FIFA World cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी लगातार नए इतिहास रच रहे। केप वर्दे के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में मेसी ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो अब तक महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना के नाम था। अर्जेंटीना ने अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) तक चले इस मुकाबले में केप वर्दे को 3-2 से हराकर अगले दौर में जगह बना ली।
इस मैच में मेसी ने एक असिस्ट दर्ज करते ही फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा 9 असिस्ट करने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड माराडोना के नाम था, जिन्होंने अपने करियर में 8 असिस्ट किए थे।
मेसी लगातार 8 WC मैच में गोल दागने वाले पहले प्लेयर मेसी ने सिर्फ यही रिकॉर्ड नहीं बनाया। उन्होंने मुकाबले के 29वें मिनट में शानदार गोल कर अर्जेंटीना को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। इसके साथ ही वह वर्ल्ड कप के लगातार आठ मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
Another record falls as Lionel Messi becomes the all-time leading assist provider in World Cup history ????✨ pic.twitter.com/7m55Kc9A7F
मेसी ने माराडोना का रिकॉर्ड तोड़ा यह गोल मेसी के वर्ल्ड कप करियर का 20वां गोल भी था। साथ ही उन्होंने एक और खास उपलब्धि अपने नाम की। मेसी अब पहले ऐसे फुटबॉलर बन गए हैं, जिन्होंने वर्ल्ड कप के दो अलग-अलग संस्करणों में 7-7 गोल किए हैं। 2022 में कतर में उन्होंने 7 गोल किए थे और अब 2026 वर्ल्ड कप में भी वह इस आंकड़े तक पहुंच गए हैं। इसी के साथ वह गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे निकल गए।
That control from Lionel Messi is simply out of this world.
Then again… so is Messi himself. He’s definitely not from this planet.???????? https://t.co/7hOrU3F4MR
केप वर्दे के खिलाफ अर्जेंटीना के छूटे पसीने मैच की शुरुआत में केप वर्दे ने भी शानदार खेल दिखाया और अर्जेंटीना पर दबाव बनाया। लेकिन 29वें मिनट में लिसांद्रो मार्टिनेज के बेहतरीन पास पर मेसी ने शानदार फिनिश करते हुए टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में केप वर्दे ने जोरदार वापसी की। डेरॉय डुआर्टे ने गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच लगातार रोमांच बना रहा। निर्धारित समय में विजेता नहीं मिलने पर मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा।
एक्स्ट्रा टाइम की शुरुआत में लिसांद्रो मार्टिनेज ने अर्जेंटीना को फिर बढ़त दिलाई, लेकिन सिडनी लोप्स कैब्राल ने शानदार गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया। आखिरकार दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में मेसी के कॉर्नर पर रोमेरो ने दमदार हेडर लगाया। गेंद डिने बोर्गेस से हल्का सा डिफ्लेक्ट होकर गोल में चली गई और अर्जेंटीना 3-2 से आगे हो गया।
मैच के अंतिम पलों में केप वर्दे के पास बराबरी का मौका था, लेकिन गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने शानदार बचाव कर अर्जेंटीना की जीत पक्की कर दी। इस जीत के साथ अर्जेंटीना अगले दौर में पहुंच गया, जहां उसका सामना मिस्र से होगा। वहीं, पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में खेलने वाली केप वर्दे की टीम हार के बावजूद अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने में सफल रही।