Responsive Scrollable Menu

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सोशल मीडिया पर सामने आई एक कथित धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल रिपोर्ट्स के अनुसार मेलबर्न में आयोजित होने वाले एक सार्वजनिक कार्यक्रम से जुड़े फेसबुक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में प्रधानमंत्री को लेकर धमकी भरी टिप्पणी की गई। मामला सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलिया की सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया जा रहा है।

जानकारी दे दें कि प्रधानमंत्री मोदी 8 से 10 जुलाई के बीच ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रहेंगे। इसी दौरान 9 जुलाई को मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होना है। कार्यक्रम से पहले सोशल मीडिया पर आई कथित धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था की अतिरिक्त समीक्षा की जा रही है। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने अभी तक किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी या जांच के अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

जानिए क्यों मचा हड़कंप?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विवादित टिप्पणी ‘Melbourne Meets Modi’ नाम से कार्यक्रम के फेसबुक पोस्ट पर की गई थी। कथित तौर पर एक यूजर ने कमेंट में प्रधानमंत्री मोदी को लेकर धमकी भरे शब्द लिखे। पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, “स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।” जांच एजेंसियों ने उस पोस्ट से जुड़े आईपी एड्रेस की पहचान कर ली है। इसके बाद यह मामला तेजी से सुरक्षा एजेंसियों के संज्ञान में आया और जांच शुरू कर दी गई।

गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई

इसके साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जांच एजेंसियों ने संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े तकनीकी विवरण, जिसमें आईपी एड्रेस भी शामिल है, की जांच शुरू कर दी है। हालांकि जांच अभी जारी है और इस मामले में किसी व्यक्ति की पहचान या गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस (AFP) ने भी जांच का हवाला देते हुए सार्वजनिक रूप से अधिक जानकारी देने से इनकार किया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दौरा भारत और ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के दौरान उनकी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय बैठक प्रस्तावित है। दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा सहयोग, ऊर्जा, निवेश और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

Omlo Movie Review: रेगिस्तान की तपती रेत के बीच पीढ़ियों के दर्द, रोंगटे खड़े कर देगी 'ओमलो'

Omlo Movie Review: जब सिनेमा सिर्फ मनोरंजन का जरिया न होकर समाज की कड़वी सच्चाई का आईना बन जाता है, तो यह दशकों तक दर्शकों के दिलों में जिंदा रहता है. 3 जुलाई 2026 को वेव्स ओटीटी पर रिलीज हुई हिंदी-राजस्थानी फिल्म 'ओमलो' ऐसी ही एक कल्ट और दमदार आर्ट है. बड़े सितारों वाली चमक-दमक और बड़े बजट के घिसे-पिटे फॉर्मूले को छोड़कर, डायरेक्टर सोनू रणदीप चौधरी की यह फिल्म घरेलू हिंसा, पुरुष प्रधान सोच और पीढ़ियों से चले आ रहे ट्रॉमा जैसे सेंसिटिव मुद्दों पर गहरी नजर डालती है. यह 1 घंटा 32 मिनट की फिल्म बिना लंबे डायलॉग के भी दर्शकों को अंदर तक हिला देती है.

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer Statement: 'किसी एक पर उंगली नहीं उठाना चाहता...', हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बिना नाम लिए किसे सुनाया?

shreyas iyer statement: इंग्लैंड की टीम ने 16वें ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे, लेकिन अगले ओवर में रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए. इस ओवर में कुल 2 नो-बॉल भी फेंकी. इस गेंदबाज ने 4 ओवरों में कुल 60 रन लुटाए, मगर एक भी विकेट हाथ नहीं लगा. Sun, 5 Jul 2026 00:25:06 +0530

  Videos
See all

Shocking Discovery: बाथरूम का फर्श तोड़ा तो उड़े होश! | #Shorts #Crime #BreakingNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T20:10:08+00:00

Ram Mandir Donation Scam Breaking: अभी अभी चंदा चोरी केस में आई बहुत बड़ी अपडेट ! | Ayodhya Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T20:30:27+00:00

Viral Video | बीच सड़क पर मां की तलाश में बेबस नन्हा हाथी! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T20:25:15+00:00

Monsoon Hits | भारी बारिश के चलते Mumbai में स्कूल बंद! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T20:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers