250 साल का अमेरिका:13 कॉलोनियों से दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने तक का सफर; देशभर में जश्न, राष्ट्रपति ट्रम्प करेंगे संबोधित
अमेरिका आज अपनी आजादी के 250 साल का जश्न मना रहा है। 4 जुलाई 1776 को 13 ब्रिटिश कॉलोनियों ने डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस (स्वतंत्रता की घोषणा) अपनाकर ब्रिटेन से अलग होने का फैसला किया था। इस मौके पर पूरे अमेरिका में हजारों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वॉशिंगटन डीसी, फिलाडेल्फिया, न्यूयॉर्क और बोस्टन समेत कई शहरों में परेड, सैन्य बैंड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, ऐतिहासिक प्रदर्शनी और आतिशबाजी का आयोजन होगा। व्हाइट हाउस के कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे। अमेरिका ने इस समारोह को 'अमेरिका 250' नाम दिया है। इसकी तैयारी के लिए 2016 में एक विशेष समिति बनाई गई थी। यही समिति पूरे देश में होने वाले आयोजनों की जिम्मेदारी संभाल रही है। अमेरिका की आजादी 250 साल के जश्न से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Turning Point: वो दो ओवर, जिसने लिखी भारत की हार की कहानी, इंग्लैंड ने पलट दी बाजी
India vs England 2nd T20I Turning Point: पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी एक खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं ठहराना चाहते. मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि कहां गलती हुई, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता." 17वां ओवर लेकर आए बिश्नोई ने 29 रन लुटाकर मैच का रुख इंग्लैंड की तरफ मोड़ दिया. इससे पहले अर्शदीप सिंह के एक ओवर में 27 रन गए. ये दो महंगे ओवर मुकाबले का टर्निंग पॉइंट साबित हुए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18

















