Responsive Scrollable Menu

Kerala में BJYM का विरोध प्रदर्शन, वंदे मातरम् न गाने पर जलाया CM Satheesan का पुतला

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजपा की युवा शाखा) ने स्वतंत्रता दिवस पर केरल में वंदे मातरम् नहीं गाए जाने के विरोध में रविवार को मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन और पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के पुतले फूंके। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास ‘क्लिफ हाउस’ तक पहुंचे और सतीशन तथा जिन्ना के पुतले जलाए। भाजपा के प्रदेश महासचिव एस. सुरेश ने प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए आरोप लगाया कि भारत के विभाजन का नेतृत्व करने वाले जिन्ना की तरह ही सतीशन भी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) और जमात-ए-इस्लामी के दबाव में पाकिस्तान के संस्थापक की तरह का रुख अपना रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासित अन्य राज्यों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् गाया गया, लेकिन केरल में कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया क्योंकि वह मुस्लिम लीग समेत कट्टरपंथी संगठनों के दबाव से डरती है। उन्होंने दावा किया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में भी इसी तरह के प्रदर्शन किए गए। प्रदर्शन में सुरेश के अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शोन जॉर्ज, पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष करमना जयन और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वी. मनुप्रसाद सहित संगठन के अन्य नेता शामिल हुए।

Continue reading on the app

Odisha DGP YB Khurania ने साइबर अपराध और नशे को बताया पुलिस के लिए बड़ी चुनौती

ओडिशा के निवर्तमान डीजीपी वाई. बी. खुरानिया ने रविवार को कहा कि गांजा समेत मादक पदार्थों की तस्करी, साइबर अपराध और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना पुलिस के सामने तीन बड़ी चुनौतियां हैं। अपने कार्यकाल के आखिरी दिन यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए खुरानिया ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा ओडिशा को नक्सल मुक्त राज्य घोषित किया जाना उनके दो साल के कार्यकाल के दौरान पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पिछले दो वर्षों में राज्य के विभिन्न जिलों में माओवादियों के खिलाफ ओडिशा पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियानों से संभव हो सकी।

इन अभियानों में 29 कट्टर माओवादी मारे गए, 83 ने आत्मसमर्पण किया और 15 को गिरफ्तार किया गया। खुरानिया ने कहा, मादक पदार्थों की तस्करी को रोकना हमारे सामने एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। साइबर अपराध भी एक बड़ी चुनौती है।

सड़क सुरक्षा के आंकड़ों में सुधार की काफी गुंजाइश है। ये तीनों क्षेत्र ओडिशा पुलिस की प्राथमिकता में रहे हैं और उभरती परिस्थितियों से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मार्च 2029 तक ‘नशा मुक्त ओडिशा’ बनाने का लक्ष्य रखा है और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 20 नए साइबर थानों को मंजूरी दी है, जिन्होंने इसी साल मार्च से काम करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का धन्यवाद करते हुए खुरानिया ने कहा कि राज्य सरकार के मजबूत समर्थन और मार्गदर्शन के साथ-साथ जरूरी संसाधन मिलने से ओडिशा पुलिस की कार्यक्षमता, बुनियादी ढांचे और संचालन क्षमताओं को और मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने और ओडिशा पुलिस को अधिक कुशल, सशक्त और जन-केंद्रित प्रशासन की ओर ले जाने में उनका (खुरानिया का) नेतृत्व मिसाल कायम करने वाला रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: स्पिनर मानव सुथार ने बताया कैसे मिली सफलता, 'कंसिस्टेंसी' रही गॉल में 4 विकेट लेने की कुंजी

क्रिकेट मैच के बाद भारतीय गेंदबाज ने बताया कि लगातार सही एरिया में गेंदबाजी करने से उन्हें सफलता मिली। दूसरे सेशन में विकेट न मिलने के बावजूद तीसरे सेशन में उन्होंने शानदार वापसी की। जानें उनका गेम प्लान और मुश्किल हालात में जीत का मंत्र। Mon, 17 Aug 2026 18:56:52 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | Dimagi Naxal | 'दिमागी नक्सल' पर बड़ा सियासी 'दंगल' ! PM Modi | Kejrwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T14:15:44+00:00

Dimagi Naxal: 'दिमागी नक्सल' बनना विपक्ष के लिए गर्व! | Congress | AAP | BJP | Kiren Rijiju #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T14:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers