Awarapan 2 vs Batwara 1947: संडे को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने गाड़े झंडे, 'बंटवारा 1947' का ऐसा रहा हाल
Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और सनी देओल (Sunny Deol) की ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. एक तरफ ‘बंटवारा 1947’ है, जिसके लिए कमाई करना मुश्किल हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘आवारापन 2’ पर नोटों की बारिश हो रही है. तो चलिए जानते हैं, पहले संडे को किस फिल्म ने कितना केल्कशन किया है.
‘बंटवारा 1947’ तीसरे दिन की कमाई
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से क्लैश हुआ, जिस वजह से इसकी शुरुआत धीमी हुई थी. वहीं, मेकर्स को लगा था कि विकेंड पर ये कुछ कमाल दिखाएगी, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाई करती दिखीं. ‘बंटवारा 1947’ ने 5.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिर दूसरे दिन इसने जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 13.50 करोड़ कमाए. लेकिन संडे फिर इसकी कमाई गिर गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन (Batwara 1947 Box Office Collection Day 3) इसने 7.50 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद नेट कमाई अब 26.75 करोड़ रुपये हो गई है.
‘आवारापन 2’ बंपर छाप रही नोट
दूसरी ओर ‘आवारापन 2’ की बात करे तो ये फिल्म ओपनिंग डे से धुआंधार नोट छाप रही है और वीकेंड पर तो इसने धमाल ही मचा दिया है. फिल्म ने 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. फिर दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसने 33.75 करोड़ कमाए. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे (Awarapan 2 Box Office Collection Day 3) को 26.5 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म की तीन दिनों की कुल नेट कमाई 82 करोड़ रुपये पहुंच गई है.
ये भी पढ़ें- कौन थी एक्ट्रेस अनन्या राज? जिनका एक महीने पहले हुआ था निधन, परिवार ने अब किया बड़ा खुलासा
आवारापन 2 के सामने नहीं चल रही बंटवारा
बता दें, ये दोनों फिल्में 14 अगस्त को रिलीज किया गया था, लेकिन फिल्म ‘आवारापन 2’ ने तगड़ी ओपनिंग की और ‘बंटवारा 1947’ ने बहुत आगे निकल गई. इसकी सबसे बड़ी वजह साल 2007 मे आई आवारापन है. ‘आवारापन ’ जब रिलीज हुई थी तो ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई थी. लेकिन बाद में जब लोगों ने इस फिल्म को देखा और गाने सुने तो ये कल्ट क्लासिक बन गई है. यहीं वजह है कि फैंस कि डिमांड पर ही इसका सीक्वल बना और सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक पहुंच रहे हैं.
इमरान की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
वहीं, अब अवारापन 2 ने तीन दिनों में 82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इसी के साथ ये साल की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्में में शामिल हो गई है. पहले नंबर पर धुरंधर 2- 466 करोड़, बॉर्डर 2- 129.89 करोड़, आवारापन 2- 82 करोड़, धमाल 4- 67.21 करोड़ और फिर अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़ पर है. वहीं, ‘आवारापन 2’ साल की आठवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इसने इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा के 65.15 करोड़, है जवानी तो इश्क होना है के 61.78 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे कर दिया है.
'बंटवारा 1947' और ‘आवारापन 2’ की स्टारकास्ट
‘आवारापन 2’ की स्टारकास्ट की बात करे तो इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, पूरन गाब्बी और सलिल आचार्य भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. दूसरी ओर 'बंटवारा 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इसकी स्टार कास्ट में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे, कनिका कपूर और ईशा संधीर शामिल हैं. ये फिल्म विभाजन के दर्ज पर बनी है.
76वां जन्मदिन मनाने वाले शरत सक्सेना को फिल्म इंडस्ट्री थी ये शिकायत! खूब रहा अफसोस
Sharat Saxena Birthday: बॉलीवुड में कुछ कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने भले ही लीड हीरो के तौर पर लंबी पारी न खेली हो, लेकिन अपनी अलग पहचान जरूर बनाई है. शरत सक्सेना भी ऐसे ही कलाकारों में शामिल हैं. जी हां, दमदार पर्सनैलिटी, मजबूत कद-काठी और शानदार एक्टिंग की वजह से उन्होंने फिल्मों में विलेन से लेकर कॉमेडी और सपोर्टिंग किरदारों तक अपनी खास जगह बनाई. शरत सक्सेना ने 1970 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ-साथ दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया.
फिल्मों में उनके काम को दर्शकों ने काफी पसंद किया. वहीं टीवी के मशहूर सीरियल ‘महाभारत’ में भी उन्होंने कीचक का किरदार निभाया था. शरत सक्सेना का जन्म 17 अगस्त 1950 को मध्य प्रदेश के सतना में हुआ था. ऐसे में 17 अगस्त 2026 को वो अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. लेकिन उनकी कहानी सिर्फ उनकी फिल्मों और फिटनेस तक सीमित नहीं है. एक्टिंग की दुनिया में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था.
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ चुनी एक्टिंग
शरत सक्सेना का जन्म सतना में हुआ लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई मध्य प्रदेश में हुई. उन्होंने भोपाल और जबलपुर में शिक्षा हासिल की और जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. लेकिन पढ़ाई पूरी करने के बाद भी उनका मन इंजीनियरिंग में नहीं लगा. उनके भीतर एक्टिंग का जुनून था और वो फिल्मों में अपना करियर बनाना चाहते थे. इसी सपने को पूरा करने के लिए वो 1972 में मुंबई आ गए.
मुंबई जैसे शहर में एक आउटसाइडर के तौर पर फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था. उस दौर में उन्हें लगातार काम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा. उनकी मजबूत बॉडी की वजह से उन्हें ज्यादातर ऐसे किरदारों के लिए देखा जाता था, जिनमें एक्शन या विलेन का एंगल होता था.
‘बेनाम’ से शुरू हुआ फिल्मी सफर
शरत सक्सेना को फिल्मों में शुरुआती पहचान ‘बेनाम’ से मिली. फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी जैसे बड़े कलाकार थे. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार फिल्मों का हिस्सा बनते गए. इसके बाद उन्होंने ‘दिल दीवाना’, ‘एजेंट विनोद’, ‘काला पत्थर’ सहित कई फिल्मों में काम किया. धीरे-धीरे वो इंडस्ट्री में एक ऐसे कलाकार के तौर पर पहचाने जाने लगे, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस मजबूत थी. उनकी खासियत ये रही कि उन्होंने सिर्फ विलेन के किरदारों तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने गंभीर भूमिकाओं के अलावा कॉमेडी और सपोर्टिंग रोल भी किए.
‘मिस्टर इंडिया’ से ‘बजरंगी भाईजान’
शरत सक्सेना ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्मों में काम किया. ‘मिस्टर इंडिया’, ‘त्रिदेव’, ‘घायल’, ‘खिलाड़ी’, ‘गुलाम’, ‘गुप्त: द हिडन ट्रुथ’, ‘सोल्जर’, ‘बागबान’, ‘फना’, ‘कृष’ और ‘बजरंगी भाईजान’ जैसी फिल्मों में वह अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई दिए. ‘बजरंगी भाईजान’ में उनके किरदार को भी दर्शकों ने पसंद किया. वहीं आमिर खान की ‘गुलाम’ में उनके काम के लिए उन्हें फिल्मफेयर के बेस्ट विलेन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन भी मिला था. 2021 में वो विद्या बालन स्टारर फिल्म ‘शेरनी’ में भी नजर आए, जिसमें उनके काम को सराहा गया.
300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने का दावा
शरत सक्सेना का फिल्मी करियर करीब पांच दशक लंबा रहा है. अलग-अलग सोर्सेस में उनके फिल्म क्रेडिट की संख्या अलग-अलग मिलती है, लेकिन IMDb पर उनके नाम से 300 से ज्यादा क्रेडिट्स दर्ज हैं. हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी काम किया है. यही वजह है कि उनका फिल्मी सफर सिर्फ बॉलीवुड तक सीमित नहीं रहा.
‘मेरी बॉडी ही मेरे लिए समस्या बन गई थी’
शरत सक्सेना ने अपने करियर को लेकर कई बार खुलकर बात की है. उनके मुताबिक, उनकी मजबूत कद-काठी की वजह से उन्हें इंडस्ट्री में एक खास तरह के रोल ही ज्यादा मिलते थे. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी परेशानी जाहिर करते हुए बताया था कि उन्हें लगता था कि इंडस्ट्री में उन्हें वो मुकाम नहीं मिला जिसके वो हकदार थे. उनकी बॉडी के कारण उन्हें ज्यादातर एक्शन और विलेन वाले किरदार दिए जाते थे. उनके मुताबिक, कई फिल्मों में उनका इस्तेमाल ऐसे किरदार के तौर पर किया जाता था, जिसे हीरो आकर पीट देता था. यानी वो कई बार सिर्फ ‘हीरो के हाथों पिटने वाले विलेन’ तक सीमित होकर रह जाते थे. हालांकि, शरत ने इन परिस्थितियों के बावजूद लगातार काम किया और धीरे-धीरे अपनी पहचान को मजबूत बनाया.
उम्रदराज कलाकारों के लिए काम
शरत सक्सेना ने फिल्म इंडस्ट्री में उम्रदराज कलाकारों को मिलने वाले काम को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उनका कहना था कि इंडस्ट्री में बुजुर्ग कलाकारों के लिए अच्छे किरदारों की कमी है. उनके मुताबिक, उम्रदराज कलाकारों के लिए जो अच्छे रोल लिखे जाते हैं, उनमें अक्सर अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकारों को ध्यान में रखा जाता है और बाकी कलाकारों के हिस्से बहुत कम विकल्प आते हैं.
ये भी पढ़ें: 'कंडोम' एड से हुई टॉक्सिक के गाने 'तबाही' की तुलना, अब यश ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







