Responsive Scrollable Menu

IND VS ENG: पिच, वेदर, हेड टू हेड, लाइव स्ट्रीमिंग, पॉसिबल प्लेइंग-11 सहित जानिए दूसरे T20 मैच की हर छोटी-बड़ी जानकारी

IND VS ENG Match Preview: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल गया था. ऐसे में अब दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त हासिल करेगी. ऐसे में दोनों ही टीमें अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरेंगी और जीत दर्ज करना चाहेंगी. तो आइए भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले आपको इस मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट के बारे में बताते हैं...

IND VS ENG: वेदर रिपोर्ट

टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा. मगर, बुरी खबर ये है कि आज मैनचेस्टर में बारिश की संभावना है, जो पहले मैच की तरह दूसरे मैच का मजा भी किरकिरा कर सकती है. एक्यू वेदर के अनुसार, आज मैनचेस्टर में बारिश की संभावना 55% है, जो इस मैच पर असर डाल सकती है.

ये संभावना दोपहर में 55% है, जो रात में घटकर 17% हो रही है. वैसे तो ये मैच लोकल टाइम जोन के हिसाब से दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा. ऐसे में इस मैच पर भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. तापमान 21 से 17 डिग्री तक रहा. हवा 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. वहीं, ह्यूमिडिटी 87% रह सकती है.

IND VS ENG: पिच रिपोर्ट

IND VS ENG के बीच खेले जाने वाले दूसरे T20 मैच के दौरान मैनचेस्टर की पिच पर पावरप्ले में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मिल सकती है. इसके अलावा जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, स्पिनर्स मैच में आ सकते हैं. बल्लेबाजी वही बल्लेबाज सफल हो सकता है, जो पिच पर समय बिताएगा और सेट होकर शॉट खेलने जाएगा. इस मैदान पर टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकता है.

IND VS ENG: हेड टू हेड

भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 18 मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत मिली है. वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सिर्फ 12 मैच जीते हैं. इन रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो भारतीय क्रिकेट टीम का इग्लैंड के खिलाफ पलड़ा काफी ज्यादा भारी है. इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 टी20 मैचों की बात करें तो, उसमें इंडियन क्रिकेट टीम ने 4 मैच जीते हैं. इंग्लैंड को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है. 

IND VS ENG: लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स

टी-20 सीरीज के दूसरे टी-20 मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी और सोनी स्पोट्स 5 पर इंग्लिश में मैच प्रसारित किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की बेवसाइट पर जाकर भी आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद उठा सकते हैं. वहीं, इस मैच को आप डीडी स्पोर्ट्स पर इसे बिलकुल फ्री में देख पाएंगे. इस मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोट्स 1.0 पर किया जाएगा.

इंग्लैंड कर चुकी है प्लेइंग-11 की घोषणा

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

भारत की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती.

IND VS ENG: ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय टीम: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा

इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, जोस बटलर (डब्ल्यू), हैरी ब्रुक (सी), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर

ये भी पढ़ें: 'नेट प्रैक्टिस में किया सबको इम्प्रेस...', वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने दिया बयान

Continue reading on the app

'शादी होने से पहले कुछ भी...', कृति सेनन ने कबीर बहिया संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, मैरीज को लेकर भी किया रिएक्ट

Kriti Sanon on Marriage: एक्ट्रेस कृति सेनन बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है. उनकी एक्टिंग की तो हर कोई तारीफ करता ही है, वहीं, कृति अपने अफेयर को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. काफी समय से एक्ट्रेस का नाम बिजनेसमैन कबीर बहिया (Kabir Bahia) के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है. अब कृति ने कबीर संग अपने रिश्ते और शादी को लेकर रिएक्ट किया है. चलिए जानते हैं, उन्होंने क्या कहा.

कबीर बहिया को लेकर कही ये बात

कृति और कबीर पिछले एक साल से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को डेट करने की बात स्वीकार नहीं की है, लेकिन उन्हें अक्सर वेकेशन, फैमिली इवेंट्स और पार्टियों में एक साथ देखा गया है. अब एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कृति ने कबीर बहिया को लेकर बात की. इस दौरान उन्होंने बहन नूपुर सेनन की शादी में कबीर की मौजूदगी को लेकर कहा- 'हां मेरे कई दोस्त मौजूद थे, इसलिए मैं न तो इन खबरों की पुष्टि करूंगी और न ही इनकार.'

शादी को लेकर भी किया रिएक्ट

इस बातचीत में आगे कृति सेनन ने अपनी शादी को लेकर भी रिएक्ट किया. एक्ट्रेस ने कहा- 'मैं अपनी पर्सनल लाइफ पर शादी होने से पहले कुछ भी नहीं बोलना चाहती. जिस दिन मेरी शादी होगी, उस दिन मैं खुद इसके बारे में बात करूंगी. जिंदगी की कुछ बातें सिर्फ उनके और उनके करीबी लोगों के लिए होती हैं. मैं अभी कुछ नहीं कहना चाहती हूं.' बता दें, कुछ दिनों पहले ही दोनों के ब्रेकअप की भी खबरें उड़ी थी. इसकी वजह कबीर बहिया की एक लड़की के साथ वायरल हुई तस्वीर थी. हालांकि एक करीबी सूत्र ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया. 

ये भी पढ़ें-Taylor Swift ने मंगेतर Travis Kelce से की शादी, जानें क्या करते हैं पॉप सिंगर के पति?

डिनर डेट पर स्पॉट हुए कृति-कबीर

इन सब के बीच 3 जुलाई की रात कृति सेनन औप कबीर बहिया को एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कबीर सबसे पहले पहुंचे. उन्होंने एक बड़ी सफेद टी-शर्ट, हल्के नीले रंग की डेनिम और स्नीकर्स पहने थे. कुछ देर बाद कृति स्टाइलिश ऑल-ब्लैक लुक में पहुंचीं. अंदर जाने से पहले, एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पैपराजी की ओर हाथ हिलाया और विक्ट्री साइन दिखाया. इसके बाद दोनों एक ही कार में बैठे नजर आए.

कौन हैं कबीर बहिया?

बता दें कि, कबीर बहिया यूके के एक एंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन हैं, जो ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करते हैं. इतना ही नहीं. कबीर कृति सेनन से 11 साल छोटे हैं. उनका जन्म  नवंबर 1999 में हुआ था.  कृति के साथ अपने कथित रिश्ते की वजह से कबीर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.  उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में की है. 2019 में प्रकाशित 'संडे टाइम्स रिच लिस्ट' के अनुसार, बहिया परिवार की कुल नेटवर्थ 427 मिलियन थी यानी कि लगभग 42.7 करोड़. वहीं कृति की नेटवर्थ लगभग 74 करोड़ है.

कृति सेनन का वर्क फ्रंट

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करे तो हाल ही में एक्ट्रेस 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं, जिसमें 'एली' के रोल में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों ने ही काफी पसंद किया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. वहीं, एक्ट्रेस पिछले 12 सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. उन्होंने  'हीरोपंती',  'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'मिमी', 'भेड़िया', 'क्रू', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'दो पत्ती' जैसी फिल्मों में काम किया है. 'दो पत्ती' फिल्म से कृति ने  प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम शुरू किया है.

ये भी पढ़ें- बिकिनी और इंटिमेट सीन को लेकर काजल अग्रवाल कही ऐसी बात, बताया इंडस्ट्री का कड़वा सच

Continue reading on the app

  Sports

India के खिलाफ England की नई उम्मीद James Coles, कौन है ये युवा ऑलराउंडर?

इस महीने के आखिर में भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए इंग्लैंड की 16 सदस्यीय टीम में अनकैप्ड ऑलराउंडर जेम्स कोल्स और तेज़ गेंदबाज़ जोश टंग को शामिल किया गया। भारत और इंग्लैंड, जो अभी पांच मैचों की T20I सीरीज़ खेल रहे हैं, क्रमशः बर्मिंघम, कार्डिफ़ और लॉर्ड्स में 14, 16 और 19 जुलाई को तीन वनडे मैच खेलेंगे। इंग्लैंड ने लगभग पूरी मज़बूती वाली भारतीय टीम का सामना करने के लिए तेज़ गेंदबाज़ गस एटकिंसन और 29 वर्षीय साकिब महमूद को भी टीम में शामिल किया है, जबकि विराट कोहली की उपलब्धता उनकी फ़िटनेस पर निर्भर करेगी।
 

इसे भी पढ़ें: Kapil Dev बोले- Vaibhav Sooryavanshi में तेंदुलकर, कोहली जैसा Talent, पर थोड़ा समय दें


जेम्स कोल्स कौन हैं?

ससेक्स के 22 वर्षीय ऑलराउंडर इंग्लैंड के होनहार युवा क्रिकेटरों में से एक के तौर पर उभरे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज़ और स्लो लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर के तौर पर योगदान देने की उनकी क्षमता उन्हें सभी फ़ॉर्मेट में एक अहम विकल्प बनाती है। कोल्स की कामयाबी रातों-रात नहीं मिली, बल्कि उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके यह मुकाम हासिल किया है। टीनएज में ससेक्स के लिए सबसे कम उम्र में फर्स्ट-क्लास डेब्यू करने से लेकर पिछले सीज़न में काउंटी चैंपियनशिप में 1,000 से ज़्यादा रन बनाने तक, इस युवा खिलाड़ी ने इंग्लैंड की क्रिकेट में लगातार तरक्की की है।

सिर्फ़ 16 साल की उम्र में ससेक्स के लिए रिकॉर्ड

कोल्स 2020 में तब चर्चा में आए जब वे 16 साल और 157 दिन की उम्र में ससेक्स के लिए फ़र्स्ट-क्लास डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। द ओवल में सरे के ख़िलाफ़ बॉब विलिस ट्रॉफ़ी में डेब्यू करते हुए, उन्होंने रोरी बर्न्स, बेन फोक्स और जेमी स्मिथ को आउट करके तुरंत प्रभावित किया और मैच में 35 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में 21 रन भी बनाए, जिससे उनकी ऑल-राउंड क्षमता का पता चला।

ससेक्स और ऑक्सफ़ोर्डशायर क्रिकेट बोर्ड की प्लेयर डेवलपमेंट पार्टनरशिप के तहत तैयार हुए कोल्स ने 2021 में ससेक्स के साथ अपना पहला प्रोफ़ेशनल कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से पहले ऑक्सफ़ोर्ड के मैग्डलेन कॉलेज स्कूल में पढ़ाई की। जल्द ही उन्होंने इंग्लैंड के एज-ग्रुप सेटअप में तरक्की की; उन्होंने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया, श्रीलंका का दौरा किया और ICC अंडर-19 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी हिस्सा लिया।
 

इसे भी पढ़ें: Jofra Archer की धमाकेदार वापसी! भारत के खिलाफ दूसरे T20I के लिए England ने घोषित की प्लेइंग XI


जेम्स कोल्स चर्चा में क्यों हैं?

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज़ के लिए इंग्लैंड की सीनियर टीम में पहली बार चुने जाने के बाद कोल्स चर्चा में हैं। घरेलू क्रिकेट और इंग्लैंड लायंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम उन्हें मिला है और उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने का मौका दिया गया है। 22 साल की उम्र में, कोल्स इंग्लैंड की टीम में एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर के तौर पर शामिल हुए हैं। उन्होंने देश के क्रिकेट सिस्टम के हर पड़ाव को पार किया है। भारत के खिलाफ़ होने वाली सीरीज़ उनके करियर की सबसे बड़ी परीक्षा हो सकती है और उन्हें सबसे ऊंचे लेवल पर अपनी पहचान बनाने का मौका भी मिल सकता है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 04 Jul 2026 12:40:00 +0530

  Videos
See all

TMC Controversy: TMC के बागी गुट पर दिलीप घोष का बयान #tmc #mamatabanerjee #dilipghosh #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:17:28+00:00

TMC Rebel Leaders: 'तृणमूल भवन' में TMC के बाग़ी! | #Shorts #TMC #WestBengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:16:24+00:00

Chandrachur Singh: एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर | #Shorts #ChandrachurSingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:16:09+00:00

Flash Flood: देखते ही देखते तेज पानी में बह गया युवक | #Shorts #Flood #Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T08:17:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers