Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में 22 अगस्त तक बारिश और बूंदाबादी… यूपी-बिहार से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक अलर्ट, जानें हिमाचल और उत्तराखंड का हाल

मॉनसून देशभर में सक्रिय है. IMD ने कई राज्यों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. कई राज्यों में आज भारी बारिश की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है.

Continue reading on the app

Dehradun के सहस्रधारा में नदी में बहने से महिला की मौत, Gola River में छात्र हुआ लापता

उत्तराखंड के देहरादून में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्रधारा में फोटो खिंचवाते समय पैर फिसलने से हरियाणा की एक महिला नदी के तेज बहाव में बह गई और उसकी मौत हो गई। वहीं, ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में 11वीं कक्षा का एक छात्र उफनती गोला नदी में बहकर लापता हो गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, पानीपत निवासी 25 वर्षीय नेहा आर्य सहस्रधारा घूमने आई थी। शनिवार शाम करीब छह बजे फोटो खिंचवाते समय उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगी। मौके पर मौजूद लोगों और सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने महिला को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक अन्य घटना ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा के शांतिपुरी क्षेत्र में हुई। यहां गोला नदी में नहाने के दौरान 11वीं कक्षा का एक छात्र तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को हुई, जब पवन चौहान अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था।

इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते नदी में बह गया। इस घटना के बाद उसके साथ मौजूद दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने तलाश अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि बचाव दल नदी के किनारे और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पवन का कोई पता नहीं चला है।

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत टेस्ट क्रिकेट के लिए बन सकती है बड़ा टर्निंग पॉइंट, पुराने फॉर्मेट को मिलेगी संजीवनी

बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास का अब तक का सबसे महान पल माना जाएगा और बिल्कुल सही तौर पर माना जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को उसकी अपनी opinion: धरती पर टेस्ट मैच में हराना ऐसी उपलब्धि थी जिसकी कल्पना बांग्लादेश का सबसे आशावादी प्रशंसक भी शायद नहीं कर सकता था. क्रिकेट में कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं जिनकी उम्मीद नहीं होती. यह भी ऐसा ही एक पल है जिसका आने वाले समय में क्रिकेट पर गंभीर असर पड़ सकता है. Mon, 17 Aug 2026 16:28:24 +0530

  Videos
See all

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Ranchi Protest | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:10:52+00:00

गोरखपुर एनकाउंटर... पुलिस की गोली से ढेर हुए 2 चेन लुटेरे, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:14:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers