Responsive Scrollable Menu

Hayden Panettiere Death: 37वें जन्मदिन से पांच दिन पहले हेडन पैनेटीयर का निधन, 'हीरोज' की एक्ट्रेस की जिंदगी रही बेहद दर्दनाक

Hayden Panettiere Death: अमेरिकन एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन हो गया है। हेडन ने बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने टीवी शो 'हीरोज' और 'नैशविले' में अपने दमदार अभिनय से दुनियाभर में पहचान बनाई।

जन्मदिन से पांच दिन पहले निधन
हेडन पैनेटीयर का निधन उनके 37वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले हुआ। वह 21 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने वाली थीं। हालांकि, उनके निधन की वजह को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस के प्रतिनिधि ने एक बयान जारी कर उनके निधन पर दुख जताया। बयान में हेडन को ऐसी एक्ट्रेस बताया गया, जिन्होंने अपने काम और अपनी मौजूदगी से परिवार, दोस्तों और दुनियाभर के दर्शकों को खुशी दी।

चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर शुरू किया करियर
हेडन ने मनोरंजन की दुनिया में कदम काफी कम उम्र में रखा था। उन्होंने टीवी और फिल्मों में चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में काम किया। धीरे-धीरे उन्होंने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता साइंस-फिक्शन ड्रामा 'हीरोज' से मिली। इस शो में उन्होंने क्लेयर बेनेट का किरदार निभाया था। इसके बाद हेडन म्यूजिकल ड्रामा सीरीज 'नैशविले' में नजर आईं। उन्होंने इस शो में जूलियट बार्न्स की भूमिका निभाई और 2012 से 2018 तक इससे जुड़ी रहीं।

इन फिल्मों में भी किया काम
टीवी के अलावा हेडन ने कई फिल्मों में भी अभिनय किया। उनकी फिल्मों में 'रिमेंबर द टाइटन्स', 'रेजिंग हेलेन', 'आइस प्रिंसेस', 'आई लव यू, बेथ कूपर', 'स्क्रीम 4' और 'स्क्रीम VI' शामिल हैं। उन्होंने टीवी फिल्म 'अमांडा नॉक्स' में भी काम किया था।

निजी जिंदगी के बारे में
हेडन ने अपनी किताब 'This Is Me: A Reckoning' में अपनी जिंदगी के कई निजी पहलुओं के बारे में बात की थी। उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कम उम्र में काम शुरू करने से लेकर अपनी निजी जिंदगी की मुश्किलों तक के अनुभव साझा किए थे। खास तौर पर उन्होंने बेटी के जन्म के बाद पोस्टपार्टम डिप्रेशन से जूझने के बारे में खुलकर लिखा था।

बेटी के जन्म के बाद मुश्किल दौर
हेडन की बेटी काया एवडोकिया क्लिट्स्को का जन्म दिसंबर 2014 में हुआ था। काया उनके पूर्व मंगेतर और यूक्रेन के पूर्व हैवीवेट बॉक्सर व्लादिमीर क्लिट्स्को की बेटी हैं। हेडन ने अपनी किताब में बताया था कि बेटी के जन्म के बाद वह भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने कहा था कि बेटी को पहली बार देखने के बाद भी उन्हें वैसी भावनाएं महसूस नहीं हुईं, जैसी एक मां से उम्मीद की जाती है। बाद में उन्हें पोस्टपार्टम डिप्रेशन की समस्या का पता चला और उन्होंने इलाज भी कराया।

बेटी की कस्टडी को लेकर किया बड़ा फैसला
अपनी निजी परेशानियों और शराब की लत से जूझने के दौरान हेडन ने 2018 में अपनी बेटी की पूरी कस्टडी व्लादिमीर क्लिट्स्को को दे दी थी। बाद में उन्होंने इस फैसले को अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक अनुभवों में से एक बताया। हालांकि, हेडन और व्लादिमीर के बीच बेटी को लेकर संबंध अच्छे बने रहे। वह अपनी बेटी से मिलने भी जाती थीं।

यह भी पढ़े- 27 साल की उम्र में एक्ट्रेस अनन्या राज का निधन, लंबे समय से थीं परेशान; सोते-सोते थमीं सांसें
 

Continue reading on the app

ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2026: 92 पदों पर भर्ती, आज ही करें आवेदन

ISRO Scientist / Engineer Recruitment 2026: 92 पदों पर भर्ती, आज ही करें आवेदन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने Scientist/Engineer ‘SC’ Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती ISRO Centralised Recruitment Board (ICRB) के तहत Electronics, Mechanical, Computer Science, Civil, Electrical, Refrigeration & Air Conditioning और Architecture विषयों में की […]

Continue reading on the app

  Sports

निरोशन डिकवेला का 'अनोखा' वर्ल्ड रिकॉर्ड, 'बदकिस्मती की बुक' में लिखा गया पहला नाम, अंजाने में कांड हो गया

ind vs sl cricket record: श्रीलंका के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के नाम टेस्ट क्रिकेट का एक ऐसा अनोखा और अविश्वसनीय विश्व रिकॉर्ड दर्ज है, जो उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और बदकिस्मती दोनों की कहानी एक साथ बयां करता है. डिकवेला टेस्ट इतिहास में बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा बार 50 या उससे अधिक रन (अर्धशतक) बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं. Mon, 17 Aug 2026 18:46:31 +0530

  Videos
See all

भारत से भी रोहिंग्या वापस लो, म्यांमार ! भारत कब तक ढोएगा बोझ ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T13:13:50+00:00

Bhaiyaji Kahin: BJP ने नक्सलवाद का हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर बता दिया?Dimagi Naxal | PM Modi |Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T13:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers