'एक्टिंग आती है न'? जब शाहरुख खान ने जायद खान से पूछ डाला था ये सवाल, तो किंग खान को मिला था ऐसा जवाब
Zayed Khan Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो फिल्मों की तरह ही दिलचस्प और यादगार बन जाते हैं. एक ऐसा ही मजेदार वाकया जायद खान से जुड़ा हुआ है.आज यानी 5 जुलाई को जायद खान अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 1980 में जन्मे जायद भले ही आज बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन फिल्मों के दीवाने आज भी उन्हें फराह खान की कल्ट क्लासिक फिल्म 'मैं हूं ना' के 'लकी' यानी लक्ष्मण के किरादर के रूप में याद करते हैं. उनके जन्मदिन के इस खास दिन पर हम आपको उनके लाइफ का दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं. जब फिल्म की कास्टिंग के दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान ने उनसे एक ऐसा सवाल पूछ लिया था जिसे सुनकर जायद दंग रह गए थे. आइए जानते हैं कि किंग खान के उस तीखे सवाल पर जायद ने क्या जवाब दिया था और कैसे 'मैं हूं ना' के बाद उनकी किस्मत रातों-रात बदल गई थी.
फराह खान के ऑफिस में शाहरुख ने किया था तीखा सवाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किस्सा साल 2003-2004 के आस-पास का बताया जाता है. उस समय डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान अपनी पहली फिल्म 'मैं हूं ना'को बनाने की तैयारी कर रही थीं. उसी दौरान जायद खान बॉलीवुड में नए-नए ही आए थे.जायद अपनी डेब्यू फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' के गाने 'मोहब्बत है मिर्ची' को कोरियोग्राफ कराने के लिए फराह के ऑफिस के चक्कर काट रहे थे. ऐसे में एक दिन जब एक्टर फराह के ऑफिस पहुंचे तो वहां शाहरुख खान भी बैठे हुए थे. जब जायद खान पर शाहरुख की नजर पड़ी तो उन्हें देख किंग खान ने सीधा सवाल दाग किया. शाहरुख ने पूछा, 'एक्टिंग आती है न?' रिपोर्ट्स में बताया जाता है जब जायद ने शाहरुख ये शब्द सुने तो उनके लिए यह किसी झटके से कम नहीं था.
जायद खान को शाहरुख का सवाल सुनकर लगा था बुरा
एक इंटरव्यू में जायद खान ने उन दिनों को याद करते हुए बताया था कि शाहरुख का वह सवाल सुनकर उन्हें अंदर से थोड़ा बुरा लगा था. जायद ने इंटरव्यू मे हंसते हुए बताया था कि उस पल उनके दिमाग में सबसे पहला ख्याल यह आया कि वह पलटकर शाहरुख खान से ही पूछ लें 'भाई, क्या आपको खुद एक्टिंग आती है? लेकिन उन्होंने ये जवाब नहीं दिया. वह जानते थे कि उनके सामने बॉलीवुड के 'बादशाह' बैठे हैं, इसलिए उन्होंने सीनियर स्टार की पूरी रिस्पेक्ट की और अपने गुस्से को पी गए. हालांकि, उन्होंने उस दौरान ऐसा जवाब दिया कि शाहरुख और फराह दोनों दंग रहे गए थे.
'मेरा जन्म ही एक्टिंग के लिए हुआ है'
रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि जायद खान ने शाहरुख के सवाल का जवाब बिना झिझक के दिया था. उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और जोश के साथ शाहरुख खान की आंखों में आंखें डालकर कहा था कि मेरा जन्म ही एक्टिंग करने के लिए हुआ है. जायद का यह करारा और बेबाक जवाब सुनकर फराह खान और शाहरुख खान दोनों हैरान रह गए थे. हालांकि, जायद ने बाद में एक इंटव्यू में इस बात को लेकर सफाई दी थी कि उन्होंने वह जवाब किसी घमंड या अहंकार में नहीं दिया था बल्कि वह खुद को साबित करने के लिए एक नेचुरल जवाब था. उन्होंने माना कि अगर वह उस समय झिझक या घबरा जाते तो उनके हाथ से बड़ा मौका निकल जाता.
ये भी पढ़ें: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की कब हुई थी पहली मुलाकात, जानिए दोस्ती से शुरू हुआ ये सफर कैसे पहुंचा शादी तक
ये भी पढ़ें: Explainer: एक फिल्म के बनने से लेकर रिलीज होने तक कितना होता है खर्च? यहां जान लीजिए इसकी पूरी डिटेल
खराब मौसम के कारण ‘नेशनल मॉल’ खाली कराए जाने के बावजूद निर्धारित समय पर भाषण देंगे ट्रंप
खराब मौसम के कारण ‘नेशनल मॉल’ खाली कराए जाने के बावजूद निर्धारित समय पर भाषण देंगे ट्रंप




News Nation
IBC24

















