Responsive Scrollable Menu

IPL ट्रेड की रकम सार्वजनिक हो:गावस्कर बोले- बाकी टीमों को भी पता चले कि सैलरी कैप का पालन हुआ या नहीं

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ियों के ट्रेड की रकम सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब कोई खिलाड़ी एक फ्रेंचाइजी से दूसरी टीम में ट्रेड होता है, तो उसकी पूरी फाइनेंशियल डिटेल पब्लिक डोमेन में होनी चाहिए। गावस्कर के मुताबिक, इससे बाकी फ्रेंचाइजियों को भी पता रहेगा कि टीमों ने तय सैलरी कैप का पालन किया है या नहीं। गावस्कर बोले- अभी सिर्फ 4 पक्षों को पता चलती है रकम गावस्कर ने ‘मिड-डे’ के अपने कॉलम में लिखा कि किसी खिलाड़ी के ट्रेड होने पर उसकी रकम की जानकारी संबंधित दोनों फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और BCCI को होती है। बाकी फ्रेंचाइजियों को इसकी जानकारी नहीं होती। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में दूसरी टीमों को यह पता नहीं चल पाता कि फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के लिए तय सैलरी कैप को बनाए रखा है या उसका उल्लंघन किया है। इसलिए ट्रेड की रकम भी सार्वजनिक की जानी चाहिए। बोले- यह सिर्फ दो पार्टियों का मामला नहीं गावस्कर ने कहा कि IPL दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है और इसमें पूरी पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। उनके मुताबिक ट्रेड की पूरी जानकारी सार्वजनिक होने से लीग पर किसी तरह के सवाल उठाने की गुंजाइश कम होगी। पंत- कुलदीप का ट्रेड हो चुका, संजू भी CSK गए IPL में हाल के समय में कई बड़े ट्रेड हुए हैं। 2026 सीजन से पहले संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड हुए थे। उनकी मौजूदा लीग फीस 18 करोड़ रुपए रही। 2026 सीजन खत्म होने के बाद ऋषभ पंत और कुलदीप यादव का भी ट्रेड हुआ। पंत लखनऊ सुपर जायंट्स से दिल्ली कैपिटल्स लौटे, जबकि कुलदीप यादव दिल्ली से LSG चले गए। IPL के मुताबिक पंत की नई फीस 15 करोड़ और कुलदीप की 13.50 करोड़ रुपए है। हार्दिक के MI छोड़ने की सिर्फ अटकलें मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर भी टीम बदलने की अटकलें चल रही हैं। हालांकि अभी उनके मुंबई इंडियंस छोड़ने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। हार्दिक 2024 सीजन से पहले गुजरात टाइटंस से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस में आए थे। गावस्कर ने अपने कॉलम में इसी तरह के हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बीच IPL में फाइनेंशियल ट्रांसपेरेंसी की जरूरत बताई है।

Continue reading on the app

Ashwini Vaishnaw ने Railway स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल तुरंत सुनिश्चित करने के दिए आदेश

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल पानी सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने के आदेश दिए हैं। वैष्णव का यह आदेश भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग)की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कई स्टेशनों पर पेयजल मुहैया कराने के लिए लगाए गए ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पाए जाने की बात कही गई थी। रेलवे मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, वैष्णव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे दिन मुद्दे की समीक्षा की और कई उपाय करने के आदेश दिए, जिनमें पानी को फिल्टर करने वाली प्रणाली लगाना, पानी की टंकियां बदलना और पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच शामिल है।

शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ ने सबसे पहले 512 से अधिक रेलवे स्टेशनों की कैग ऑडिट रिपोर्ट की जानकारी दी थी, जिसमें पानी की खराब गुणवत्ता और यात्रियों के लिए अपर्याप्त सुविधाओं के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किये गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'सब तलवार चलाएंगे', पंत-सरफराज ने खुलेआम ली सीनियर की मौज; सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो

pant sarfaraz funny banter with jadeja video: गॉल टेस्ट के दौरान ऋषभ पंत और सरफराज खान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के मजे लेते नजर आए. पंत और सरफराज की आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई. तीसरे दिन के खेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है. फैंस भी इस वीडियो को देखने के बाद काफी मजे ले रहे हैं. Mon, 17 Aug 2026 18:35:47 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: BJP ने नक्सलवाद का हार्डवेयर और सॉफ़्टवेयर बता दिया?Dimagi Naxal | PM Modi |Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T13:10:06+00:00

Ujjain Mahakal Sawari : सावन के तीसरे सोमवार, नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T13:12:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers