Responsive Scrollable Menu

ऑयली स्किन से हैं परेशान? गर्मी में काम आएंगे मुल्तानी मिट्टी के ये 5 फेस पैक, चेहरा रहेगा एकदम फ्रेश

Homemade Face Pack for Oily Skin: गर्मियों के दिनों में चेहरे का चिपचिपा होना एक ऐसी आम समस्या है जिससे लगभग हर दूसरा इंसान परेशान रहता है. सुबह घर से कितना भी अच्छा फेसवॉश लगाकर निकलो, आधे घंटे की धूप और धूल-मिट्टी में चेहरा एकदम डल और ऑयली दिखने लगता है. महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फेसवॉश भी कई बार इस चिपचिपेपन पर बेअसर साबित होते हैं. अगर आप भी इस चिपचिपी स्किन और बार-बार होने वाले पिंपल्स से तंग आ चुके हैं, तो आपकी रसोई में ही इसका एक सबसे पुराना और पक्का इलाज मौजूद है. आइए जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करके आप गर्मियों में अपनी स्किन को कैसे एकदम फ्रेश और ग्लोइंग रख सकते हैं.

Continue reading on the app

बाबर 3 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बने:शान मसूद को खराब प्रदर्शन के कारण हटाया, विंडीज से 2 मैच की सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान करते हुए बड़ा फैसला लिया है। शान मसूद को टेस्ट कप्तानी से हटा दिया गया है। बाबर आजम को दूसरी बार टीम की कमान सौंपी गई है। पाकिस्तान इस महीने के अंत में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगा। शान मसूद को खराब प्रदर्शन के बाद हटाया गया है। पाकिस्तान लगातार अपने पिछले सात टेस्ट मैच भी हार चुका है, जो टीम के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे लंबी हार की श्रृंखला है। करीब 3 साल पहले बाबर की जगह टेस्ट कप्तान बनाए गए शान मसूद ने 16 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें से टीम को 12 हार का सामना करना पड़ा। टेस्ट इतिहास में कोई भी कप्तान अपने शुरुआती 16 टेस्ट में 12 मैच नहीं हारा था। PCB ने इस पोस्ट के जरिए टेस्ट टीम का ऐलान किया… आकिब जावेद ने बोले- कप्तान मैच खत्म नहीं करा पाए पाकिस्तान के हाई-परफॉर्मेंस डायरेक्टर आकिब जावेद ने कहा- 'टीम बार-बार जीते हुए मैच गंवा रही है। शान मसूद की कप्तानी में लीडरशिप नजर नहीं आती है। जावेद ने कहा, 'शान का व्यक्तिगत प्रदर्शन अच्छा रहा, लेकिन कप्तान के रूप में वे टीम को नतीजे नहीं दिला सके। कप्तान की जिम्मेदारी सिर्फ टॉस तक सीमित नहीं होती, बल्कि मैच को खत्म करना, डीआरएस लेना और टीम को सही दिशा देना भी उसकी जिम्मेदारी है।' मसूद की कप्तानी गई, टीम में रहेंगे जावेद ने साफ किया है कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद शान मसूद टेस्ट टीम का हिस्सा रहेंगे। जावेद ने कहा- कप्तान बदलने का फैसला शान मसूद के बल्लेबाजी प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है। कप्तान बनने के बाद उनका बल्लेबाजी औसत पहले से बेहतर हुआ और उन्होंने इस दौरान दो शतक तथा सात अर्धशतक लगाए। बाबर आजम दूसरी बार कप्तान बने बाबर आजम दूसरी बार पाकिस्तान की टेस्ट टीम की कप्तानी संभालेंगे। इससे पहले उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने 20 टेस्ट में 10 जीत दर्ज की थीं। उनकी कप्तानी में टीम ने दक्षिण अफ्रीका को घरेलू सीरीज में 2-0 से हराया था, जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका में भी टेस्ट सीरीज जीती थी। हालांकि उनके कार्यकाल में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 3-0 की ऐतिहासिक हार भी मिली थी। -------------------------------------------------------

Continue reading on the app

  Sports

ind vs eng: 'वैभव सूर्यवंशी को देख अजीब लगा...' इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले जैकेब बेथेल ने क्यों कहा ऐसा?

ind vs eng: इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बेथेल भी अब 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के फैन बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भारत के लिए ऐतिहासिक डेब्यू करने वाले वैभव की बेथेल ने खुलकर तारीफ की और उन्हें अविश्वसनीय प्रतिभा बताया।

मैनचेस्टर में दूसरे टी20 के बाद 22 साल के बेथेल ने कहा कि 7 साल छोटे खिलाड़ी के खिलाफ खेलना उनके लिए भी अजीब अनुभव था। उन्होंने कहा, 'यह कहना थोड़ा अजीब लगता है कि मैं अपने से सात साल छोटे खिलाड़ी के खिलाफ खेल रहा हूं। मैंने उसे भारत में बल्लेबाजी करते देखा है और आज भी देखा। उसका बैट स्विंग और उसकी टाइमिंग शानदार है। वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है।'

दिलचस्प बात यह है कि जब 2021 में जैकब बेथेल ने घरेलू क्रिकेट में अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था, तब वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 10 साल के थे। अब 2026 में दोनों अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आमने-सामने नजर आए।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार भारत की प्लेइंग-11 में मौका मिला। उन्होंने संजू सैमसन की जगह टीम में स्थान हासिल किया और मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। महज 15 साल और 99 दिन की उम्र में वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

हालांकि वैभव की पारी ज्यादा लंबी नहीं चली। उन्होंने 14 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी पारी में 2 शानदार छक्के लगाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। खास बात यह रही कि उनका एक छक्का इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की रफ्तार भरी गेंद पर आया, जिसने फैंस को काफी प्रभावित किया।

वैभव को टीम इंडिया में जगह उनके आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर मिली। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 पारियों में 776 रन बनाए और 237.31 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके बाद इंडिया ए के लिए त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेलकर भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

दूसरी ओर, टीम इंडिया की जीत का इंतजार अभी भी जारी है। टी20 विश्व कप 2026 का खिताब बचाने के बाद भारत पहले आयरलैंड से 0-2 से सीरीज हार चुका। अब इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में भी चार विकेट से हार मिली। पहला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था, इसलिए इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा।

Sun, 05 Jul 2026 14:17:07 +0530

  Videos
See all

लोक कला की बुलंद आवाज़ Teejan Bai का निधन #teejanbai #folksinger #shortsvideo #padmavibhushan #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T09:13:27+00:00

Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर एकजुट विपक्ष! #rammandirtrust #ayodhyarammandir #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T09:11:17+00:00

बेहद खूबसूरत नजारा! बादलों में लिपटी पहाड़ियां #aajtak #shorts #viral #himachalpradesh #monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T09:15:28+00:00

Nitin Nabin UP Visit: नितिन नवीन-CM योगी समेत तमाम नेताओं ने उठाया आम का लुत्फ | CM Yogi | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T09:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers