Aamir Khan Wedding: आज गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी करेंगे आमिर, अंबानी परिवार समेत बेटा जुनैद और बेटी आयरा भी पहुंचे
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज (5 जुलाई 2026) अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 61 वर्ष की उम्र में आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ रजिस्टर मैरिज करके हमेशा के लिए पति-पत्नी बनने के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी का जश्न मुंबई के पाली हिल स्थित आमिर खान के घर पर ही मनाया जाएगा।
दुल्हन गौरी के भव्य स्वागत के लिए आमिर का घर पूरी तरह सज चुका है और सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। अब फैंस बेसब्री से इस कपल को पति-पत्नी के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इस खास मौके पर परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी समारोह में शामिल हो रहे हैं।
पति-सास संग पापा की तीसरी शादी में पहुंचीं बेटी आयरा
शादी अटेंड करने बेटा जुनैद खान भी पहुंचा
अंबानी परिवार भी आमिर की खुशियों में हुआ शामिल
शादी में शामिल होने पहुंचे सेलेब्स; देखें Video
दोस्त आमिर खान की शादी अटेंड करने पहुंचे इरफान पठान।
आमिर खान की तीसरी शादी के साक्षी कई बड़ी हस्तियां बन रही हैं। उनके शादी समारोह में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे भी पहुंचे हैं।
शादी में सबसे पहले पहुंचने वाले मेहमानों में फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर भी शामिल रहे। वह अपनी पत्नी के साथ कार से आमिर खान के घर पहुंचे। आशुतोष गोवारिकर ने आमिर खान के साथ सुपरहिट फिल्म 'लगान' का निर्देशन किया था।
100 से 150 मेहमान होंगे शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी में केवल 100 से 150 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। बताया जा रहा है कि यह शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत संपन्न होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी की गेस्ट लिस्ट से लेकर लंच मेन्यू तक का चयन आमिर और गौरी ने खुद किया है। दोनों ने अपने पसंदीदा व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया है।
शादी की तैयारियां पहले से थीं पूरी
शादी से पहले आमिर खान के घर को आकर्षक लाइटिंग और सजावट से सजाया गया था। मेहमानों के बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हो रहे हैं।
आमिर खान की तीसरी शादी
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उन्होंने पहली शादी रीना दत्ता से वर्ष 1986 में की थी। दोनों के दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं। करीब 16 साल साथ रहने के बाद वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद आमिर खान ने फिल्म 'लगान' के दौरान निर्देशक किरण राव से मुलाकात की। दोनों ने कुछ समय तक डेट करने के बाद वर्ष 2005 में शादी की। इस शादी से उनका एक बेटा आजाद है, जिसका जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ था। हालांकि, वर्ष 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। तलाक के बाद भी आमिर खान अपने दोनों पूर्व जीवनसाथियों के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं।
अब आमिर खान अपनी जिंदगी की नई शुरुआत गौरी स्प्रैट के साथ करने जा रहे हैं। उनकी यह निजी शादी बॉलीवुड की चर्चित शादियों में से एक मानी जा रही है।
Selena Gomez: सेलेना गोमेज़ ने टेलर स्विफ्ट की शादी में बिखेरा ग्लैमर, गोल्डन गाउन लुक में लूटी महफिल! PHOTOS
Selena Gomez Look For Taylor Wedding: हॉलीवुड की पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और NFL खिलाड़ी ट्रैविस केल्से की शादी न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में बेहद भव्य तरीके से हुई। इस स्टार-स्टडेड वेडिंग में कई बड़े सेलेब्रिटी शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां सेलेना गोमेज़ ने बटोरीं।
गोल्डन गाउन में दिखा सेलेना का ग्लैमरस लुक
सेलेना गोमेज़ ने इस खास मौके पर ऑस्कर डे ला रेंटा का शैंपेन-गोल्ड सेक्विन गाउन पहना। यह ड्रेस क्रिस्टल और बीडवर्क से सजी हुई थी, जिससे उनका लुक बेहद शानदार और रॉयल नजर आया। इस गाउन में पतली स्ट्रैप्स और फ्रिंज डिटेलिंग भी थी, जिसने उनके पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना दिया।
सिंपल मेकअप और ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल
सेलेना ने अपने लुक को बहुत ही सिंपल और एलीगेंट रखा। उन्होंने सॉफ्ट वेवी हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप चुना, जिससे उनका पूरा ध्यान उनकी ड्रेस पर रहा। उनका यह अंदाज पुराने हॉलीवुड ग्लैमर की याद दिलाता है।
बेनी ब्लैंको के साथ रोमांटिक पल वायरल
शादी में सेलेना अपने पार्टनर बेनी ब्लैंको के साथ पहुंचीं। दोनों के कई रोमांटिक और क्यूट मोमेंट्स कैमरे में कैद हुए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई।
सितारों से सजी भव्य शादी
इस शादी में मनोरंजन और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे शामिल हुए। जीजी हदीद, ब्रैडली कूपर, एड शीरन, जिमी फॉलन, डकोटा जॉनसन और ह्यूग ग्रांट जैसे कई नामी चेहरे इस इवेंट का हिस्सा बने।
यह भी पढ़े- टेलर स्विफ्ट की रिहर्सल डिनर पार्टी में छा गईं सेलेना गोमेज़, स्ट्रैपलेस ब्लैक गाउन में लूटी लाइमलाइट!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi