लंबे खतरनाक सांप को बेखौफ हाथों में उठाती दिखी लड़की, रेस्क्यू देख कांप गए लोग, वायरल हुआ वीडियो..
सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़की बेहद शांत और आत्मविश्वास के साथ ऐसा काम करती नजर आती है, जिसे देखकर आसपास मौजूद लोगों की सांसें थम जाती हैं. आखिर इस रेस्क्यू में ऐसा क्या हुआ, आप भी देखें..
काशी विश्वनाथ में बड़ा हादसा, पुलिस की बंदूक से हुई दो राउंड फायर, 3 लोग घायल
Kashi Vishwanath: वाराणसी के काशी विश्वनाथ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया है। मंदिर परिसर में एक पुलिसकर्मी की बंदूक से गोली चल गई है। इसमें 3 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बंदूक गलती से चल गई थी।
काशी विश्वनाथ मंदिर में रोज की तरह शनिवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। पुलिस व्यवस्था संभाल रही थी। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी पर तैनात एक PAC जवान नंदू फरिया गली में भीड़ को हटा रहा था, तो अचानक बंदूक से गोली चल गई। DCP (काशी जोन) गौरव बंसवाल ने बताया कि गलती से जमीन पर दो राउंड गोली चली। छर्रे तीन फूल बेचने वालों को लगे। एक के हाथ में, एक की कमर में और एक के पैर में। राहत ही बात रही कि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है।
VIDEO | Varanasi: An accidental firing took place at the Kashi Vishwanath Temple's Gate No. 4B, leaving three injured.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2026
DCP (Kashi Zone) Gaurav Banswal says, "Two rounds were accidentally fired on the ground. The pellets struck three flower-sellers, one in the hand, one in the… pic.twitter.com/HH4ELXvDkM
घायलों को कराया गया भर्ती
पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद 3 फूल विक्रेता घायल हुए हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और इमरजेंसी मेडिकल टीम ने उनकी जांच की। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं और जांच के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस घटना के बारे में संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
क्या होगी कार्रवाई?
घटना पर एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस शिवहरी मीणा ने कहा कि यह घटना भीड़ को हटाते समय हुई। बेहतर और जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। कहा कि गोलीबारी की कोई सीधी घटना नहीं हुई। हालांकि उन्होंने क्या कार्रवाई होगी, इस पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: On accidental firing from PAC personnel’s weapon near Kashi Vishwanath temple gate, Additional Commissioner of Police, Shivhari Meena, says, "This morning, while a PAC jawan on duty was clearing a crowd in Nandu Fariya Lane, an accidental… pic.twitter.com/XNj61xVozH
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 4, 2026
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation





















