Aamir Khan Wedding: आमिर खान ने गौरी स्प्रैट से की तीसरी शादी, घर में हुई प्राइवेट सेरेमनी; परिवार और करीबी दोस्त हुए शामिल
Aamir Khan Wedding: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने शादी कर ली है। दोनों ने आज मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के घर पर परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया।
दोपहर 12:45 बजे हुआ रजिस्ट्रेशन
जानकारी के मुताबिक, आमिर और गौरी ने करीब 12:45 बजे शादी के दस्तावेजों पर साइन किए। इस दौरान दोनों बेहद खुश और भावुक नजर आए। पूरा कार्यक्रम निजी रखा गया था।
150 मेहमान रहे शामिल
इस शादी में करीब 150 मेहमान शामिल हुए। इनमें परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल थे। कुछ रिश्तेदार विदेश से भी आए थे। आमिर के बच्चे जुनैद, आयरा और आज़ाद भी इस मौके पर मौजूद रहे। वहीं गौरी का बेटा भी शादी में शामिल हुआ।
शादी रही पूरी तरह निजी
आमिर और गौरी ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा। सिर्फ करीबी लोग ही इस समारोह का हिस्सा बने। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने पहले मैरिज रजिस्ट्री की और फिर मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया गया।
25 साल पुरानी जान-पहचान
आमिर खान और गौरी स्प्रैट एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते थे, लेकिन उन्होंने लगभग दो साल पहले डेट करना शुरू किया। इस साल की शुरुआत में उन्होंने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
आमिर खान की तीसरी शादी
यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और आयरा हैं। बाद में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी और 2021 में दोनों अलग हो गए।
गौरी स्प्रैट कौन हैं?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और वेलनेस व ब्यूटी सेक्टर में काम करती हैं। वह मुंबई में एक सैलून भी चलाती हैं। उन्होंने लंदन से स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है। वह पहले से तलाकशुदा हैं और उनका एक 8 साल का बेटा है।
शादी में पहुंचे खास मेहमान
इस शादी में कई खास मेहमान शामिल हुए। फिल्म ‘लगान’ के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी समारोह में पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ने खुद शादी की पूरी प्लानिंग की और हर डिटेल पर नजर रखी।
अंबानी परिवार भी हुआ शामिल
शादी में अंबानी परिवार के शामिल होने की भी चर्चा रही, हालांकि तेज बारिश के कारण उनका काफिला रास्ते में फंस गया।
यह भी पढ़े- आज गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करेंगे आमिर, अंबानी परिवार समेत बेटा जुनैद और बेटी आयरा भी पहुंचे
Aamir Khan Wedding: आज गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करेंगे आमिर, अंबानी परिवार समेत बेटा जुनैद और बेटी आयरा भी पहुंचे
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज (5 जुलाई 2026) अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 61 वर्ष की उम्र में आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ रजिस्टर मैरिज करके हमेशा के लिए पति-पत्नी बनने के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी का जश्न मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर खान के घर पर ही मनाया जाएगा।
दुल्हन गौरी के भव्य स्वागत के लिए आमिर का घर पूरी तरह सज चुका है और सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। अब फैंस बेसब्री से इस कपल को पति-पत्नी के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस खास मौके पर परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी समारोह में शामिल हो रहे हैं।
पति-सास संग पापा की तीसरी शादी में पहुंचीं बेटी आयरा
शादी अटेंड करने बेटा जुनैद खान भी पहुंचा
अंबानी परिवार भी आमिर की खुशियों में हुआ शामिल
शादी में शामिल होने पहुंचे सेलेब्स; देखें Video
दोस्त आमिर खान की शादी अटेंड करने पहुंचे इरफान पठान।
आमिर खान की तीसरी शादी के साक्षी कई बड़ी हस्तियां बन रही हैं। उनके शादी समारोह में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे भी पहुंचे हैं।
शादी में सबसे पहले पहुंचने वाले मेहमानों में फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी शामिल रहे। वह अपनी पत्नी के साथ कार से आमिर खान के घर पहुंचे। आशुतोष गोवारिकर ने आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'लगान' का निर्देशन किया था।
100 से 150 मेहमान होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में केवल 100 से 150 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत संपन्न होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की गेस्ट लिस्ट से लेकर लंच मेन्यू तक का चयन आमिर और गौरी ने खुद किया है। दोनों ने अपने पसंदीदा व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया है।
शादी की तैयारियां पहले से थीं पूरी
शादी से पहले आमिर खान के घर को आकर्षक लाइटिंग और सजावट से सजाया गया था। मेहमानों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं।
आमिर खान की तीसरी शादी
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से वर्ष 1986 में की थी। दोनों के दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं। करीब 16 साल साथ रहने के बाद वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद आमिर खान ने फिल्म 'लगान' के दौरान निर्देशक किरण राव से मुलाकात की। दोनों ने कुछ समय तक डेट करने के बाद वर्ष 2005 में शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। हालांकि, वर्ष 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद भी आमिर खान अपने दोनों पूर्व जीवनसाथियों के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं।
अब आमिर खान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत गौरी स्प्रैट के साथ करने जा रहे हैं। उनकी यह निजी शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


