Responsive Scrollable Menu

5 साल के FD पर मिलेगा 7.25% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, यहाँ चेक करें नए रेट

प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Axis Bank FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 4 जुलाई से लागू हो चुके हैं। चुनिंदा संशोधन के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 3% से लेकर 6.50% ब्याज मिल रहा है। जून में इंटरेस्ट रेट अधिकतम 6.45% था। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं।

60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग लोगों के लिए ब्याज दर 3.50% से लेकर 7.25% है। सिर्फ 5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 75 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे अधिक ब्याज 

बैंक 18 महीने से लेकर 10 साल के सभी टेन्योर पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.50% है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 18 महीने से लेकर 5 साल से कम के सभी टेन्योर पर 7% ब्याज बैंक दे रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक की टेन्योर पर जहां सामान्य नागरिकों को 6. 50% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.25% है।

यहाँ चेक करें टेन्योर वाइज ब्याज दरें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 3%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 3%
  • 30 से लेकर 45 दिन-3.25%
  • 46 से लेकर 60 दिन- 4%
  • 61 दिन से लेकर 87 दिन- 4.75%
  • 88 दिन से लेकर 3 महीने 24 दिन- 5%
  • 3 महीने 25 दिन से लेकर 4 महीने से कम- 5%
  • 4 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 5%
  • 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम- 5.50%
  • 9 महीने से लेकर 1 साल से कम – 5.75%
  • 1 साल से लेकर 1 साल 10 दिन- 6.25%
  • 1 साल 11 दिन से लेकर 13 महीने से कम- 6.25%
  • 13 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.25%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.45%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.50%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.50%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.50%
  • 5 साल से लेकर 10 साल- 6.50%

यहाँ चेक करें नए इंटरेस्ट रेट्स 

Continue reading on the app

क्या मोरक्को के ‘एटलस लायंस’ रोक पाएंगे फ्रांस का विजय रथ? विश्व कप 2026

मोरक्को की जीत ने सबको चौंका दिया है, और अब नज़रें ब्राजील-नॉर्वे के महामुकाबले पर हैं। फुटबॉल का जुनून इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। एक ओर मोरक्को ने कनाडा को हराकर अपनी धाक जमाई है, तो दूसरी ओर फ्रांस का सफर जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

England-West Indies Test Series: Pakistan ने किया टीम का ऐलान, Babar Azam के हाथ में फिर कमान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टेस्ट टीमों की घोषणा कर दी है। दोनों महत्वपूर्ण श्रृंखलाओं के लिए अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। आगामी महीनों में पाकिस्तान को पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है, जिसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की चुनौती का सामना करेगी।

मौजूद जानकारी के अनुसार, दोनों दौरों के लिए चुनी गई टीम में अधिकांश खिलाड़ी समान हैं। हालांकि इंग्लैंड दौरे की टीम में सऊद शकील को उनकी फिटनेस के आधार पर शामिल किया गया है। यदि वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो चयन में बदलाव किया जा सकता है।

बता दें कि पाकिस्तान की टीम में इस बार अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिला है। कप्तान बाबर आजम के अलावा मोहम्मद रिजवान, शान मसूद, सलमान अली आगा, इमाम उल हक और आमिर जमाल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। वहीं अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी और उबैद शाह जैसे युवा खिलाड़ियों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद और साजिद खान जैसे खिलाड़ियों के कंधों पर होगी। पाकिस्तान टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का यह संयोजन विदेशी परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए घोषित पाकिस्तान टीम में बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद और उबैद शाह को शामिल किया गया है।

वहीं इंग्लैंड दौरे के लिए घोषित टीम में बाबर आजम (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला फजल, अली उस्मान, अजान अवैस, इमाम उल हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अवैस जफर, मुहम्मद गाजी घोरी, साजिद खान, सलमान अली आगा, शान मसूद, उबैद शाह और सऊद शकील को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सऊद शकील का चयन पूरी तरह उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 25 से 29 जुलाई तक ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, तारौबा में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और अंतिम टेस्ट 2 से 6 अगस्त तक क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित होगा।

इसके बाद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां उसे तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है। पहला टेस्ट 19 से 23 अगस्त तक लीड्स में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 27 से 31 अगस्त तक ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। वहीं तीसरा और अंतिम टेस्ट 9 से 13 सितंबर तक बर्मिंघम में आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दोनों ही दौरों को पाकिस्तान के लिए काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों की परिस्थितियां उपमहाद्वीप से अलग हैं, जहां तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिलती है। ऐसे में पाकिस्तान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों की कड़ी परीक्षा होगी।

क्रिकेट जानकारों का मानना है कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान के पास इन दोनों महत्वपूर्ण विदेशी दौरों पर अच्छा प्रदर्शन करने का अवसर है। यदि टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा प्रतिभाओं का सही उपयोग करने में सफल रहती है, तो वह दोनों श्रृंखलाओं में मजबूत चुनौती पेश कर सकती हैं।
Sun, 05 Jul 2026 22:08:20 +0530

  Videos
See all

गुरुद्वारे में चोरी की वारदात कैमरे में कैद #cctv #udhamsinghnagar #robbery #gurudwara #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T18:15:30+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: भारत की बल्ले-बल्ले..PM मोदी का विदेश दौरा करेगा कमाल ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T18:16:19+00:00

PoK Vs Pakistan: भारत सरकार से PoJK की जनता ने लगाई गुहार..आगे क्या होने वाला है ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T18:15:25+00:00

पुल पार करते वक्त तेज बहाव में बह गया ट्रैक्टर #bhopal #tractor #viralvideo #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T18:15:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers