Surya Gochar 2026: नाग पंचमी के शुभ अवसर पर स्वराशि में सूर्य का गोचर होगा, इन 6 राशियों का जगेगा सोया भाग्य
Surya Gochar 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य आत्मा, पिता, आत्मविश्वास, मान-सम्मान, शौर्य-यश और नेतृत्व क्षमता और उच्च पद का कारक होता है. आज यानी 17 अगस्त 2026 को सावन मास का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सूर्य देव का बड़ा और बेहद महत्वपूर्ण गोचर होने वाला है. पंचाग के अनुसार, आज होने वाला यह गोचर पूरे एक साल बाद आया है, जो स्वराशि यानी सिंह में होगा. आज सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और जातकों को लाभ देंगे. नाग पंचमी जैसे शुभ पर्व पर ऐसा संयोग महासंयोग बन जाता है. सूर्यका अपनी ही राशि में प्रवेश करना शक्तिशाली और शुभ माना जाता है. इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा लेकिन 6 भाग्यशाली राशियों के लिए ये ज्यादा प्रभावित करेगा.
इन 6 भाग्यशाली राशियों के करियर में ग्रोथ, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा में विस्तार होगा. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.
सूर्य गोचर से इन 6 राशियों को होगा लाभ (Surya Gochar Impact on Zodiac Signs)
1.मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज होने वाला सूर्य का गोचर भाग्य के नए द्वार खोलने वाला साबित होगा. गोचर के प्रभाव से इन्हें व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा. इससे उन लोगों की धन की स्थिति में सुधार होगा और परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा. सूर्य गोचर से मेष राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे.
ये भी पढ़ें- August 2026 Ekadashi: अगस्त में कब-कब है एकादशी व्रत? नोट करें कामिका और पुत्रदा एकादशी की सही तारीख और महत्व
2.मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों को सूर्य के गोचर से अपनी आमदनी में वृद्धि होती दिखेगी. इन्हें अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं. इस राशि के जातकों के पास अच्छा ऑफर आ सकता है, जो ट्रांसफर या मनचाही नौकरी से जुड़ा होगा. इन्हें सफलता मिलेगी. ये लोग इस अवधि में नया वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. प्लॉट लेने के पूरे योग बन रहे हैं.
3.सिंह राशि (Leo)
सूर्य देव इस राशि के स्वामी है. नाग पंचमी पर आज वे इसी राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ऐसे में सूर्य देव इन्हें लाभ ही लाभ देने वाले हैं. इस दौरान इस राशि के जातकों के व्यक्तित्व में गजब का आकर्षण बढ़ेगा. इन्हें कार्यक्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होगे. इनके लिए जीवन में भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेगी और हर काम में सफलता हासिल होगी.
4.तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लोगों के जीवन में सूर्य का गोचर खुशहाली और सकारात्मक्ता लेकर आ रहा है. इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को इन्क्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. इन्हें प्रमोशन भी मिल सकता है. लंबे समय से चले आ रहे पुराने कर्ज या आर्थिक तंगी से राहत मिलने वाली है.
5.वृश्चिक राशि (Scorpio)
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि का समय लेकर आएगा. आप लोगों को समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा. निवेश करने के लिए आपका यह समय बिल्कुल शुभ रहेगा. घर-परिवार में सुख-समृद्धि आएगी. घर में मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है.
6.धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लोगों के लिए सूर्य का गोचर करियर और आर्थिक जीवन में स्थिरता लेकर आने वाला है. इन्हें करियर में सफलता मिलने वाली है और आपकी सेविंग्स में भी बढ़ोतरी होगी. प्रेम संबंधों में सुधार होगा और मधुरता आएगी. पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
कमाल की शुरुआत! पहले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने भारत को ऐसे दिलाई सफलता, बैकफुट पर श्रीलंका
IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया 462 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और दारोमदार गेंदबाजों के कंधों पर आ गया. जहां, पहला ओवर लेकर मोहम्मद सिराज आए और आते ही उन्होंने अपना जादू चलाया और पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही भारत को पहली सफलता दिला दी. इससे श्रीलंकाई टीम बैकफुट पर चली गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









