Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Police ने 10 करोड़ रुपये की चोरी करने वाले 5 आरोपियों को भीलवाड़ा से पकड़ा

राजस्थान पुलिस ने राजस्थान एवं मध्यप्रदेश में नकबजनी (सेंधमारी) और चोरी की 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश करने का दावा किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर से पांच आरोपियों को 18 चक्के के ‘ट्रेलर’ (एक प्रकार का मालवाहक वाहन) के साथ गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशा राम चौधरी चौधरी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले का यह गिरोह पांच साल से सक्रिय था और दो साल में राजस्थान के नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, फलौदी, डीडवाना-कुचामन, बीकानेर एवं जयपुर में 100 से अधिक चोरियां कर चुका है। चौधरी ने कहा कि इस गिरोह ने अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात एवं नकदी की चोरी की है। उन्होंने बताया कि गिरोह चोरी के लिए 18 चक्के का ट्रेलर लेकर निकलता था तथा गांव के बाहर ट्रेलर खड़ा कर पांच में एक सदस्य उसी वाहन में रूक जाता था, एक सदस्य पहरेदारी करता था तथा तीन सदस्य घरों के ताले, खिड़की तोड़कर एवं सेंधमारी कर चोरी करते थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अनुसार गैंग का कोई भी सदस्य चोरी के वक्त मोबाइल साथ नहीं रखता था क्योंकि वे सीसीटीवी और पुलिस की तकनीकी जांच प्रणाली से पूरी तरह वाकिफ थे। उन्होंने कहा कि चोरी के बाद रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल चुराकर वे भागते और 10 किलोमीटर दूर उसे छोड़कर वापस ट्रेलर में बैठकर फरार हो जाते थे। उन्होंने बताया कि छह अगस्त को खींवसर के बिरलोका में हुई 8.30 लाख रुपये की चोरी करने के बाद पुलिस ने 400 सीसीटीवी फुटेज और 18 टोल प्लाजा खंगाले।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने चित्तौड़गढ़ से निकले इस ट्रेलर का पीछा किया तथा 13 अगस्त की रात रोल थाना क्षेत्र में पुलिस को देखते ही आरोपी जयपुर की तरफ भागे जिस पर पुलिस टीम ने 650 किलोमीटर तक पीछा करते हुए 14 अगस्त को जहाजपुर भीलवाड़ा में पूरे गिरोह को दबोच लिया। चौधरी ने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सदस्यों-- शैतान (22), राजेन्द्र (26), राजू (42), रतनलाल कंजर (22) और नानू कंजर (22) दो गिरफ्तार किया है।

Continue reading on the app

Telangana Police ने सिद्दीपेट में मां-बेटे को दोहरी हत्या और लूट मामले में पकड़ा

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में 38 वर्षीय महिला और उसके नाबालिग बेटे को सोने के आभूषण के लिए दो महिलाओं की कथित तौर पर हत्या करने और लूट के एक अन्य मामले में हिरासत में लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने आसानी से पैसा कमाने के लिए चार अन्य लोगों की हत्या की भी साजिश रची थी।

सिद्दीपेट की पुलिस आयुक्त रश्मि पेरुमल ने एक विज्ञप्ति में बताया कि हालिया मामले में मां-बेटे ने आठ अगस्त को भूंपल्ली गांव में उनके घर के पास अकेली रहने वाली 45 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके सोने के आभूषण लूट लिए। उन्होंने बताया कि इसके बाद वे शव को दोपहिया वाहन से रामक्कापेटा गांव के बाहरी इलाके में ले गए, जहां उन्होंने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि बाद में रामक्कापेटा के कुछ स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खेतों के पास आंशिक रूप से जला हुआ एक अज्ञात महिला का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

उन्होंने बताया कि दुब्बाका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और जांच के दौरान मृतका की पहचान कर ली गई। रश्मि ने बताया, “सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण सहित मामले की गहन जांच की गई। एक सप्ताह के भीतर आरोपी महिला और उसके नाबालिग बेटे को पकड़ लिया गया।” उन्होंने बताया कि पुलिस ने हालिया घटना की जांच के दौरान हत्या और लूट के एक अन्य मामले को भी सुलझा लिया।

पुलिस ने उनके कब्जे से 5.61 तोले सोने के आभूषण, 53 तोले चांदी के आभूषण, एक दोपहिया वाहन, एक लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बताया कि इन सभी की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये है। पुलिस के मुताबिक, महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के आयुष शेट्टी का वर्ल्ड चैंपियनशिप में उलटफेर, दुनिया के नंबर-1 चीनी स्टार को किया बाहर

bwf world championships: भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में बड़ा उलटफेर किया है. आयुष ने डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यू की को पहले ही दौर में हराकर बाहर कर दिया. नई दिल्ली में मिली यह जीत आयुष के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है. Mon, 17 Aug 2026 21:49:24 +0530

  Videos
See all

Donald Trump's Korea strategy is changing. Why? | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T21:30:19+00:00

Trump threatens to bomb US ally Oman if it “gets in the way” of Iran negotiations | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T21:27:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers