Responsive Scrollable Menu

Congress ने किया 'वंदे मातरम्' का अनादर, BJP अध्यक्ष Nitin Nabin ने लगाया आरोप

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कांग्रेस पर ‘‘तुष्टीकरण की गंदी राजनीति’’ के लिए राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का अनादर करने का आरोप लगाया। नवीन ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में यह भी आरोप लगाया कि शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत का पूरा संस्करण गाए जाने पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की ‘‘आपत्ति’’ पार्टी की ‘‘विकृत सोच’’ को दर्शाती है। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एक बार फिर यह साबित हो गया है कि आजादी के आठ दशक बाद भी कांग्रेस के लिए ‘वंदे मातरम्’ का कोई सम्मान नहीं है।

नवीन ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जब कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रगीत गाया जा रहा था, तब सोनिया गांधी ने इसे रोकने का संकेत दिया। यह कोई संयोग नहीं था, बल्कि कांग्रेस की विकृत सोच की कड़वी सच्चाई थी।’’ भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि केरल की कांग्रेस सरकार ने भी अपने स्वतंत्रता दिवस समारोह से ‘वंदे मातरम्’ को पूरी तरह हटाकर ‘‘सारी हदें पार कर दीं।’’ नवीन ने कहा, ‘‘कट्टरपंथियों के सामने झुकना कांग्रेस की स्थायी नीति बन गई है। तुष्टीकरण की ओछी राजनीति के लिए उसने उन हजारों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है, जिन्होंने इसी गीत को होठों पर रखकर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के पूर्ण गायन पर आपत्ति जताई थी।

कांग्रेस ने हालांकि इस आरोप से इनकार किया। कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रगीत के पूर्ण गायन को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई थी और सोनिया गांधी केवल पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी लाने के लिये कह रही थीं, क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे।

Continue reading on the app

Rajasthan Police ने 10 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले 5 आरोपियों को भीलवाड़ा से पकड़ा

राजस्थान पुलिस ने राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में नकबजनी (सेंधमारी) और चोरी की 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करने का दावा किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर से पांच आरोपियों को 18 चक्के के ‘ट्रेलर’ (एक प्रकार का मालवाहक वाहन) के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी चौधरी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले का यह गिरोह पांच साल से सक्रिय था और दो साल में राजस्थान के नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, फलौदी, डीडवाना-कुचामन, बीकानेर एवं जयपुर में 100 से अधिक चोरियां कर चुका है। चौधरी ने कहा कि इस गिरोह ने अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात एवं नकदी की चोरी की है। उन्होंने बताया कि गिरोह चोरी के लिए 18 चक्के का ट्रेलर लेकर निकलता था तथा गांव के बाहर ट्रेलर खड़ा कर पांच में एक सदस्य उसी वाहन में रूक जाता था, एक सदस्य पहरेदारी करता था तथा तीन सदस्य घरों के ताले, खिड़की तोड़कर एवं सेंधमारी कर चोरी करते थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार गैंग का कोई भी सदस्य चोरी के वक्त मोबाइल साथ नहीं रखता था क्योंकि वे सीसीटीवी और पुलिस की तकनीकी जांच प्रणाली से पूरी तरह वाकिफ थे। उन्होंने कहा कि चोरी के बाद रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर वे भागते और 10 किलोमीटर दूर उसे छोड़कर वापस ट्रेलर में बैठकर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि छह अगस्त को खींवसर के बिरलोका में हुई 8.30 लाख रुपये की चोरी करने के बाद पुलिस ने 400 सीसीटीवी फुटेज और 18 टोल प्लाजा खंगाले।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से निकले इस ट्रेलर का पीछा किया तथा 13 अगस्त की रात रोल थाना क्षेत्र में पुलिस को देखते ही आरोपी जयपुर की तरफ भागे जिस पर पुलिस टीम ने 650 किलोमीटर तक पीछा करते हुए 14 अगस्त को जहाजपुर भीलवाड़ा में पूरे गिरोह को दबोच लिया। चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सदस्यों-- शैतान (22), राजेन्द्र (26), राजू (42), रतनलाल कंजर (22) और नानू कंजर (22) दो गिरफ्तार किया है।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में असली इम्तिहान से पहले पाकिस्तान की नींद हराम, उधर काम-तमाम करने बेसब्र मेजबान

babar azam injury: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इससे पहले कप्तान बाबर आजम की चोट ने पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है. बाबर आजम दाहिने हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, इसी को लेकर उनके पहले टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि उनका पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है. Mon, 17 Aug 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

Satya aur Tathya: ISI समर्थित शहजाद भट्टी का नेटवर्क ध्वस्त, 200 से ज्यादा गिरफ्तार |Amit Shah | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T20:30:24+00:00

Trump’s envoy Jared Kushner in Israel for Gaza talks with Netanyahu | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T20:15:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers