Responsive Scrollable Menu

बिहार बांकीपुर उपचुनाव 2026: जनसुराज पार्टी ने प्रशांत किशोर को बनाया उम्मीदवार, अब दिलचस्प होगा मुकाबला

बिहार की सबसे प्रमुख विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दल अपनी तैयारियों में जुटे हैं। जनसुराज पार्टी ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार घो​षित कर दिया है। पार्टी ने प्रशांत किशोर के नाम पर मुहर लगाई है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद यह सीट खाली हुई है। पहले वे इसी सीट से भाजपा के विधायक थे।

रविवार को हुई जनसुराज पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया है कि पार्टी कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पार्टी की ओर से बांकीपुर के उपचुनाव में प्रशांत किशोर उम्मीदवार होंगे। बता दें कि कई दिनों से प्रशांत किशोर के नाम को लेकर अटकलें चल रही थीं लेकिन अब स्थिति पूरी तरह साफ हो चुकी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी बल्कि प्रशांत किशोर को समर्थन देगी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की ओर से उम्मीदवार को लेकर फैसले का इंतजार है।

बांकीपुर से उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रशांत किशोर का बयान

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज से उम्मीदवार घोषित किए जाने पर प्रशांत किशोर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और बिहार की जनता का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने उन पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी का विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि राज्य में बदलाव लाने की हमारी लड़ाई जारी रहेगी। जब तक अगले पांच वर्षों में राज्य में अपेक्षित परिवर्तन नहीं आता, तब तक मैं लगातार जनता के बीच रहकर संघर्ष करता रहूंगा। हम इस फैसले को बिहार में एक नई तरह से राजनीति की शुरुआत के तौर पर देख रहे हैं। यह किसी का गढ़ नहीं है। यह बिहार के लोगों का गढ़ है। हमें उम्मीद है कि चीजें जरूर बदलेंगे।

तेजप्रताप यादव ने भी उतारा अपना उम्मीदवार

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल की ओर से बांकीपुर उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा है। तेज प्रताप यादव ने इस उपचुनाव में वीणा मानवी को टिकट दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने हालही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी।

30 जुलाई को होगा मतदान

जानकारी के लिए बता दें कि बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान होना है, जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना होगी। अब सभी प्रमुख दलों की नजर इस दिलचस्प मुकाबले पर टिकी हुई है। प्रशांत किशोर जरूरी चाहेंगे कि वे इस सीट को जीतें और राज्य में पार्टी का खाता खुले।

Continue reading on the app

5 साल के FD पर मिलेगा 7.25% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ चेक करें नए रेट

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Axis Bank FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 4 जुलाई से लागू हो चुके हैं। चुनिंदा संशोधन के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 3% से लेकर 6.50% ब्याज मिल रहा है। जून में इंटरेस्ट रेट अधिकतम 6.45% था। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं।

60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग लोगों के लिए ब्याज दर 3.50% से लेकर 7.25% है। सिर्फ 5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 75 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे अधिक ब्याज 

बैंक 18 महीने से लेकर 10 साल के सभी टेन्योर पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.50% है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 18 महीने से लेकर 5 साल से कम के सभी टेन्योर पर 7% ब्याज बैंक दे रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक की टेन्योर पर जहां सामान्य नागरिकों को 6. 50% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.25% है।

यहाँ चेक करें टेन्योर वाइज ब्याज दरें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 3%
  • 30 से लेकर 45 दिन-3.25%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4%
  • 61 दिन से लेकर 87 दिन- 4.75%
  • 88 दिन से लेकर 3 महीने 24 दिन- 5%
  • 3 महीने 25 दिन से लेकर 4 महीने से कम- 5%
  • 4 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 5%
  • 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम- 5.50%
  • 9 महीने से लेकर 1 साल से कम – 5.75%
  • 1 साल से लेकर 1 साल 10 दिन- 6.25%
  • 1 साल 11 दिन से लेकर 13 महीने से कम- 6.25%
  • 13 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.25%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.45%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.50%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.50%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.50%
  • 5 साल से लेकर 10 साल- 6.50%

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स 

Continue reading on the app

  Sports

Sachin Tendulkar का 35 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त, 15 की उम्र में Team India के लिए Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास।

भारतीय क्रिकेट को एक नया युवा सितारा मिल गया है। महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करते हुए इतिहास रच दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में मैदान पर उतरते ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े रिकॉर्ड में से एक अपने नाम कर लिया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 वर्ष और 99 दिन है। इसी के साथ वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने वर्ष 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची में 16 वर्ष की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। बाद में सचिन विश्व क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल हुए।

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला शुरू होने से पहले भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की टोपी सौंपी। वह भारत की पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम के 122वें खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मौके ने भारतीय क्रिकेट में एक नए अध्याय की शुरुआत कर दी है।

मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव ने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर टीम में जगह बनाई है। श्रेयस के अनुसार वैभव दबाव को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते और आने वाले मुकाबलों की चुनौतियों को लेकर पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम हैं।

गौरतलब है कि वैभव सूर्यवंशी पिछले कुछ समय से लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने पिछले वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग में केवल 35 गेंदों में शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। इसके बाद इस वर्ष भी उनका बल्ला जमकर बोला। वह प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उनका प्रहार करने का औसत 237 से अधिक रहा। इतना ही नहीं, उन्होंने पूरे सत्र में 72 छक्के लगाकर प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड भी बनाया।

उनके लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम में चयन की मांग तेज हो गई थी। हालांकि चयनकर्ताओं ने जल्दबाजी नहीं दिखाई और मार्च में 15 वर्ष पूरे होने के बाद ही उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल किया। आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों में उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला और उस श्रृंखला में भारत को अप्रत्याशित रूप से 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के दूसरे मुकाबले में आखिरकार वैभव को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का अवसर मिला। पहला मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त होने के कारण श्रृंखला 0-0 से बराबरी पर थी। ऐसे में दूसरे मुकाबले का महत्व और भी बढ़ गया था।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और वैभव सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने शुरुआत में आत्मविश्वास दिखाते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और जोश टंग की गेंदों पर एक-एक शानदार छक्का लगाया। हालांकि तेज शुरुआत के बाद वह बड़ा स्कोर नहीं बना सके। विल जैक्स की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह स्टंप आउट हो गए। उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन की पारी खेली।

हालांकि अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में वैभव बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज के साथ उन्होंने शुरुआत की, उससे साफ है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य के लिए एक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज मिल गया है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वह इसी तरह मेहनत और निरंतरता बनाए रखते हैं तो आने वाले वर्षों में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बन सकते हैं।
Sun, 05 Jul 2026 21:54:25 +0530

  Videos
See all

Riju Dutta On TMC Split: ममता की पार्टी पर रिजू दत्ता का चौंकाने वाला बयान ! #bengalnews #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T17:14:54+00:00

Agra Murder Case : आगरा में पति को मारा...फिर बाथरुम में दफनाया | Latest Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T17:11:43+00:00

Operation Kalnemi | Rubika Liyaquat: भक्तों की आस्था में सेंधमारी, डिबेट में फूटा रुबिका का गुस्सा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T17:15:27+00:00

FInal Cut LIVE: भरत तिवारी को न्याय कब? | Bharat Tiwari | Bihar Police | Fatehpur Murder Case | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T17:16:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers