Responsive Scrollable Menu

Rahul Gandhi ने UGC-NET परीक्षा विवाद पर PM Modi को घेरा, NTA से मांगी जवाबदेही

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूजीसी-नेट के कुछ विषयों की परीक्षा फिर से कराए जाने को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसी व्यवस्था बनाई है जो एक परीक्षा तक नहीं करा सकती। राहुल ने यह भी कहा कि विद्यार्थियों के वर्षों का समय ‘‘चुराया जा रहा है’’ और जब तक प्रधानमंत्री मोदी इसका जवाब नहीं देते, वह इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हर दूसरे पेपर की तरह एक बार फिर, मुझे पूरा यकीन है कि कोई जवाबदेही तय नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर में फिर से यह परीक्षा देने वाले हर छात्र से कहना चाहता हूं, आप समस्या नहीं हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐसी व्यवस्था बनाई है जो परीक्षा तक नहीं करा सकती और फिर परीक्षा देने वाले छात्रों को दोष देती है।’’ राहुल ने आरोप लगाया कि एनटीए ने ‘‘गलत प्रश्नपत्र’’ तैयार किए और पुराने प्रश्न दोहराए। उन्होंने कहा कि हजारों अभ्यर्थियों ने वर्षों तैयारी की, आवेदन शुल्क भरा और दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों तक यात्रा की, लेकिन अब उन्हें सितंबर में फिर से यह प्रक्रिया करनी होगी। राहुल ने सवाल उठाया कि ‘‘एनटीए अभी भी असली सवाल का जवाब नहीं दे रहा है कि क्या परीक्षा से पहले ये प्रश्नपत्र लीक हुए थे?’’ उन्होंने कहा कि एनटीए अपनी गलती स्वीकार नहीं करता और दावा किया कि किसी भी तरह की जवाबदेही तय नहीं की जाएगी।

कांग्रेस नेता ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा ‘‘पहला कदम था, आखिरी नहीं’’ और एनटीए के नेतृत्व को भी जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। राहुल ने कहा, ‘‘मैंने यह बात कोटा, देहरादून और प्रयागराज में कही है और मैं इसे कहता रहूंग कि यह अब शिक्षा व्यवस्था नहीं रह गई है। यह एक ऐसी मशीन बन गई है जो पैसे, सालों, मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास लेती है और बदले में कुछ नहीं देती।

नौकरी तक नहीं।’’ उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के वर्षों का समय ‘‘चुराया जा रहा है’’ और जब तक प्रधानमंत्री मोदी इसका जवाब नहीं देते, वह इस मुद्दे को उठाते रहेंगे। एनटीए ने जून में आयोजित यूजीसी-नेट 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा रविवार को दोबारा कराने की घोषणा की। परीक्षा एजेंसी ने इन विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया है।

Continue reading on the app

Lakhisarai में अशोक धाम के पास भगदड़ से 7 श्रद्धालुओं की मौत, 14 अन्य घायल

बिहार के लखीसराय जिले में प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर के पास सोमवार सुबह भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना मंदिर के समीप स्थित अशोक धाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण हुई।

सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां पहुंचे थे। लखीसराय के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अशोक धाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास भगदड़ में कम से कम सात श्रद्धालुओं की मौत हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गए। भीड़ के दबाव में बैरिकेडिंग का एक हिस्सा टूट गया, जिससे लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और भगदड़ मच गई।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मी और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं तथा बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

सभी घायलों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारी मृतकों और घायलों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लखीसराय के अशोक धाम में हुई घटना बेहद दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने हादसे में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों को उचित और तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL, Day-3: खेल के तीसरे दिन 284 रनों पर सिमटी श्रीलंका, भारत को 178 रनों की बढ़त

India vs Sri Lanka, Day-3: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है. खेल के दूसरे दिन टीम इंडिया ने 462 रन बनाने के बाद मेजबान टीम को 284 रन पर समेट दिया. इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी में 178 रनों की बड़ी बढ़त मिली है. वहीं, तीसरे दिन के खेल में मेहमान टीम की कोशिश होगी कि वह श्रीलंका के सामने एक बड़ा टारगेट दे. Tue, 18 Aug 2026 09:39:29 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram Controversy पर क्या बोले CM Omar Abdullah? #soniagandhi #bjp #congress #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:07:57+00:00

UP News :Firozabad trauma center में Light नहीं,Doctor के लिए संकट का समय | Crime News | News | 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T04:05:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers