Responsive Scrollable Menu

Who Won Yesterday’s Match, IND vs ENG 2nd T20 Result: कल का मैच कौन जीता? वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू मैच का टर्निंग पॉइंट

IND vs ENG Yesterday Match Result: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में किस टीम ने बाजी मारी? कल के मैच का रिजल्ट, स्कोरकार्ड, और हाइलाइट्स यहां जानें।

Continue reading on the app

Expired Makeup Products को फेंकने की भूल न करें, ये 5 Amazing Beauty Hacks बचाएंगे आपके पैसे

क्या आप भी मेकअप प्रोडक्ट्स एक्सपायर होने के बाद फेंक देती हैं। तो थोड़ा रुक जाइए, क्योंकि आप इन एक्सपायर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल घर के कई अन्य कामों में कर सकती हैं। ऐसे कई तरीके हैं, जिनमें आप एक्सपायर मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप न सिर्फ इन प्रोडक्ट्स से घर की साफ-सफाई कर सकती हैं, बल्कि इसको रूम फ्रेशनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेकअप प्रोडक्ट्स के एक्सपायर होने के बाद भी आप कैसे इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

टोनर से साफ करें मिरर

कई टोनर अल्कोहल बेस्ट होते हैं। इसलिए यह एक्सपायर होने के बाद भी कई सामानों की साफ-सफाई के काम आ सकते हैं। आप इस टोनर से बाथरूम या ड्रेसिंग टेबल के मिरर को साफ कर सकती हैं। एक्सपायर टोनर सफाई एजेंट की तरह काम करता है।

क्लींजर से साफ करें मेकअप ब्रश

अगर आपका कोई महंगा क्लींजर एक्सपायर हो गया है, तो इसको फेंकने की जगह मेकअप ब्रश की सफाई के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक बर्तन में 2 चम्मच क्लींजर डालें और फिर इसमें मेकअप ब्रश को डुबोकर अच्छे से साफ कर लें।

मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल

एक्सपायर मॉइस्चराइजर से आप चमड़े का बैग या फर्नीचर साफ कर सकती हैं। इसके लिए एक सॉफ्ट कपड़ा लें और इस पर मॉइस्चराइजर की कुछ बूंदें डालें। अब बैग को अच्छे से साफ करें, आप पाएंगी की बैग में शाइन आ गई है। चमड़े की चीजों पर मॉइस्चराइजर पॉलिश का काम करता है। इससे साफ करने पर चमड़े के सामान में शाइन आ जाएगी।

परफ्यूम

अगर आपके पास भी एक्सपायर परफ्यूम है और आप इसको फेंकने के बारे में सोच रही हैं। तो रुक जाएं आप इसका इस्तेमाल रूम फ्रेशनर के तौर पर कर सकती हैं।

मेकअप ब्रश

अगर मेकअप ब्रश पुराने हो गए हैं और आप इनको इस्तेमाल नहीं करती हैं। तो आप इससे लैपटॉप के कीबोर्ड की सफाई कर सकती हैं। आप फ्रिज, टीवी या कोई भी ऐसी चीज की सफाई कर सकती हैं, जिसको हाथ या कपड़े से आसानी से साफ न किया जा सके।

Continue reading on the app

  Sports

Shreyas Iyer Statement: 'किसी एक पर उंगली नहीं उठाना चाहता...', हार के बाद श्रेयस अय्यर ने बिना नाम लिए किसे सुनाया?

shreyas iyer statement: इंग्लैंड की टीम ने 16वें ओवर के खेल तक 5 विकेट खोकर 142 रन बनाए थे, लेकिन अगले ओवर में रवि बिश्नोई ने 29 रन लुटा दिए. इस ओवर में कुल 2 नो-बॉल भी फेंकी. इस गेंदबाज ने 4 ओवरों में कुल 60 रन लुटाए, मगर एक भी विकेट हाथ नहीं लगा. Sun, 5 Jul 2026 00:25:06 +0530

  Videos
See all

Vasai Virar Rain: वसई-विरार में मूसलाधार आफत! | #Shorts #VasaiVirar #Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T21:00:35+00:00

Amethi Crime News: Instagram Love Story का दर्दनाक अंत! भागने से मना किया तो प्रेमी ने की हत्या | #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T21:00:23+00:00

Mamata Banerjee को बड़ा झटका, बंगाल TMC चीफ Chandrima Bhattacharya ने सभी पदों से दिया इस्तीफा #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T21:00:02+00:00

Rabri devi आवास से हटी नेम प्लेट, समर्थक ले गए साथ! #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T20:50:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers