Responsive Scrollable Menu

ENG W vs AUS W: नैट साइवर-ब्रंट की शानदार फिफ्टी, T20 वर्ल्ड फाइनल में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 151 रनों का लक्ष्य

ENG W vs AUS W Final: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड महिला टीम ने 4 विकेट पर 150 रन बनाए हैं. यानी ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के लिए 20 ओवरों में 151 रन बनाने होंगे. इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा नाबाद 58 रनों की पारी खेलीं.

इंग्लैंड की शुरुआत रही थी खराब

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में इंग्लैंड की पारी का आगाज एमी जोन्स और डैनी वायट-हॉज ने किया, लेकिन दोनों ओपनर्स टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सकीं. लुसी हैमिल्टन ने ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने एमी जोन्स को पवेलियन भेजा. जोन्स 6 गेंदों पर एक चौके की मदद से 6 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद एनाबेल सदरलैंड ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया. उन्होंने डैनी वायट-हॉज को चलता किया. डैनी वायट 9 गेंदों पर 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं. इस तरह इंग्लैंड ने 32 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए.

इसके बाद नैट सिवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर इंग्लैंड को एलिस कैप्सी के रूप में तीसरा झटका लगा. सोफी मोलिन्यूक्स ने कैप्सी को बोल्ड आउट किया। कैप्सी 20 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुईं, जिसमें 2 चौके और एक छक्का शामिल रहा. फिर किम गार्थ ने हीथर नाइट को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया. नाइट 6 गेंदों पर सिर्फ 2 रन बनाकर चलती बनीं.  

नैट सिवर-ब्रंट ने फ्रेया केम्प के बीच हुई 80 रनों की साझेदारी

इसके बाद इंग्लैंड की कप्तान नैट सिवर-ब्रंट ने फ्रेया केम्प के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 80 रनों की शानदार साझेदारी की और टीम के स्कोर को 150 तक पहुंचाया. नैट सिवर-ब्रंट ने 53 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके निकले. वहीं फ्रेया केम्प ने 28 गेंदों पर नाबाद 44 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और एक छक्का शामिल रहा.  

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11:

इंग्लैंड महिला टीम की प्लेइंग 11: एमी जोन्स (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), ऐलिस कैपसी, हीथर नाइट, फ्रेया केम्प, डेनियल गिब्सन, शार्लेट डीन, लिंसी स्मिथ, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन बेल. 

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की प्लेइंग 11: जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, सोफी मोलिनक्स (कप्तान), किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन.

यह भी पढ़ें:  FIFA World Cup 2026: राउंड ऑफ 16 में ड्रॉ हुआ मैच, तो कैसे होगा विजेता का फैसला? जानिए एक्स्ट्रा टाइम और पेनल्टी के नियम

Continue reading on the app

जिनेवा पहुंचे मंत्री किर्ति वर्धन सिंह, यूएन के एआई गवर्नेंस संवाद में करेंगे भारत का नेतृत्व

जिनेवा, 5 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह रविवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा पहुंचे। उनका स्वागत जिनेवा एयरपोर्ट पर भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अरिंदम बागची ने किया। यहां वह संयुक्त राष्ट्र के पहले ग्लोबल डायलॉग ऑन एआई गवर्नेंस में हिस्सा लेंगे।

भारत के संयुक्त राष्ट्र जिनेवा मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा कि माननीय एमओएस विदेश मामलों और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आज जिनेवा पहुंचे हैं। भारत इस वैश्विक एआई गवर्नेंस चर्चा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक है, जिसमें इंसान को केंद्र में रखा जाए।

कीर्ति वर्धन सिंह भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। यह पहला संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल डायलॉग ऑन एआई गवर्नेंस 6 और 7 जुलाई को जिनेवा में आयोजित किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय (एमईए) की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह ग्लोबल डायलॉग ऑन एआई गवर्नेंस एक सार्वभौमिक और बहु-हितधारक संयुक्त राष्ट्र मंच है, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव 79/325 के तहत बनाया गया है। यह सितंबर 2024 में अपनाए गए ग्‍लोबल डिजिटल कॉम्‍पैक्‍ट और पैक्ट ऑफ द फ्यूचर के बाद अस्तित्व में आया है।

मंत्रालय के अनुसार, यह संवाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अंतरराष्ट्रीय गवर्नेंस को आगे बढ़ाने का एक अवसर देता है, ताकि अलग-अलग देशों, क्षेत्रीय और बहु-हितधारक प्रयासों को आपस में जोड़ा जा सके।

इसके साथ ही एक इंडिपेंडेंट इंटरनेशनल साइंटिफिक पैनल ऑन ए-आई (आईआईएसपीए) भी काम कर रहा है, जो एआई की वैज्ञानिक समझ, पारदर्शिता, जवाबदेही और मानव निगरानी को मजबूत करने पर काम करता है। यह पैनल खासकर विकासशील देशों की क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा ताकि एआई को सतत विकास की दिशा में इस्तेमाल किया जा सके।

इन सभी प्रक्रियाओं के तहत अपनाए गए नियमों और ढांचे के अनुसार, सह-अध्यक्षों ने कई हितधारक परामर्श भी किए थे। इनमें एक इन-पर्सन बैठक भी शामिल थी, जो फरवरी 2026 में नई दिल्ली में हुए ए-आई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुई थी।

इस वैश्विक संवाद में आईआईएसपीए की पहली वार्षिक रिपोर्ट भी पेश की जाएगी, जिसमें एआई की क्षमताओं, नए अवसरों और संभावित जोखिमों का वैज्ञानिक आकलन शामिल होगा।

जिनेवा में एआई पर ग्लोबल डायलॉग को एआई पर स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक पैनल (आईआईएसपीए) की वार्षिक रिपोर्ट मिलेगी, जो एआई की क्षमताओं, उभरते अवसरों और जोखिमों का पहला स्वतंत्र वैज्ञानिक मूल्यांकन प्रदान करती है। इस बातचीत में चार मुख्य विषयों पर चर्चा होगी: एआई के सामाजिक और आर्थिक असर, एआई से जुड़ी असमानताओं को दूर करना, सुरक्षित और भरोसेमंद एआई, और एआई के संदर्भ में मानवाधिकार।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेयरबॉक ने अल साल्वाडोर की प्रतिनिधि एग्रीसेल्डा लोपेज और एस्टोनिया के प्रतिनिधि रेन टैम्सार को 2026 एआई डायलॉग के सह-अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इस ग्लोबल डायलॉग का दूसरा सत्र मई 2027 में न्यूयॉर्क में आयोजित किया जाएगा।

--आईएएनएस

एवाई/डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीमों की घोषणा कर दी है। दोनों महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं के लिए अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। आगामी महीनों में पाकिस्तान को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है, जिसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की चुनौती का सामना करेगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दोनों दौरों के लिए चुनी गई टीम में अधिकांश खिलाड़ी समान हैं। हालांकि इंग्लैंड दौरे की टीम में सऊद शकील को उनकी फिटनेस के आधार पर शामिल किया गया है। यदि वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो चयन में बदलाव किया जा सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम में इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। कप्तान बाबर आजम के अलावा मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, सलमान अली आगा, इमाम उल हक और आमिर जमाल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। वहीं अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी और उबैद शाह जैसे युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद और साजिद खान जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर होगी। पाकिस्तान टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का यह संयोजन विदेशी परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए घोषित पाकिस्तान टीम में बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह को शामिल किया गया है।

वहीं इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टीम में बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह और सऊद शकील को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सऊद शकील का चयन पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 25 से 29 जुलाई तक ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारौबा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 2 से 6 अगस्त तक क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित होगा।

इसके बाद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। पहला टेस्ट 19 से 23 अगस्त तक लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 27 से 31 अगस्त तक ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। वहीं तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 से 13 सितंबर तक बर्मिंघम में आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों ही दौरों को पाकिस्तान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों की परिस्थितियां उपमहाद्वीप से अलग हैं, जहां तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। ऐसे में पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की कड़ी परीक्षा होगी।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान के पास इन दोनों महत्वपूर्ण विदेशी दौरों पर अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर है। यदि टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का सही उपयोग करने में सफल रहती है, तो वह दोनों श्रृंखलाओं में मजबूत चुनौती पेश कर सकती हैं।
Sun, 05 Jul 2026 22:08:20 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Scam Latest Update: राम‘काज’ में धांधली, किस किस की पोल खुली? | Champat Rai |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T17:15:30+00:00

FInal Cut LIVE: भरत तिवारी को न्याय कब? | Bharat Tiwari | Bihar Police | Fatehpur Murder Case | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T17:16:48+00:00

Riju Dutta On TMC Split: ममता की पार्टी पर रिजू दत्ता का चौंकाने वाला बयान ! #bengalnews #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T17:14:54+00:00

Operation Kalnemi | Rubika Liyaquat: भक्तों की आस्था में सेंधमारी, डिबेट में फूटा रुबिका का गुस्सा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T17:15:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers