Responsive Scrollable Menu

Vastu Tips by Zodiac: राशि अनुसार वास्तु उपायों से घर में बढ़ेगी सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा

Vastu Tips by Zodiac: राशि अनुसार वास्तु उपायों से घर में बढ़ेगी सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा

Continue reading on the app

अमरनाथ यात्रा तीसरा दिन, 9 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन स्लॉट फुल:प्रशासन बोला- रजिस्ट्रेशन नहीं तो यात्रा टालें; नया कोटा मिलने तक चेकपॉइंट पर रुकना पड़ेगा

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बिना रजिस्ट्रेशन करवाए अमरनाथ पहुंच रहे यात्रियों से कहा है कि वे अपनी यात्रा कुछ दिन के लिए टाल दें। प्रशासन के मुताबिक, 9 जुलाई तक सभी रजिस्ट्रेशन स्लॉट पूरी तरह भर चुके हैं। ऐसे में अगर कोई यात्री बिना रजिस्ट्रेशन बालटाल या पहलगाम रूट से आगे बढ़ने की कोशिश करेगा तो उसे चेक पॉइंट्स पर रोक दिया जाएगा। उसे 9 जुलाई के बाद ही आगे बढ़ने दिया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि रविवार से केवल रजिस्टर्ड यात्री ही कश्मीर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन वाले यात्रियों को चेक पोस्ट पर रोक दिया जाएगा। उन्हें 9 जुलाई के बाद ही आगे बढ़ने मिलेगा। जम्मू डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार ने कहा कि 3 दिन में 13 हजार से ज्यादा रजिस्टर्ड यात्री बालटाल-पहलगाम रूट से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए बेस कैंप से रवाना किए जा चुके हैं। 3 जुलाई से शुरू हुई यात्रा 28 अगस्त को खत्म होगी। 57 दिनों के दौरान 14km लंबे बालटाल रूट और 48km लंबे पहलगाम रूट से यात्री गुफा के लिए जाएंगे। यात्रा रूट की तस्वीरें… यात्रा के 3 दिन में 4 जत्थे रवाना लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने 2 जुलाई को 4,822 यात्रियों का पहला जत्था रवाना किया था। दूसरे जत्थे में 3,865 यात्री शामिल थे, जबकि शनिवार को बेस कैंप से रवाना किए गए तीसरे जत्थे में 4,812 यात्री रवाना हुए। कुमार ने कहा कि प्रशासन ने पहले से रजिस्टर्ड यात्रियों के लिए RFID वितरण केंद्र बनाए हैं। यह मौके पर (तत्काल) रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दे रहा है। पहले से रजिस्टर्ड यात्रियों की रवानगी पहले करवाई जाती है। अगर डेली कोटा बचता है, तब तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए दिया जाता है। हालांकि, गुफा मंदिर के रास्ते में नाजुक भौगोलिक स्थिति, ग्लेशियर वाले इलाके और मौसम के कारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हर दिन जाने वाले यात्रियों की संख्या तय की जाती है। 40 दिन में घटकर 4 फीट के हुए बाबा बर्फानी अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार 4 फीट रह गया है। 23 मई को BSF के जवानों ने जो तस्वीर जारी की थी, उसमें शिवलिंग का आकार करीब 7 फीट था। 29 जून को प्रथम पूजा के दिन भी हिमलिंग की ऊंचाई 5 फीट से ज्यादा थी। 3 जुलाई को सामने आई तस्वीर में हिमलिंग लगभग 4 फीट का दिखाई दे रहा है। इसकी चौड़ाई भी घट गई है।

Continue reading on the app

  Sports

कमरे में जब तैरने लगे सौरव गांगुली के सूटकेस...सचिन तेंदुलकर ने सुनाया दोस्ती का अनूठा किस्सा, दादा को यारी पड़ी थी भारी

Sachin Tendulkar-Sourav Ganguly: भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे सफल सलामी जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की दोस्ती की शुरुआत इंदौर के एक अंडर-15 क्रिकेट कैंप में हुई थी. सचिन की ओर से सौरव के कमरे में पानी भरने और उनके सूटकेस तैरने वाली शरारत ने इस अटूट रिश्ते की नींव रखी. साढ़े तीन दशकों से जारी यह यारी सिर्फ मैदान के बाहर के हंसी-मजाक तक सीमित नहीं रही, बल्कि मैदान पर 26 शतकीय साझेदारियों और गांगुली की बेखौफ कप्तानी के रूप में भारतीय क्रिकेट की तकदीर बदलने वाली साबित हुई. Sun, 5 Jul 2026 07:16:02 +0530

  Videos
See all

दिवंगत अभिनेता Dharmendra को यादकर Hema Malini हुईं भावुक। Dream Girl Diamond Jubilee Concert Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T02:05:50+00:00

IMD Alert: पुरी में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी! Shorts | Weather Update | Puri Weather | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T02:00:00+00:00

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा का चौथा जत्था रवाना | Baba Barfani | Jammu Kashmir | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T02:03:15+00:00

Nitin Nabin UP Visit: NDA नेताओं के साथ नितिन नवीन करेंगे बैठक, लेंगे अहम फैसला | CM Yogi | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-05T02:00:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers