Responsive Scrollable Menu

अभिषेक शर्मा ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल में रचा कीर्तिमान, ध्वस्त किया सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही दूसरे टी20 मैच में बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक अब इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

अभिषेक शर्मा ने सूर्यकुमार यादव को छोड़ा पीछे

"इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया की पारी की शुरुआत 15 साल के डेब्यूटेंट वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने की. दोनों ओपनर्स ने भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई. इस दौरान अभिषेक शर्मा सिर्फ 14 रन बनाते ही इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक ने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 648 रन
  • रोहित शर्मा - 467 रन
  • हार्दिक पांड्या - 441 रन
  • अभिषेक शर्मा - 390 रन
  • सूर्यकुमार यादव - 360 रन

Continue reading on the app

क्रूड ऑयल के आयात पर निर्भरता घटाने के लिए सरकार डीजल में 15 प्रतिशत आइसोब्यूटेनॉल मिलाने पर कर रही काम: नितिन गडकरी

नई दिल्ली, 4 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार डीजल में 15 प्रतिशत तक आइसोब्यूटेनॉल मिलाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने इसे पारंपरिक डीजल का एक प्रभावी विकल्प बताते हुए कहा कि इससे भारत की कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 4 जून को भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल पैसेंजर कार के लॉन्च कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में गडकरी ने कहा था कि एथेनॉल को सीधे डीजल में नहीं मिलाया जा सकता, इसलिए सरकार एथेनॉल से आइसोब्यूटेनॉल तैयार करने पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा, आइसोब्यूटेनॉल डीजल का एक प्रभावी विकल्प बन सकता है। हम डीजल में 15 प्रतिशत तक आइसोब्यूटेनॉल ब्लेंडिंग की अनुमति देने पर भी काम कर रहे हैं।

गडकरी ने बताया कि आइसोब्यूटेनॉल का परीक्षण पहले ही निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और कृषि उपकरणों पर शुरू किया जा चुका है। सफल परीक्षणों से यह साबित हुआ है कि यह ईंधन व्यावहारिक रूप से उपयोग के योग्य है।

उन्होंने कहा, मैंने ऐसे दो जनरेटर सेट लॉन्च किए हैं जो 100 प्रतिशत एथेनॉल और आइसोब्यूटेनॉल पर चलते हैं। इससे यह साबित होता है कि ऐसे इंजन विकसित किए जा सकते हैं जो इन ईंधनों पर पूरी तरह संचालित हों।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डीजल में आइसोब्यूटेनॉल ब्लेंडिंग का प्रस्ताव सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वैकल्पिक ईंधनों को बढ़ावा देना, जीवाश्म ईंधनों के आयात को कम करना और देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

उन्होंने बताया कि सरकार एथेनॉल, सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (एसएएफ), बायो-सीएनजी, मेथेनॉल, बायोडीजल, एलएनजी, हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी जैसे स्वच्छ ईंधनों को भी तेजी से बढ़ावा दे रही है, ताकि भारत स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सके।

गडकरी ने कहा कि वैकल्पिक ईंधनों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति के बावजूद भारत अब भी बड़ी मात्रा में जीवाश्म ईंधनों का आयात करता है। इसलिए देश के ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना समय की आवश्यकता है।

उन्होंने वाहन निर्माताओं से भी अपील की कि वे फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के विकास में तेजी लाएं और अधिकृत सर्विस सेंटरों के माध्यम से मौजूदा यूरो-VI वाहनों को भी फ्लेक्स-फ्यूल के अनुकूल बनाने की दिशा में काम करें।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नही, इन 8 भारतीय खिलाड़ियों ने भी किया सचिन से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, ये हैं नाम

वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में महज 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू कर सचिन को पीछे कर दिया. लेकिन क्या आप जानते हैं 8 और क्रिकेटर हैं जिन्होंने सचिन को वैभव से पहले पीछे किया है. Sat, 04 Jul 2026 19:28:53 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War : Kyiv Under Attack! रूस का सबसे बड़ा हमला? | Ukraine War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T15:10:21+00:00

Iran America War Update: खामेनेई की अंतिम यात्रा..महायुद्ध की खबरें| Trump | Khamenei Funeral | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T15:15:27+00:00

अमरनाथ यात्रा पर क्या बोल गए CM उमर अब्दुल्ला? बड़ा बयान | Amarnath Yatra | Omar Abdullah | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T15:15:26+00:00

Nitesh Rane Viral: 'वो कैमरा साफ करते थे..' नितेश राणे का बड़ा खुलासा! #shorts #niteshrane #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T15:12:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers