Responsive Scrollable Menu

कमाल की शुरुआत! पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने भारत को ऐसे दिलाई सफलता, बैकफुट पर श्रीलंका

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया 462 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और दारोमदार गेंदबाजों के कंधों पर आ गया. जहां, पहला ओवर लेकर मोहम्मद सिराज आए और आते ही उन्होंने अपना जादू चलाया और पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही भारत को पहली सफलता दिला दी. इससे श्रीलंकाई टीम बैकफुट पर चली गई है.

Continue reading on the app

Awarapan 2 vs Batwara 1947: संडे को इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने गाड़े झंडे, 'बंटवारा 1947' का ऐसा रहा हाल

Awarapan 2 vs Batwara 1947 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर  इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म   ‘बंटवारा 1947’ और सनी देओल (Sunny Deol) की ‘आवारापन 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. एक तरफ ‘बंटवारा 1947’ है, जिसके लिए कमाई करना मुश्किल हो रहा है, तो वहीं दूसरी ओर फिल्म ‘आवारापन 2’ पर नोटों की बारिश हो रही है. तो चलिए जानते हैं, पहले संडे को किस फिल्म ने कितना केल्कशन किया है.

‘बंटवारा 1947’ तीसरे दिन की कमाई

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से क्लैश हुआ, जिस वजह से इसकी शुरुआत धीमी हुई थी. वहीं, मेकर्स को लगा था कि विकेंड पर ये कुछ कमाल दिखाएगी, लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाई करती दिखीं. ‘बंटवारा 1947’ ने 5.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिर दूसरे दिन इसने  जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 13.50 करोड़ कमाए. लेकिन संडे फिर इसकी कमाई गिर गई. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन (Batwara 1947 Box Office Collection Day 3) इसने 7.50 करोड़ कमाए हैं. जिसके बाद नेट कमाई अब 26.75 करोड़ रुपये हो गई है.

 ‘आवारापन 2’ बंपर छाप रही नोट

दूसरी ओर ‘आवारापन 2’ की बात करे तो ये फिल्म ओपनिंग डे से धुआंधार नोट छाप रही है और वीकेंड पर तो इसने धमाल ही मचा दिया है. फिल्म ने 22 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी. फिर दूसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखा गया और इसने 33.75 करोड़ कमाए. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे (Awarapan 2 Box Office Collection Day 3) को 26.5 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म की तीन दिनों की कुल नेट कमाई 82 करोड़ रुपये पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें- कौन थी एक्ट्रेस अनन्या राज? जिनका एक महीने पहले हुआ था निधन, परिवार ने अब किया बड़ा खुलासा

आवारापन 2 के सामने नहीं चल रही बंटवारा

बता दें, ये दोनों फिल्में  14 अगस्त को रिलीज किया गया था, लेकिन फिल्म ‘आवारापन 2’ ने तगड़ी ओपनिंग की और ‘बंटवारा 1947’ ने बहुत आगे निकल गई. इसकी सबसे बड़ी वजह साल 2007 मे आई आवारापन है. ‘आवारापन ’ जब रिलीज हुई थी तो ये बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई थी. लेकिन बाद में  जब लोगों ने इस फिल्म को देखा और गाने सुने तो ये कल्ट क्लासिक बन गई है. यहीं वजह है कि फैंस कि डिमांड पर ही इसका सीक्वल बना और सिनेमाघरों में इसे देखने के लिए दर्शक पहुंच रहे हैं.

इमरान की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

वहीं, अब अवारापन 2 ने तीन दिनों में  82 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इसी के साथ ये साल की टॉप 5 ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्में में शामिल हो गई है. पहले नंबर पर धुरंधर 2- 466 करोड़, बॉर्डर 2- 129.89 करोड़, आवारापन 2- 82 करोड़, धमाल 4- 67.21 करोड़ और फिर अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल- 65.83 करोड़ पर है. वहीं,  ‘आवारापन 2’ साल की आठवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इसने इम्तियाज अली की मैं वापस आऊंगा के 65.15 करोड़, है जवानी तो इश्क होना है के 61.78 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे कर दिया है. 

 'बंटवारा 1947' और ‘आवारापन 2’ की स्टारकास्ट

‘आवारापन 2’ की स्टारकास्ट की बात करे तो  इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं, फिल्म में दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, पूरन गाब्बी और सलिल आचार्य भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है. दूसरी ओर 'बंटवारा 1947' को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है. इसकी स्टार कास्ट में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे, कनिका कपूर और ईशा संधीर शामिल हैं. ये फिल्म विभाजन के दर्ज पर बनी है. 

ये भी पढ़ें- Entertainment News Highlights: आवारापन 2 की सक्सेस के बाद जन्नत 3 का ऐलान, बंगाली डायरेक्टर राजा सेन का 71 की उम्र में निधन

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: गॉल टेस्ट में ड्राइविंग सीट पर टीम इंडिया, बनाई 178 रन की बढ़त; स्पिनर्स ने श्रीलंका के छुड़ाए छक्के

IND vs SL 1st Test Day 3 Highlights: बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार के चार विकेट और अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के तीन विकेट से भारत ने पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका की पहली पारी को 284 रन पर समेट दिया. इस तरह भारत को पहली पारी में 178 रन की बड़ी बढ़त मिल गई. श्रीलंका की पारी खत्म होते ही बारिश होने लगी और फिर दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया. Mon, 17 Aug 2026 17:38:02 +0530

  Videos
See all

Goonj With Arpita Aarya: Imran Masood ने Congress को एक्सपोज़ कर दिया? | Vande Mataram| Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:15:06+00:00

Goonj with Arpita Aarya: मौलाना का बड़ा बयान, "हमारी आस्था के विरुद्ध है"| Vande Mataram Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T12:14:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers