Chana Dal Puri Recipe: बाजार जैसी फूली-फूली चना दाल की पूड़ी घर पर बनाएं, नोट कर लें ये सीक्रेट रेसिपी
Chana Dal Puri Recipe: आद्रा नक्षत्र शुरू हो चुका है. यह 22 जून से शुरू होकर 6 जुलाई तक रहेगा. इस दौरान खासतौर पर खीर और दाल-पूड़ी बनाकर खाई जाती है. बहुत लोग दाल पूड़ी ठीक से नहीं बना पाते. यह खासतौर पर चना दाल से बनाई जाती है. अगर आप एकदम बाजार जैसी फूली-फूली कचौड़ी की तरह ही पूड़ी बनाना चाहते हैं, तो आपको दो-तीन बातों का ध्यान रखना होगा.
Gol Roti Tips: परफेक्ट गोल रोटी का बनाने का ये है सीक्रेट ट्रिक, इन घरेलू टिप्स से बनेगी फूली-फूली
Gol Roti Banane Ka Tips: अगर आपकी रोटी गोल बनने की बजाय भारत के नक्शे जैसी बन जाती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले आटे को न ज्यादा सख्त और न ज्यादा ढीला गूंधें और उसे 15-20 मिनट ढककर रखें. लोई हमेशा बराबर आकार की बनाएं और सूखे आटे का सीमित इस्तेमाल करें. बेलन को हल्के हाथ से चलाते हुए रोटी को हर दो-तीन बार बेलने के बाद थोड़ा-थोड़ा घुमाते रहें. शुरुआत बीच से करें और किनारों की ओर बेलें. नियमित अभ्यास और सही तकनीक अपनाने से आपकी रोटी न सिर्फ गोल बनेगी, बल्कि मुलायम और फूली हुई भी तैयार होगी.






















