राजस्थान दौरे पर आज PM मोदी, पचपदरा रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार, 4 जुलाई को एक दिवसीय राजस्थान दौरे पर हैं। वहीं इस दौरान वे राज्य को ₹1.06 लाख करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। दौरे की शुरुआत जोधपुर से होगी, जहां प्रधानमंत्री नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे बालोतरा जिले के पचपदरा पहुंचकर देश के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी कार्यक्रम से जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना की आधारशिला भी रखी जाएगी।
दरअसल प्रधानमंत्री के दौरे को राजस्थान के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य सरकार के अनुसार इन परियोजनाओं से परिवहन, ऊर्जा, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के करीब 54 हजार युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पत्र भी दिए जाएंगे।
पचपदरा रिफाइनरी से मिलेगा विकास को नया आधार
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जोधपुर में लगभग ₹480 करोड़ की लागत से बने आधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। नए टर्मिनल से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्रीय हवाई सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इसी मौके पर संशोधित ‘उड़ान’ योजना की भी शुरुआत होगी, जिसका उद्देश्य छोटे शहरों को हवाई नेटवर्क से जोड़ना है। इसके बाद प्रधानमंत्री बालोतरा के पचपदरा पहुंचेंगे, जहां देश के पहले ग्रीनफील्ड इंटीग्रेटेड रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह परियोजना राजस्थान के औद्योगिक विकास के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इससे पेट्रोकेमिकल उद्योग को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है। सरकार का मानना है कि इस परियोजना से निवेश बढ़ेगा और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
जयपुर मेट्रो फेज-2 का शिलान्यास करेंगे
दरअसल प्रधानमंत्री इसी दौरे के दौरान ₹13,000 करोड़ से अधिक की लागत वाली जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक विकसित की जाएगी और चरणबद्ध तरीके से पूरी होगी। इसके शुरू होने के बाद राजधानी जयपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और मजबूत होने की उम्मीद है। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। प्रधानमंत्री ने दौरे से पहले सोशल मीडिया पर खुशी जताते हुए कहा कि राजस्थान और गुजरात में ऊर्जा, एविएशन, सेमीकंडक्टर और शहरी विकास से जुड़ी परियोजनाएं देश की आत्मनिर्भरता और आर्थिक विकास को नई गति देंगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर जाना हुआ आसान, आज से शुरू हुई कनेक्टिंग फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रियों के लगातार नई नई उड़ानों का संचालन शुरू किया जा रहा है। अजमेर के लिए विमान सेवा शुरू होने के बाद आज से एक और शहर के लिए फ्लाइट की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। अगर आप श्रीनगर जाना चाहते हैं तो यहां से फ्लाइट ले सकते हैं।
एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए मिलने वाली ये फ्लाइट कनेक्टिंग होने वाली है। ये डायरेक्ट श्रीनगर नहीं जाएगी बल्कि यात्रियों को चंडीगढ़ या जम्मू जाना होगा और फिर यहां से विमान बदलकर श्रीनगर पहुंच सकेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर फ्लाइट
एयरपोर्ट से 15 जून को यात्री सेवाओं की शुरुआत कर दी गई थी। 1 जुलाई से देश के कई शहर विमान सेवा से जुड़ गए हैं। शुक्रवार को अजमेर के लिए भी इंडिगो की ओर से विमान सेवा शुरू की गई है। अब आज से इंडिगो की श्रीनगर के लिए दो फ्लाइट रहने वाली है।
Fly direct from Noida International Airport with IndiGo.
Starting this July, travel non-stop to Mumbai, Lucknow, Srinagar, and many more destinations.
Book your next journey and travel with ease.#wheredreamstakeoff #noidainternationalairport #flyfromnoida #directflights… pic.twitter.com/A1rqHCYZcq
— Noida International Airport (@NIAirport) July 3, 2026
बदलना होगा विमान
सुबह 6:10 पर श्रीनगर के यात्रियों के पहले विमान है, जो 7:10 पर चंडीगढ़ पहुंचेगा। यहां से यात्रियों को विमान बदलकर श्रीनगर तक की यात्रा करनी होगी। दूसरा विमान 10:05 पर उड़ान भरेगा और 11:20 पर जम्मू पहुंचेगा। यहां से यात्रियों को गुमान बदलकर श्रीनगर जाना होगा।
कब कब रहेगी फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से श्रीनगर की इस कनेक्टिंग फ्लाइट को सप्ताह में 5 दिन चलाया जाएगा। यात्री शनिवार, रविवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अभी इंडिगो और अकासा एयर को फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है। अकासा के विमान बेंगलुरु, मुंबई और नवी मुंबई तक जा रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News




















