Responsive Scrollable Menu

भारत या इंग्लैंड कौन जीतेगा आज का मैच, इन दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े कर देंगे दूध का दूध पानी का पानी

IND vs ENG 2nd T20 : भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 4 जुलाई (शनिवार) को खेलने वाली है. भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला दूसरा टी20 मैच मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर बल्लेबाज और तेज गेंदबाजों की लिए काफी मदद मौजूद है. इस मुकाबले की शुरुआत रात के 10 बजे नहीं होने वाली है, बल्कि इस मैच का टाइम बदल गया है. अब ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. वहीं इसका टॉस 6:30 बजे होगा. इंग्लैंड के समय के अनुसार ये मैच 2:30 बजे होगा.

इस मुकाबले में टॉस के लिए मैदान पर भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर और इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक आएंगे. इन दोनों कप्तानों के पास इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में 10- की बढ़त बनाने का मौका होगा. उससे पहले आज हम आपको इस दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिसके आधार पर आप अंदाज लगा पाएंगे कि इन दोनों टीमों में से आज का मैच कौन जीतेगा.

भारत-इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हेड टू हेड रिकॉर्ड्स की बात करें तो दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान 18 मुकाबलों में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत मिली है. वहीं इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सिर्फ 12 मैच जीते हैं. इन रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो भारतीय क्रिकेट टीम का इग्लैंड के खिलाफ पलड़ा काफी ज्यादा भारी है. 

इन दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 टी20 मैचों की बात करें तो, उसमें इंडियन क्रिकेट टीम ने 4 मैच जीते हैं. इंग्लैंड को सिर्फ एक मुकाबले में जीत मिली है. इन आकंड़ों के आधार पर आज इंडियन क्रिकेट टीम का जीतना इंग्लैंड के सामने पक्का लग रहा है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का गेम है, यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है.

आज के मैच में इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रुक के अलावा बल्ले के साथ जोस बटलर और जैकब बेथेल अहम साबित हो सकते हैं. वहीं गेंद के साथ टीम के लिए जोफ्रा आर्चर टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बनेंगे. उनसे भारतीय टीम के बल्लेबाजों की बचकर रहने की जरुरत है. स्पिन के जाल में आदिश राशिद और विल जैक्स टीम इंडिया के खिलाड़ियों को फंसा सकते हैं.

भारत और इंग्लैंड स्क्वाड 

इंडिया: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.

इंग्लैंड: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेट कीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स कोल्स, रेहान अहमद, सोनी बेकर.

ये भी पढ़ें : IND VS ENG: आज रात 10 बजे नहीं, शाम को इतने बजे शुरू होगा दूसरा T20 मैच, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन

Continue reading on the app

ट्रंप का बड़ा दावा- 'ईरान को अंतिम संस्कार के लिए एक हफ्ते का समय दिया', खामेनेई को लेकर फिर दिया विवादित बयान

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार की शुरुआत के साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. ट्रंप ने हालिया अमेरिका-ईरान संघर्ष का जिक्र करते हुए दावा किया कि अमेरिका ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए ईरान को अंतिम संस्कार की तैयारियों के लिए एक सप्ताह का समय दिया. उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान में लाखों लोग खामेनेई को अंतिम विदाई देने की तैयारी कर रहे हैं.

स्वतंत्रता दिवस समारोह में ईरान पर साधा निशाना

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता वर्ष के अवसर पर साउथ डकोटा स्थित माउंट रशमोर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रंप ने ईरान पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हालिया सैन्य कार्रवाई के बाद ईरान की स्थिति काफी कमजोर हो गई है और अब वह बातचीत तथा समझौते की कोशिश कर रहा है.

अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने सख्ती के साथ-साथ संवेदनशीलता भी दिखाई. उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से ईरान को अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया.

ईरान में सप्ताहभर चलेगा अंतिम श्रद्धांजलि कार्यक्रम

दूसरी ओर, ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के सम्मान में सप्ताहभर चलने वाले अंतिम संस्कार कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है. विभिन्न शहरों में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं और लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.

ईरानी प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. राजधानी तेहरान से लेकर अन्य प्रमुख शहरों तक शोक सभाओं और अंतिम यात्रा की व्यापक तैयारियां की गई हैं.

युद्ध के चलते टल गया था अंतिम संस्कार

बता दें कि ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर की मौत चार महीने बाद उनका अंतिम संस्कार किया है. दरअसल  ईरानी अधिकारियों के अनुसार, 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हवाई हमले के दौरान खामेनेई की मौत हुई थी. इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए थे. लगातार जारी सैन्य तनाव और सुरक्षा जोखिमों के कारण तत्काल अंतिम संस्कार नहीं कराया जा सका.

इस्लामी परंपरा के अनुसार किसी व्यक्ति को आमतौर पर 24 घंटे के भीतर दफनाया जाता है, लेकिन युद्ध जैसी असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए यह प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी. संघर्षविराम लागू होने के बाद अब राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आयोजित किया जा रहा है.

ट्रंप के बयान से फिर बढ़ी राजनीतिक बहस

ट्रंप का ताजा बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में हालात अभी भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. उनके बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान अमेरिका की सख्त विदेश नीति का संदेश देने की कोशिश है, जबकि अन्य इसे राजनीतिक टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं.

आने वाले दिनों में खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान विभिन्न देशों की प्रतिक्रियाएं और ईरान की आगे की रणनीति पर दुनिया की नजर बनी रहेगी. वहीं, ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर अमेरिका-ईरान संबंधों और हालिया संघर्ष को वैश्विक बहस के केंद्र में ला दिया है.

यह भी पढ़ें - खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच नेतन्याहू ने ट्रंप से की फोन पर बात, वाशिंगटन में जल्द हो सकती है मुलाकात

यह भी पढ़ें - खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने ढाका पहुंचे एस जयशंकर, पीएम मोदी का शोक संदेश तारिक रहमान को सौंपा

Continue reading on the app

  Sports

WI vs SL: 26 चौके-छक्के… 1 साल बाद टीम में हुई वापसी, आते ही ठोका शतक, करियर में पहली बार किया ऐसा

WI vs SL 2nd Test: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन श्रीलंकाई ओपनर लाहिरू उदारा ने एक यादगार पारी खेली. टीम में 1 साल बाद वापसी करते हुए उन्होंने करियर का पहला शतक जड़ा. Sat, 04 Jul 2026 10:57:55 +0530

  Videos
See all

Monsoon Hits Dadar | भारी बारिश का कहर दादर फूल मार्केट में गिरा पेड़ | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T06:45:23+00:00

Arvind Kejriwal Press Conference Live : अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस | Aam Aadmi Party #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T06:45:36+00:00

Agra Murder Mystery | आगरा में 'दृश्यम' जैसी मर्डर मिस्ट्री ! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T06:47:12+00:00

Trump Latest News: 102 अलर्ट मिले थे मगर फिर भी ट्रम्प पर हमला नहीं रोक पाई Secret Service! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-04T06:45:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers