Youth Congress ने West Bengal हिंसा में व्यक्ति की मौत पर जांच की मांग उठाई
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में 13 अगस्त को लोगों के एक समूह के हमले में घायल हुए एक व्यक्ति के दम तोड़ देने के बाद भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) ने रविवार को मामले की जांच कराने की मांग की। कांग्रेस की युवा शाखा के एक बयान के मुताबिक, इस घटना में जनाब माफिक गंभीर रूप से घायल हो गए और हालत बिगड़ने के बाद 15 अगस्त को बर्धमान के एक अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि माफिक के 25 वर्षीय बेटे अब्दुल हफीज बांकुरा के एक सरकारी स्कूल की हालत को लेकर चिंता जताने गए थे, जिसके बाद कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उस पर और उसके परिवार पर हमला किया।
इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। भारतीय युवा कांग्रेस ने दावा किया कि माफिक के परिवार को दो दिनों तक बांकुरा से बाहर जाने या लोगों से मिलने नहीं दिया गया। उसने कहा कि वे उन्हें इलाज के लिए बर्दवान तभी ले जा पाए जब 15 अगस्त को उनकी हालत और बिगड़ गई।
आईवाईसी ने यह भी कहा कि परिवार को प्राथमिकी की प्रति मिल गई है। उसने मांग की कि कथित हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जाए और उन पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उसने कहा कि उसकी एक टीम हफीज एवं उसके परिवार की कानूनी एवं अन्य प्रकार की मदद कर रही है।
आईवाईसी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से इस घटना पर कार्रवाई करने तथा जवाबदेही तय करने की अपील की। अब्दुल हफीज कॉकरोच जनता पार्टी का स्वयंसेवक है।
Arvind Kejriwal के जन्मदिन पर AAP नेताओं ने सराहा उनका लंबा राजनीतिक सफर
आम आदमी पार्टी (आप) के कई वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने केजरीवाल के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा जनसेवा जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी व पार्टी की राजनीति को आकार देने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। हरियाणा में 16 अगस्त, 1968 को जन्मे केजरीवाल आज 58 वर्ष के हो गए।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल को अपना “बड़ा भाई और पुराना मित्र” बताते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया और राजनीतिक संघर्ष के मुश्किल दौर भी साथ झेले। उन्होंने कहा कि आम लोगों का जीवन बदलने के लिए केजरीवाल का साहस, दृढ़ संकल्प एवं दृष्टिकोण उन्हें और दूसरों को लगातार प्रेरित करता है। ‘आप’ नेता गोपाल राय ने केजरीवाल के साथ अपने 15 साल के जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उनका सफर एक साझा लक्ष्य के साथ शुरू हुआ था, जो देश की राजनीति को बदलना था।
राय ने अन्ना हजारे आंदोलन और ‘आप’ के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि इस संघर्ष में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई आज भी जारी है। आईआईटी खड़गपुर से स्नातक और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी केजरीवाल भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों के जरिए लोकप्रिय हुए और हजारे के नेतृत्व में 2011 में चले ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने 2012 में ‘आप’ की स्थापना की और दिसंबर 2013 में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।
केजरीवाल ने बाद में तीन कार्यकाल पूरे किए। केजरीवाल ने 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 49 दिन बाद इस्तीफा दे दिया।
केजरीवाल ने इसके बाद 14 फरवरी 2015 से 16 फरवरी 2020 तक और फिर 16 फरवरी 2020 से 17 सितंबर 2024 तक मुख्यमंत्री पद संभाला। उन्होंने आबकारी नीति मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ‘आप’ ने 2022 में पंजाब में सरकार बनाई, जिससे दिल्ली के बाहर पार्टी के विस्तार का रास्ता खुला।
राय ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने यह दिखाकर राजनीति की दिशा बदल दी कि सरकारें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और जनसेवा पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के साहस, नेतृत्व और प्रतिबद्धता ने उन्हें प्रेरित किया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल की आम लोगों के संघर्षों को समझने और उनकी पीड़ा को ठोस कदमों में बदलने की क्षमता उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं में से एक है।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 2005 के आरटीआई आंदोलन के समय से केजरीवाल के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वराज अभियान, अन्ना आंदोलन और आम आदमी पार्टी के गठन के दौरान दोनों ने 21 वर्षों का सफर साथ तय किया है। सिंह ने कहा कि लोग यह भूल गए थे कि राजनीति का ध्यान विद्यालयों और अस्पतालों पर भी हो सकता है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल शासन के मॉडल पर पूरे देश में चर्चा होने लगी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








