Responsive Scrollable Menu

RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के 874 पदों आवेदन शुरू; यहां देखें योग्यता, फीस और एग्जाम पैटर्न

RSSB JE Recruitment 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने जूनियर इंजीनियर के 874 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। भर्ती में शामिल होने से पहले अभ्यर्थी अपनी योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की जानकारी जरूर जांच लें।

874 पदों पर होगी जूनियर इंजीनियर की भर्ती
RSSB की इस भर्ती के जरिए राजस्थान में जूनियर इंजीनियर के कुल 874 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अलग-अलग पदों के अनुसार अभ्यर्थियों के पास संबंधित इंजीनियरिंग योग्यता होना जरूरी है। भर्ती में सिविल इंजीनियरिंग के अलावा मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल से संबंधित पद भी शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित पद के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा, मैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा अथवा समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

आयु सीमा की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को राजस्थान सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ऐसे भरें RSSB JE Recruitment 2026 का फॉर्म
आवेदन के लिए उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Recruitment Advertisement सेक्शन में जाकर Apply Online लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। इसके अलावा SSO पोर्टल के माध्यम से लॉगिन करके Citizen Apps (G2C) में Recruitment Portal का चयन कर भी आवेदन किया जा सकता है।

अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले One Time Registration (OTR) पूरा करना होगा। इसके बाद मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन के लिए अपनी SSO ID का ही इस्तेमाल करें।

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
आवेदन शुल्क वर्ग के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
सामान्य वर्ग और OBC/EBC क्रीमीलेयर वर्ग: 600 रुपये
राजस्थान के OBC/EBC नॉन-क्रीमीलेयर, EWS, SC और ST वर्ग: 400 रुपये
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शुल्क नियमों के अनुसार लागू होगा।

RSSB JE Exam Pattern 2026
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र दो खंडों में विभाजित होगा और कुल 120 अंक निर्धारित होंगे। परीक्षा पूरी करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। परीक्षा और चयन से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक भर्ती विज्ञापन जरूर पढ़ना चाहिए।

Continue reading on the app

Sawan Somvar Vrat Recipe: व्रत की थाली में बढ़ाएं स्वाद, बनाएं झटपट मखाना-आलू की सब्जी

Sawan Somvar Vrat Recipe: सावन सोमवार के व्रत में अगर आप कुछ स्वादिष्ट और पेट भरने वाला फलाहारी खाना चाहते हैं, तो मखाना-आलू की सब्जी ट्राई कर सकते हैं। मखाने और आलू से बनी यह सब्जी स्वाद में अच्छी लगती है और इसे कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है।

व्रत के दौरान सेंधा नमक और व्रत में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ इसे बनाया जा सकता है। ऊपर से हरी धनिया डालकर गर्मागर्म परोसें।

मखाना-आलू की सब्जी के लिए सामग्री

  • 2 कप मखाने
  • 2 मध्यम आकार के आलू
  • 2 बड़े चम्मच मूंगफली
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा
  • सेंधा नमक स्वादानुसार
  • 1-2 बड़े चम्मच घी
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • हरी धनिया सजाने के लिए
मखाना-आलू की सब्जी के लिए सामग्री

ऐसे बनाएं मखाना-आलू की सब्जी

स्टेप 1: मखाने भूनें
सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर हल्का कुरकुरा होने तक भून लें। भुने हुए मखानों को अलग निकालकर रख दें।

स्टेप 2: आलू पकाएं
अब उसी कड़ाही में थोड़ा घी डालें। इसमें जीरा और कटी हुई हरी मिर्च डालें। फिर उबले और कटे हुए आलू डालकर कुछ मिनट भूनें।

स्टेप 3: मूंगफली डालें
अब इसमें भुनी हुई मूंगफली डालें और आलू के साथ अच्छी तरह मिलाएं। स्वाद के अनुसार सेंधा नमक और काली मिर्च डालें।

मखाना-आलू की सब्जी 

स्टेप 4: मखाने मिलाएं
आखिर में भुने हुए मखाने डालें और सभी चीजों को धीरे-धीरे मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं, ताकि मखाने मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लें।

स्टेप 5: सजाकर करें सर्व
गैस बंद करें और ऊपर से बारीक कटी हरी धनिया डालें। तैयार मखाना-आलू की सब्जी को व्रत की थाली में गर्मागर्म परोसें।

व्रत में बनाते समय रखें ध्यान
अगर आप इसे सावन सोमवार के व्रत के लिए बना रहे हैं, तो सभी सामग्री अपनी व्रत परंपरा के अनुसार ही इस्तेमाल करें। सेंधा नमक का इस्तेमाल करें और उन मसालों से बचें जिन्हें आपकी व्रत परंपरा में खाने की अनुमति नहीं है।

यह भी पढ़ें: भोग की थाली में घोलें मिठास, पूरी के साथ बनाएं झटपट नारियल का हलवा

Continue reading on the app

  Sports

अनाहत सिंह ने भरी हुंकार, एशियन गेम्स में इस बार मेडल का रंग बदलना है पक्का

जूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अब अपना पूरा ध्यान आगामी एशियन गेम्स पर लगा रही हैं. अनाहत सिंह का अब अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में मेडल के रंग को बदलने की है. पिछली बार अनाहत ने मिश्रित युगल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था. ऐसे में इस बार उनका लक्ष्य गोल्ड या फिर सिल्वर मेडल का है. Mon, 17 Aug 2026 21:48:38 +0530

  Videos
See all

Harsha Richhariya With Snake: गले में सांप डालकर नजर आईं हर्षा रिछारिया! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T16:42:30+00:00

Viral Video: स्कूल में बुर्का पहनकर हिंदू छात्राओं ने भोजपुरी गाने पर किया डांस | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T16:40:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers