनी ने बताया है कि वो क्यों पान मसाला का एड नहीं करते हैं.
पान मसाला के एड नहीं करते सनी
सनी देओल हाल ही में शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में पहुंचे थे. इस दौरान सनी बताया कि उन्हें गुटखा और पान मसाला के एड के कई ऑफर मिले , लेकिन उन्होंने इन्हें करने से मना कर दिया. पॉडकास्ट में सनी देओल से पूछा गया कि वो पान मसाला ब्रांड्स का एड क्यों नहीं करते. इस पर सनी ने कहा- 'मैं पान मसाला के एड नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं. ऐसे ऑफर आते हैं, लेकिन मैं उन्हें नहीं करूंगा. मैं ऐसा कोई काम नहीं करना चाहता, जिस पर मेरा खुद विश्वास नहीं है.'
क्यों एड करने से पीछे हटते हैं सनी?
सनी देओल ने अपनी बातचीत में आगे कहा- 'मुझे नहीं लगता कि इनका प्रचार करना अच्छी बात है. कितनी चीजें नहीं करता क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता इसलिए, और जो करनी होती है वो कर लेता हूं.' वहीं, जब सनी देओल पैसों के लिए काम करने की बात कही तो उन्होंने कहा- 'अगर मैं पैसे के लिए कुछ करने की कोशिश भी करूं, तो मेरा दिल उसे पीछे धकेल देता है. मैं यह क्यों कर रहा हूं? मैं ये किसके लिए कर रहा हूं? क्या मैं ये सिर्फ पैसे के लिए करना चाहता हूं?' जब अंदर से ऐसे सवाल उठते हैं, तो मैं एक कदम पीछे हट जाता हूं.'
ये भी पढ़ें- Awarapan 2 vs Batwara 1947: संडे को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने गाड़े झंडे, 'बंटवारा 1947' का ऐसा रहा हाल
एड को लेकर विवादों में रहे कई एक्टर्स
बता दें, सनी देओल से अलग बॉलीवुड में कई बड़े सितारे पान मसाला और उससे जुड़े एड में नजर आ चुके हैं. अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ एक एड का हिस्सा रहे हैं, जबकि अक्षय कुमार ने भी इलाइची का एड किया था. अक्षय को इस ऐड के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए ब्रांड से पीछे हटने का फैसला किया था और अपनी एंडोर्समेंट फीस एक अच्छे काम के लिए देने की बात कही थी.
इन एक्टर्स पर हो चुका है नोटिस
वहीं, पान मसाला विज्ञापनों को लेकर कई स्टार्स कानूनी विवादों में भी फंस चुके हैं. मार्च 2025 में जयपुर के जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने शाहरुख खान (Shahrukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) को एक कथित भ्रामक एड को लेकर नोटिस जारी किया था. शिकायत में विज्ञापन के उस दावे पर सवाल उठाया गए थे, जिसमें प्रोडक्ट में केसर होने की बात कही गई थी.
FDA ने तीन स्टार्स को नोटिस जारी किया
वहीं, अगस्त 2026 में ये मामला एक बार फिर चर्चा में है. महाराष्ट्र FDA ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को पान मसाला के विज्ञापन को लेकर शो-कॉज नोटिस जारी किया है. FDA का आरोप है कि ये विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला प्रोडक्ट के सरोगेट प्रमोशन से जुड़ा हो सकता है. एजेंसी ने इनसे जवाब मांगा है और प्रमोशनल कंटेंट हटाने को लेकर भी निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें- कौन थी एक्ट्रेस अनन्या राज? जिनका एक महीने पहले हुआ था निधन, परिवार ने अब किया बड़ा खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation







