iPhone 18 Series: आईफोन 18 प्रो 3C सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट, पावरफुल बैटरी के साथ होगा लॉन्च
Apple की अगली iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही इसके कई अहम फीचर्स सामने आने लगे हैं। हाल ही में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जहां इनकी बैटरी कैपेसिटी लीक हो गई है।
सामने आई जानकारी के अनुसार, दोनों नए मॉडल्स में पिछले iPhone 17 Pro सीरीज की तुलना में बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा A20 Pro चिप, बेहतर कैमरा और छोटे Dynamic Island जैसे अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं।
iPhone 18 Pro में मिलेगी बड़ी बैटरी
3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, iPhone 18 Pro के चीन वर्जन में 4056mAh और अमेरिकी वर्जन में 4288mAh की बैटरी दी जा सकती है। तुलना करें तो iPhone 17 Pro में चीन मॉडल में 3988mAh और अमेरिका मॉडल में 4252mAh की बैटरी दी गई थी। यानी नए मॉडल में बैटरी क्षमता में हल्का इजाफा देखने को मिल सकता है।
iPhone 18 Pro Max में करीब 500mAh बड़ा अपग्रेड
रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max के चीन वर्जन में 5391mAh और अमेरिकी वर्जन में 5567mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। वहीं iPhone 17 Pro Max में यह क्षमता क्रमशः 4823mAh और 5088mAh थी। यानी Pro Max मॉडल में करीब 500mAh बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है, जिससे बैटरी बैकअप बेहतर होने की संभावना है।
ये भी पढ़ेः- Boat Stone 900 लॉन्च: 80W का पावरफुल साउंड, 15 घंटे बैटरी और RGB लाइटिंग से होगा पार्टी का मजा दोगुना
A20 Pro चिप और कैमरे में भी होगा बड़ा बदलाव
लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro सीरीज में Apple का नया A20 Pro प्रोसेसर मिल सकता है, जिसे कंपनी पहली बार 2nm प्रोसेस पर तैयार कर सकती है। इससे फोन की परफॉर्मेंस के साथ-साथ पावर एफिशिएंसी भी बेहतर होने की उम्मीद है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pro Max मॉडल में 48MP के तीन कैमरे और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की चर्चा है। इसके अलावा मुख्य कैमरे में Variable Aperture तकनीक भी दी जा सकती है, जिससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में बेहतर फोटो क्लिक की जा सकेगी।
डिजाइन में होंगे छोटे बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro सीरीज का डिजाइन काफी हद तक मौजूदा मॉडल जैसा ही रहेगा। हालांकि, Dynamic Island पहले से छोटा हो सकता है क्योंकि Face ID के कुछ सेंसर को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किए जाने की संभावना जताई जा रही है।
स्क्रीन साइज में बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है।
सितंबर में हो सकता है लॉन्च
Apple ने अभी तक iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल सामने आई सभी जानकारियां लीक और सर्टिफिकेशन रिपोर्ट पर आधारित हैं। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी सितंबर 2026 में अपनी नई iPhone 18 सीरीज लॉन्च कर सकती है, जिसके करीब आते ही और भी फीचर्स सामने आ सकते हैं।
Fruit-Vegetable Decor Ideas: बच्चों की फेवरेट बन जाएगी हेल्दी प्लेट, फल-सब्जियों की ये क्रिएटिव डेकोरेशन है इंटरनेट का नया ट्रेंड
Fruit-Vegetable Decor Ideas: क्या आपका बच्चा फल और सब्जियां खाने से बचता है? जानिए 5 आसान और क्रिएटिव फ्रूट-वेजिटेबल डेकोरेशन आइडिया, जिनकी मदद से हेल्दी फूड दिखेगा मजेदार और बच्चे बिना नखरे के खुशी-खुशी खाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Asianetnews






















