Responsive Scrollable Menu

Arvind Kejriwal के जन्मदिन पर AAP नेताओं ने सराहा उनका लंबा राजनीतिक सफर

आम आदमी पार्टी (आप) के कई वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने केजरीवाल के साथ अपने लंबे जुड़ाव को याद किया और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा तथा जनसेवा जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी व पार्टी की राजनीति को आकार देने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया। हरियाणा में 16 अगस्त, 1968 को जन्मे केजरीवाल आज 58 वर्ष के हो गए।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केजरीवाल को अपना “बड़ा भाई और पुराना मित्र” बताते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर जीत का जश्न मनाया और राजनीतिक संघर्ष के मुश्किल दौर भी साथ झेले। उन्होंने कहा कि आम लोगों का जीवन बदलने के लिए केजरीवाल का साहस, दृढ़ संकल्प एवं दृष्टिकोण उन्हें और दूसरों को लगातार प्रेरित करता है। ‘आप’ नेता गोपाल राय ने केजरीवाल के साथ अपने 15 साल के जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि उनका सफर एक साझा लक्ष्य के साथ शुरू हुआ था, जो देश की राजनीति को बदलना था।

राय ने अन्ना हजारे आंदोलन और ‘आप’ के गठन का जिक्र करते हुए कहा कि इस संघर्ष में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई आज भी जारी है। आईआईटी खड़गपुर से स्नातक और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी केजरीवाल भ्रष्टाचार विरोधी कार्यों के जरिए लोकप्रिय हुए और हजारे के नेतृत्व में 2011 में चले ‘इंडिया अगेंस्ट करप्शन’ आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने 2012 में ‘आप’ की स्थापना की और दिसंबर 2013 में दिल्ली के मुख्यमंत्री बने।

केजरीवाल ने बाद में तीन कार्यकाल पूरे किए। केजरीवाल ने 28 दिसंबर 2013 से 14 फरवरी 2014 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने 49 दिन बाद इस्तीफा दे दिया।

केजरीवाल ने इसके बाद 14 फरवरी 2015 से 16 फरवरी 2020 तक और फिर 16 फरवरी 2020 से 17 सितंबर 2024 तक मुख्यमंत्री पद संभाला। उन्होंने आबकारी नीति मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। ‘आप’ ने 2022 में पंजाब में सरकार बनाई, जिससे दिल्ली के बाहर पार्टी के विस्तार का रास्ता खुला।

राय ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने यह दिखाकर राजनीति की दिशा बदल दी कि सरकारें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और जनसेवा पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि केजरीवाल के साहस, नेतृत्व और प्रतिबद्धता ने उन्हें प्रेरित किया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल की आम लोगों के संघर्षों को समझने और उनकी पीड़ा को ठोस कदमों में बदलने की क्षमता उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताओं में से एक है।

राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने 2005 के आरटीआई आंदोलन के समय से केजरीवाल के साथ अपने जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वराज अभियान, अन्ना आंदोलन और आम आदमी पार्टी के गठन के दौरान दोनों ने 21 वर्षों का सफर साथ तय किया है। सिंह ने कहा कि लोग यह भूल गए थे कि राजनीति का ध्यान विद्यालयों और अस्पतालों पर भी हो सकता है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल शासन के मॉडल पर पूरे देश में चर्चा होने लगी है।

Continue reading on the app

CBI ने 15 लाख रिश्वत लेते रेलवे इंजीनियर को गिरफ्तार किया; South Central Railway कार्रवाई

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 15 लाख रुपये के रिश्वत मामले में दक्षिण मध्य रेलवे के एक वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजयवाड़ा में दक्षिण मध्य रेलवे के मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर (सीएसटीई) प्रोजेक्ट्स कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर बापिराजू और येल्ला कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के बेटे श्रीचंद के रूप में हुई है।

अधिकारियों के अनुसार, गणपति इंजीनियरिंग वर्क्स और येल्ला कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त उद्यम को दक्षिण मध्य रेलवे द्वारा 179.50 करोड़ रुपये का ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग प्रोजेक्ट सौंपा गया था। इस कार्य को समय से पहले पूरा करने के लिए कंपनी ने लगभग सात करोड़ रुपये के बोनस का दावा किया था। सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, आरोप है कि दक्षिण मध्य रेलवे (विजयवाड़ा) के सीएसटीई प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों ने संयुक्त उद्यम को अनुचित लाभ पहुंचाने और बोनस दावे की मंजूरी को सुगम बनाने के लिए बोनस फाइल से संबंधित तारीखों में हेरफेर व फेरबदल किया।

सीबीआई ने दावा किया कि निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आरोपी इंजीनियर को सूचित किया था कि उनका बेटा रविवार को विशाखापत्तनम से विजयवाड़ा यात्रा के दौरान रिश्वत की राशि पहुंचाएगा। जांच एजेंसी के अनुसार, सीबीआई ने जाल बिछाकर इंजीनियर को श्रीचंद से 15 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। यह राशि उसके पिता की कंपनी के लिए बोनस की मंजूरी और भुगतान के एवज में दी जा रही थी।

प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 15 लाख रुपये की पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली गई है। बयान में कहा गया, आरोपियों के विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा, पिथापुरम और हैदराबाद स्थित परिसरों में छापेमारी की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में असली इम्तिहान से पहले पाकिस्तान की नींद हराम, उधर काम-तमाम करने बेसब्र मेजबान

babar azam injury: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद पाकिस्तान क्रिकेट टीम 19 अगस्त से हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी. इससे पहले कप्तान बाबर आजम की चोट ने पाकिस्तान की नींद उड़ा रखी है. बाबर आजम दाहिने हाथ की चोट से जूझ रहे हैं, इसी को लेकर उनके पहले टेस्ट मैच में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. हालांकि, अब खबर सामने आई है कि उनका पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है. Mon, 17 Aug 2026 23:30:37 +0530

  Videos
See all

Aman Chopra: कांग्रेस समर्थक Tehseen Poonawallah ने Mehbooba Mufti पर क्या कह दिया? Dimagi Naxal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T18:31:51+00:00

One District One Cuisine: ललितपुर का मशहूर हलवा| ODOC ने बदली मिठास की पहचान | Lalitpur Halwa | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T18:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers